IDF ने ढूंढी 250 मीटर लम्बी सुरंग को नष्ट किया
नई दिल्ली. हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले जारी है। इस दौरान इजरायली रक्षाबलों ने कहा है कि उसने देश की उत्तरी सीमा के नजदीक 250 मीटर लम्बी हिज्बुल्लाह की एक सुरंग को नष्ट कर दिया है। जिसका उद्देश्य इजरायल पर 7 अक्टूबर जैसा हमला करना था। आईडीएफ ने एक बयान में बताया है कि इसी सप्ताह के अंत में एक निर्णायक अभियान के तहत आईडीएफ ने इजरायल की उत्तरी सीमा के पास 250 मीटर लम्बी हिज्बुल्लाह सुरंगक को ढूंढ निकाला और उसे नष्ट कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि इस सुरंग का निर्माण बड़े पैमाने पर आराम से हमले करने के इरादे से किया गया था। जो दक्षिणी इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले की याद दिलाता है।
कीमत चुकानी होगी-इजरायल
इजरायली प्रवक्ता ने कहा है कि इस सुरंग का उत्तरी इजरायल में आने वाले 7 अक्टूबर को हमला करने के लिये डिजाइन किया गया था। लेकिन कोई भी ऐसी गलती न करें जो लोग इजरायल के लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। यह ऑपरेशन हिज्बुल्लाह से सखतरों को यह बेअसर करने और अपने नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में इजरायल द्वारा ठठाया गया सबसे ताजा प्रयास है।

