ग्वालियर से कैलारस के लिए कल से चलेगी ट्रेन, 20 रुपए लगेगा किराया

ग्वालियर. चार साल के इंतजार के बाद ग्वालियर से कैलारस के बीच रविवार से मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने संशोधित समय-सारणी जारी क दिया है। ग्वालियर से कैलारस के बीच तीन मेमू ट्रेनों का संचालन होगा। एक दिन में लगभग 10 हजार यात्री ग्वालियर से कैलारस के बीच आने वाले स्टेशनों के लिए यात्रा करेंगे। ग्वालियर से कैलारस की दूरी 65 किमी है। इतनी दूरी तय करने में यात्रियों को 2.30 घंटे लगेंगे जबकि किराया 20 रुपए देना होगा।
कैलारस से ग्वालियर के लिए पहली ट्रेन सुबह 8.35 बजे होगी रवाना
कैलारस से पहली ट्रेन सुबह 8.35 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11.5 बजे ग्वालियर पहुंचेगी जबकि दूसरी ट्रेन कैलारस से ग्वालियर के लिए दोपहर 2.10 बजे रवाना होगा। वहीं यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर शाम 4.40 बजे पहुंचेगी। वहीं तीसरी ट्रेन कैलारस से शाम 7.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10.10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
ग्वालियर से कैलारस पहली ट्रेन सुबह 5.40 बजे चलेगी
ग्वालियर से पहली मेमू सुबह 6 बजे के स्थान पर सुबह 5.40 बजे रवाना होगी। यह सुबह 8.10 बजे कैलारस पहुंचेगी जबकि दूसरी ट्रेन ग्वालियर से सुबह 11.15 बजे के स्थान पर सुबह 11.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कैलारस दोपहर 1.55 बजे पहुंचेगी। जबकि तीसरी ट्रेन शाम 4.25 बजे की जगह शाम 4.55 बजे ग्वालियर से चलकर शाम 7.25 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *