कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराये, घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। सेना और पुलिस ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया है कि शुक्रवार 4 अक्टूबर को सेना और पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिविटी दिखी। इसके बाद ज्वॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया है।
इस बीच आतंकियों ने फायरिंग कर दी है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्यवाही में 2 आतंकी मारे गये है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद मिले है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड जिले में भी शुक्रवार को गोलीबारी की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर किश्तवाड के चतरू गांव में ऑपरेशन शुरू किया था।
कठुआ में 7 दिन पहले मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई थी
इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ जिले में बिलावर तहसील के कोग-मंडली में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के दूसरे दिन एक आतंकी मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *