Newsमप्र छत्तीसगढ़

पार्किंग विवाद-बदमाशों ने घेरकर मारपीट की उसके बाद पेट में गोली मारी

ग्वालियर. पुरानी रंजिश और गाड़ी पार्किंग करने को लेकर चला आ रहा झगड़ा मंगलवार की शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। गिरवाई थाना इलाके में 3 बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और बाद में पिस्टल से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां पर उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है। घटना मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे की है।
घटना के समय शंकर कॉलोनी (जागृति स्कूल के पास) में रहने वाला अखिलेश शिकारिया पिता मदन शिकारिया 34, पुराना गिरवाई थाने इलाके से निकल रहा था। तभी कार में सवार होकर आये रिहान गुर्जर, आकाश गुर्जर और आनंद गुर्जर ने उसे रोक लिया। तीनों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की उसके बाद डंडों-लाठी से हमला कर दिया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
डीएसपी ने बताया कि गाड़ी पार्किंग के विवाद में 3 बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *