ईमेल से तिरूचिरापल्ली के 8 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
तिरूचिरापल्ली. तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में 8 स्कूलों को गुरूवार की सुबह ई-मेल के जरिये बम की धमकी की खबर मिली। त्रिची सिटी पुलिस ने बताया कि बम की तलाश के लिये त्रिची बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को स्कूल भेजा गया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के कर्मचारियों गुरूवार को सतर्क हो गये। क्योंकि तिरूचि शहर के 7 स्कूलों और एक कॉलेज तथा बाहरी इलाके में स्थित एक अन्य स्कूल को अज्ञात शख्स ने ईमेल किया था।
जिसमें धमकी दी गयी थी कि इन संस्थानों में रखे गये इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) दोपहर में फट जायेंगे। सुबह ईमेल भेजा गया और जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आवश्यक उपकरणों से लैस बीडीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में गहन जांच की।
पुलिस ने बताया है कि आईडी के जरिये ईमेल भेजा गया था। तलाशी अभियान दोपहर लगभग 1 बजे तक चला और बाद में पता चला कि एक यह धोखा था। सूत्रों ने बताया कि कुछ स्कूलों ने तिमाही छुट्टियां घोषित कर दी थी।
खबर अपडेट हो रही है

