Latestमप्र छत्तीसगढ़मप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP सरकार का बड़ा फैसला, कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त, 10 को हटाया

भोपाल. मध्य प्रदेश में सरकार ने बडा फैसला लेते हुए कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकने के कारण हटाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार निर्धारित अवधि में कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता प्रमाणपत्र सीपीसीटी हासिल नहीं क पाने के कारण कर्मचायिों को बर्खास्त किया गया। इधर कर्मचारी और कर्मचारी संगठन स कार्रवाई को गैरकानूनी बता रहे हैं।
प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएर्च में 10 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी कर कर्मचारियों को हटा दिया है। ये सभी कर्मचारी अनुकंपा नियुक्ति वाले थे। कंप्यूटर टाइपिंग नहीं जानने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
पीएचई के मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी करने के बाद विभाग के कार्यपालन यंत्री को भी एक सर्कुलर जारी किया। इसमें बर्खास्त कर्मचारियों से 2 दिन में तामीली कराने के निर्देश दिए गए हैं। तय मापदंडों के अनुसार 3 साल की अवधि में कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता प्रमाणपत्र सीपीसीटी हासिल करना जरूरी था लेकिन 10 कर्मचारी ऐसा नहीं कर सके। इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *