LatestNewsराज्य

MP सरकार ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों को अब एक करोड़ रुपये देगी, परिजनों को 10 हजार रुपये/माह अनुदान

भोपाल. युद्ध अथवा सैनिक कार्रवाई, आतंकवादी तथा आंतरिक सुरक्षा के दौरान दिव्यांग होने पर भी अब सैनिक व उनके परिवार को दी जाने वाली राशि 10 लाख रुपये से बढाकर एक करोड रुपये कर दी गई है। इतना ही नहीं युद्ध अथवा सैनिक कार्रवाई के दौरान बलिदानी या दिव्यांग की बहन-बेटी के विवाह के लिए 10 हजार रुपये की जगह अब 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मप्र के निवासी माता पिता जिनकी पुत्री सशस्त्र सेना में है को 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष से बढाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष सम्मान निधि दी जाएगी। बलिदानी के माता-पिता को पांच रुपये प्रतिमाह अनुदान को बढाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। यह बात सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में राज्य सैनिक बोर्ड की 20वीं बैठक में कही।
राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान हुए सैनिकों के आश्रितों को शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता निश्चित समय में प्रदान की जाएगी। सेना द्वारा गठित बोर्ड से बलिदानी के स्वीकृत प्रकरणों में राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री एवं राज्य सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस एक नवंबर पर सेना द्वारा विशेष शो नो अवर आर्मी आयोजित और भोपाल में वायुसेना द्वारा एयर-शो के लिए भी तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *