Newsराजनीतिराज्य

एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद बने डीजी लोकायुक्त, 15 आईपीएस इधर से उधर, डीजीपी अपनी बेटी को ले आये भोपाल

भोपाल. मध्यप्रदेश शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये है। एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त संगठन में प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर अभी किसी को पदस्थ नहीं किया गया है। लोकायुक्त डीजी योगेश चौधरी की सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग से वापिस लेकर उन्हें एडीजी प्रबंध पीएचक्यू पदस्थ किया है। यह पद आलोक रंजन के डीजी एनसीआरबी पद पर पदस्थ किये जाने के बाद से रिक्त था। रंजन स्पेशल डीजी प्रबंध थे। इसी आदेश से डीजीपी सुधीर सक्सैना की बेटी और 2020 बैच की आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना को भोपाल में पदस्थ किया गया है।
डीजीपी अपने रिटायरमेंट से बेटी को पहले ले आये भोपाल
मप्र पुलिस के मुखिया और डीजीपी सुधीर सक्सैना का रिटायरमेंट नवम्बर में होना है। इसके पहले राज्य सरकार ने उनकी आईपीएस बेटी सोनाक्षी सक्सेना की पदस्थापना भोपाल में डीसीपी इंटेलीजेंस और सुरक्षा के पद पर कर दी है। इस बदलाव में श्रद्धा तिवारी डीसीपी जोन-2 नगरीय पुलिस भोपाल को र्डीसीपी मुख्यालय नगरीय पुलिस भोपाल और संजय अग्रवाल डीसीपी इंटेलीजेंस और सुरक्षा नगरीय पुलिस भोपाल को डीसीपी जोन-2 नगरीय पुलिस भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी
जारी आदेश में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में जिलों में सेवाएं दे रहे 2022 बैच के पांच आईपीएस अफसरों की अब फील्ड में पोस्टिंग की गई है। इन्हें एसडीओपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के पद पर जिलों में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 2020 बैच के अधिकारियों के भी फील्ड पोस्टिंग में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *