अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति बाइडेन के पहुंचे घर, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गले लगाया; PM के US पहुंचने से पहले व्हाइट हाउस ने की खालिस्तानियों की मेजबानी|विदेश,International - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अभी तक 8 बार अमेरिका का दौरा कर चुकमे है। और 9वीं यात्रा पर है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी कि पीएम नरेन्द्र मोदी 21-23 सितम्बर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस बीच पीएम मोदी क्वॉड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।  21 सितम्बर को डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होगा। यह सम्मेलन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में होगा। इसके बाद 22 सितंबर को वह न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भी हिस्सा लेंगे।
भारतीय प्रधानमंत्रियों के अमेरिका दौरे
पीएम मोदी के इस दौरे के बीच भारतीय प्रधानमंत्रियों के इतिहास पर नजर डालते हैं तो मिलता है कि पहले पीएम रहे जवाहर लाल नेहरू अपने कार्यकाल के दौरान 4 बार अमेरिका की यात्रा पर गए थे। मोदी और उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सहित अब तक कुल 9 भारतीय प्रधानमंत्रियों ने आधिकारिक रूप से अमेरिका का दौरा किया है। पीएम रहे मनमोहन सिंह ने 8 बार अमेरिका की यात्रा की, जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 4 बार अमेरिका का दौरा किया. वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी भी 4 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा पीएम रही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने (3 बार), पी.वी. नरसिम्हा राव (2 बार), और मोरारजी देसाई व आई.के. गुजराल 1-1 बार अमेरिका के दौरे पर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *