मप्र की एक मात्र बिल्डिंग जिसके सभी कोर्टरूम वातानुकूलित, फसाड से हो रहा रोशन
ग्वालियर. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर में नवीन जिला न्यायालय भवन लगभग 1 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस भवन के उद्धाटन के साथ ही जिला न्यायालय भवन, ग्वालियर के नाम कई उपलब्धियां जुड जाएंगी। 20 लाख खर्च कर लगाई गई फसाड लाइट से रात में जिला न्यायालय भवन का नजारा अदभुत दिखेगा। यहां सभी कोर्टरूम वातानुकूलित रहेंगे। ये उपलब्धि भी केवल जिला न्यायालय, ग्वालियर के खाते में ही रहेगी। अभी प्रदेश में ऐसा एक भी जिला न्यायालय भवन नहीं है जहां सभी कोर्टरूम वातानुकूलित हों। इसके अलावा पाम ट्री परिसर की सुंदरता को बढाने का काम कर रहे है। परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है।
नवीन जिला न्यायालय भवन के किस प्लोर पर कितने कक्ष
ग्राउंड फ्लोर- एक कोर्टरूम (सीजेएम) इसके अलावा कार्यालय, मालखाना, नजारत, कॉपी, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य सेक्शन।
फ्लोर- 17 कोर्टरूम। इसी तल पर प्रधान जिला न्यायाधीश का भी कोर्टरूम रहेगा।
फ्लोर- 16 कोर्टरूम व एक कांफ्रेंस हॉल जिसमें 80 से 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
फ्लोर- 16 कोर्टरूम व इसके साथ ही एक सर्वर रूम।
फ्लोर- 17 कोर्टरूम
फ्लोर- 16 कोर्टरूम कुल कोर्टरूम की संख्या 83 है। इसमें से 69 कोर्टरूम अभी उपयोग में लिए जाएंगे।
सर्विस ब्लॉक में किस फ्लोर पर क्या रहेगा
बेसमेंट- पुरूष-महिला लॉकअप, डिसपेंसरी, पोस्ट ऑफिस, बैंक, एटीएम व एक दुकान।
ग्राउंड फ्लोर- दो हॉल एडवोकेट के लिए (9 हजार वर्ग फीट और 1200 वर्ग फीट का)।
फ्लोर- इसमें भी ग्राउंड फ्लोर जैसी व्यवस्था रहेगी। दोनों जगह टॉयलेट भी रहेंगे।
फ्लोर- यहां का आधा हिस्सा वकीलों के लिए तो आधा हिस्सा कैंटीन के लिए चिन्हित किया गया है।
फ्लोर- यहां एक बडा हॉल बनाया गया है जिसे न्यायालय के अन्य उपयोग के लिए लिया जाएगा।
फ्लोर- रिकॉर्ड रूम।
फ्लोर- रिकॉर्ड रूम।