Newsराजनीतिराज्य

60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 05 प्लास्टिक के खाली ड्रम तथा एक लोहे की भट्टी की जप्त

ग्वालियर । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। करहिया पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लालडाडा नाला, दुबहा के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को बैचने के लिये भंडारण कर रहा है। अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब का कारोबार करने वाले के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
सडीओपी भितरवार जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी करहिया देवेन्द्र लोधी के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गई और दबिश से पहले पुलिस टीम को ब्रीफ किया गया और पुलिस टीम ने योजना अनुसार मुखबिर के बताये स्थान लालडाडा नाला, दुबहा के पास दबिश दी गई तो पुलिस को देखकर सोनू कंजर अवैध शराब का निर्माण कार्य छोड़ मौके से भागा तो पुलिस द्वारा उसका पीछा किया जो जंगल का फायदा लेकर भाग गया। बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी ली तो प्लास्टिक की एक केन में भरी हुई हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीब 60 लीटर एवं 05 ड्रम नीले प्लास्टिक के गुडलहान से भरे हुये पाये गये। जिसमे प्रत्येक ड्रम मे 200-200 लीटर गुडलहान एवं एक लोहे की खाली भट्टी मिली। गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 1000 लीटर मौके पर नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *