मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस बनाये गये
भोपाल. मप्र विधानसभा में शिवराज सरकार बहुमत हासिल करने के बाद शिवराज सरकार ने 1985 बैच के इकबाल बैस को नया मुख्य सचिव बनाया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिये गये है। सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने ग्वालियर स्थित राजस्व मण्डल के अध्यक्ष इकबाल सिंह बैस को मुख्य सचिव बनाने के आदेश जारी कर दिये हैं।
