एलिवेटेड के निर्माण में आ रही बाधायें दूर, निर्माण में आयेगी तेजी

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से ट्रिपल आईटीएम तक बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिये अपनी जमीन का इस्तेमाल करने देने को रेलवे प्रबंधन राजी हो गया है। हालांकि, जिस जमीन पर रेलवे ने बड़ी मुश्किल से काम करने की अनुमति दी है। लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से कुछ दूरी पर स्थित उस जमीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर रेलवे के लिये नहीं बचा है। क्योंकि नैरोगकेज रेलवे टैªक पूरी तरह से बंद हो चुका है और इसके बाद भी रेलवे ने इस जमीन को प्रोजेक्टर के लिये सिर्फ लीज पर ही दिया है। 35 वर्षो के लिये लीज पर देने के लिये रेलवे ने लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग से 62 लाख रूपये का शुल्क मांगा है। जिसे जमा कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, रेलवे से सहसमति मिलने के बाद एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में आ रही बाधा दूर हो गयी है। अब यहां से काम तेजी पकड़े जाने की संभावना है।
लूप बनाने के लिये अतिक्रमण हटेगा
एलिवेटेड रोड के लिये कई जगह पर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। लेकिन इनमें से अधिकांश प्वाइंट पर जमीन अधिग्रहण में कई तरह की परेशानियां सामने आ रही है। सबसे बड़ी समस्या समाधिस्थल के पास आ रही। यहां जल संसाधन विभाग ने मुआवजा किया था। लेकिन इस जगह पर लोग अब भी मकान बनाकर रह रहे हैं। जिन्हें कब्जा खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी है और हटाने की कार्यवाही की जायेगी।
एलिवेटेड के निर्माण में आ रही बाधा
नैरोगेज रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाईओवर गुजरना है। जिसके लिये रेलवे ने सहमति दे दी है। अब यहां काम शुरू होने के साथ ही प्रोजेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ सकेगा । वहीं जमीन अधिग्रहण का लेकर संबंधित विभागों से चर्चा हो रही है।
जोगिन्दर यादव, ईई, सेतु संभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *