पिछले 10 वर्षो से पेजर अटैक पर काम कर रहा था इजरायल, सेल्सगर्ल पर भरोसा कर हिज्बुल्लाह ने खरीदे थे 5000 पेजर
नई दिल्ली. लेबनान 17 सितम्बर को जैसे ही पेजर विस्फोट हुए उससे ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान रह गयी। लेबनान में अचानक से हजारो पेजर फटने लगे जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी ।इन पेजर हमलों के बाद ही ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता चला गया। अब इन पेजरों के हमले को लेकर एक और खुलासा हुआ है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि 17 सितम्बर के दिन लेबनान में उपयोग किये गये वॉकी-टॉकी को बग करने की योजना 2015 की शुरूआत में ही शुरू कर दी गयी थी।
सेल्स महिला ने बेच डाले 5 हजार गैजेट्स
ऐसा बताया गया है कि लेबनान में पहले चरण में जिन पेजर और बीपर में विस्फोट हुआ है। वह 2022 में इजरायल में बनाये गये थे और कंपनी की जानकारी के बना चुपचाप अपोलो सप्लाई में मिक्स कर दिये गये। जब एक सेल्स महिला ने हिज्बुल्लाह को आश्वस्त किया कि इन पेजर -वॉकी टॉकी की निगरानी करना इजरायल के लिये असंभव है तो उसके के गुर्गो ने 5 हजार पेजर खरीद डाले।

