Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

चन्द्रयान-3 लैंडिंग टल सकती है अगर उपयुक्त जगह नहीं मिली तो

नई दिल्ली अगर 23 अगस्त 2023 की शाम 5.30 बजे से लूेकर 6.30 बजे के बीच चन्द्रयान-3 के लैंडर को लैडिंग के लिये सही जग नहीं मिली तो लैंडिंग टल सकती है। यह एक तरह का बैक अप प्लान है। या यूं कहें वैज्ञानिक अपने मिशन का प्लान बी बनाकर चलता है। इसरों ने भी यहीं किया है।
इसरो का एक सेंटर गुजरात के अहमदाबाद में है। इसका नाम स्पेस एप्लीकेशन सेंटर और इसके डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने बताया कि 23 अगस्त का लैंडिंग से 2 घंटे पहले इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक यह फैसला लेंगे कि लैंडिंग कराई जाये या नहीं।
देसाई ने बताया कि इसमें हम देखेंगे कि हमें सही जगह लैंडिंग के लिये मिली या नहीं। लैंडर की सेहत कैसी है और साथ ही चन्द्रमा के वायुमण्डल और सतह की स्थिति कैसी है। क्या वह लैंडिग के लिये उपयुक्त है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी दिखाई देती है या आशंका पैदा होती है तो चन्द्रयान-3 की लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जायेगी। किसी तरह की समस्या नहीं हुई तो 23 अगस्त को लैंडिंग कराई जायेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *