सेवा नगर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
ग्वालियर -लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतीय कार्यक्रम सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के तहत लायंस क्लब अनुभूति आर्यन और जानकी के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा नगर में ख्वाजा कानून की दरगाह के पास एक बस्ती में किया गया जिसमें 150 नेत्र रोगियों की जांच की गई और नेत्र स्वस्थ रखने के उपाय के बारे में बताया गया इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा डॉ ध्रुव पाठक] आशीष द्विवेदी के साथ ने नेत्र सुरक्षा के बारे में बताते हुए मरीज को आंखों को नियमित रूप से जांच करवाने की सलाह दी।
एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल आरसी मुख्य अतिथि रही अनुभूति क्लब लायन कमल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में ये शिविर संपन्न हुआ साथ में जेडसी हेमलता दुबे जेडसी डॉक्टर मीरा जैन इस कार्यक्रम में सचिव लायन डॉ हरिओम कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, प्रीति झा, ओपी पाठक कार्यक्रम संयोजक लायन चंदन जायसवाल ला राजेश गोयल लायन रानो पथरोलिया pro ला विजय खण्डेलवाल के साथ-साथ भारी संख्या में नेत्र परीक्षण करबाने आए लोग भी मौजूद रहे।

