महिला दिवस- दबंग नेता और साहसी महिला है विद्या देवी कौरव

ग्वालियर. महिला दिवस के मौके पर ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में नयी तस्वीर सामने आ रही है। सीपीएम अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाली दबंग नेता विद्या देवी कौरव का नाम सामने आता है। यहां की महिलायें केवल पारंपरिक 16 श्रृंगार तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि आत्मरक्षा के लिये लायसेंसी हथियार भी ले रही है। कभी डकैतों के खौंफ से शुरू हुई। यह परंपरा अभी महिला सशक्तिकरण की पहचान बनती जा रही है।
ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में अब महिलायें रिवॉल्वर और पिस्टल के लायसेंस हासिल कर रही है। इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी निरंतर बढ़ रही है। भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों में महिलायें आत्मरक्षा के लिय हथियार लेकर एक नयी मिसाल बनी हुई है।
600 महिलाओं के पास है लायसेंसी हथियार
जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार ग्वालियर में 30 हजार से अधिक लायसेंस है। जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग 600 है। जो अब तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, दुरूपयोग रोकने के लिये सख्ती भी बरती जा रही है। लेकिन आत्मरक्षाका यह ट्रेंड महिलाअहों को मजबूत बना रहा है। महिलाओं का यह साहस न सिर्फ ग्वालियर-चम्बल की शान है। बल्कि पूरे देश के लिये प्रेरणा भी है। क्योंकि महिलायें अब सिर्फ घर गृहस्थी ही नहीं संभालती है बल्कि सोलह श्रृंगार के आत्म आत्मरक्षा के लिये हथियार भी रखती है।

