एयर शो की भगदड़ में फंसे लोगों में 3 की मौत 230 अस्पताल में भर्ती

air showचैन्नई. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया । भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर चेन्नई में एक एयरशो का आयोजन किया गया था। इस बीच गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते 3 लोगों की मौत हो गयी और 230 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। भाजना नेता अन्नामलाई ने इसे लेकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यातायात अधिकारियों के खराब कॉर्डिनेशन की वजह से चेन्नई मंें लाखों लोग फंस गये। शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाये सामने आईहै। जहां लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। उधर मरीना बीच (जहां एयर शो हुआ) पर एकत्रित भारी भीड़ को कार्यक्रम के बाद तितर-बितर होने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा है।
जबरदस्त जाम में फंसे लोग
भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिये आयोजित विशालकाय एयरशो के बाद खराब कोर्डिनेशन की वजह से लाखों लोग वहां पर फंस गये। यातायात पुलिस और अन्य अधिकारियों के खरा कोऑर्डिनेशन की वजह से एयर शो के बाद शहर के कई हिस्सें में जबरदस्त जाम लग गया और लाखों लोग जहां थे वहीं फंस गये और कहीं भी जाने में असमर्थ हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *