Newsराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट बोला- तिरूपति लड्डू मामले में स्वंतत्र SIT करेगी जांच,यह आस्था का मामला है, स्वतंत्र SIT करेगी जांच

नई दिल्ली. तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के मंदिर में भोग प्रसाद के लड्डुओं में कथि मिलावटी घी के प्रयोग से जुड़ेंम ामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही हैं इस बीच न्यायालय ने जांच के लिये एसआईटी का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तिरूपति बालाजी प्रसाद बनाने में उपयोग होने वाले घी में मिलावट के आरोपों की जांच राज्य सरकार की एसआईटी नहीं करेगी। इसके लिये नयी एसआईटी का गठन किया गया है। तिरूमला तिरूपति बेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद विवाद की जांच के लिये सुप्रीम ने आदेश जारी कर सीबीआई निदेशक की निगरानी में नयी विशेष जांच समिति बनाई है।
अदालत को राजनैतिक लड़ाई का अखाड़ा नहीं बना सकते
न्यायालय ने कहा है कि हम अदालत को राजनीतिक लड़ाई में तब्दील होने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। नयी एसआईटी में सीबीआई के 2 अधिकारी, आंध्रप्रदेश सरकार के 2 प्रतिनिधि और एफएसएसएआई का एक सदस्य शामिल है। एसआईटी जांच की निगरानी सीबीआई ऑपरेटर करेंगे और इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि तिरूपति बालाजी का प्रसाद बनाने में प्रयाग होने वाले घी में मिलावट के आरोपों की जांच राज्य सरकार की एसआईटी नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *