मप्र विधानसभा में शिवराज को बहुमत हासिल

भोपाल. मप्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की मौजदूगी में शिवराज सिंह चौहान ने बहुमत हासिल कर लिया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शिवराज सरकार ने 112 मतों बहुमत हासिल कर लिया है। बजट सत्र के लिये 27 मार्च को विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया है। आपको बता दें कि निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह शेरा, विक्रम राणा, बीएसपी के 2 और समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने शिवराज सिंह चौहान के प्रति विश्वास जताया है। कुल 112 मतों से विश्वास हासिल किया है।
लॉकडाउन सख्ती से हो लागू
बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कोरोना से निपटने के लिए जनता से भी सहयोग मांग रहा हूं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाए। हालांकि इस दोरान जो भी आवश्यक सामग्री है उसे प्रशासन जरूरतमंदों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *