कोरोना वायरस -ग्वालियर का अभिषेक चतुर्वेदी, शिवपुरी का दीपक शर्मा और जयपुरी से लौटी महिला कोरोना वायरस पीडि़त

ग्वालियर. कोरोना वायरस से पीडि़त चेतकपुरी निवासी 36 वर्षीय अभिषेक चतुर्वेदी खजुराहों से लौट कर आया था ऐसा बताया जा रहा है कि अभिषेक चतुर्वेदी एक दिन पूर्व खजुराहों से वापिस लौट कर आये हैं। दूसरा युवक शख्स शिवपुरी का दीपक शर्मा बताया जा रहा है। मौके पर सीएचएमओ ने अपनी टीम भेज दी है। अभी फिलहाल चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। अभिषेक के कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा ने की है। फिलहाल अभिषेक का जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
शिवपुरी का दीपक शर्मा संक्रमित
शिवपुरी के पीएस होटल के नजदीक निवासी 26 वर्षीय दीपक शर्मा संक्रमित पाया गया है जिसका जिला चिकित्सालय की बड़ी लापरवाही देखने में आई है। सैम्पल लेने के बाद उसे अस्पताल से छोड़ दिया गया था। मीडि़या में रिपोर्ट आने पर इसके बाद 100 से अधिक लोगों के ध्यान में लाया गया था दीपक शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद शिवपुरी में हड़कंप में मचा हुआ है। शिवपुरी प्रशासन सभी को लोगों चेतावनी दी है। लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों अपने घरों में ही रहें। आपको बता दें कि दीपक शर्मा 19 मार्च को दुबई से आने पर इसकी सूचना जिला चिकित्सालय को दी थी। लेकिन चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा ध्यान नहीं देने पर वह शिवपुरी में घूमता रहा है आपकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
जयपुर से लौटी महिला के संक्रमित होने की संभावना
एक महिला अभी जयपुर से लौट कर पिछोर के गांव जनकपुर के लिये रवाना हुई है जिसके संक्रमित होने की संभावना है जिसकी सूचना थाना पिछोर को दी गयी है। अभी पिछोर थाना पुलिस महिला की तलाश में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला ग्वालियर में चैक कराने के लिये आई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *