Newsराजनीतिराज्य

35 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद मिलेगा चौथा समयमान वेतनमान, 3 हजार रूपये का होगा लाभ

भोपाल.राज्य के 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों की एक बड़ी समास्या का समाधान हो गया है। अब इन शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान जल्द ही मिल सकता है। इनमें सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल है।
मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से सलाह मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 सितम्बर को फाइल वित्त विभाग को भेज दी। मप्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौड ने बताया कि संचालक ने 4 अप्रैल को आदेश जारी किया था। जिसमें इन्हें इस दायरे से बाहर कर दिया था। अब शिक्षकों को वेतन में 3 हजार रूपये तक का लाभ होगा।
35 वर्ष की शासकीय सेवा पूरी होने पर मिलेगा वेतनमान
पिछले साल सितम्बर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने सभी विभागों के कर्मचारियों को 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर चौथा समयमान वेतनमान देने की घोषणा की थी। वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिये थे। कई विभागों में यह वेतनमान मिलने भी लगा है। इधर, अपरमुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा है कि जीएडी से सलाह मांगी गयी थी। अब फाइल वित्त विभाग के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *