एलिवेटेड रोड के स्लैब डालने के दौरान एक महीने बन्द रहेगा गुरूद्वारा से फूलबाग मार्ग
ग्वालियर. फूलबाग गुरूवार से लेकर लक्ष्मीबाई समाधिस्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के स्लैब डालने के लिये एक माह तक रूट डायवट रहेगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को प्रस्ताव देकर 11 फरवरी से आगामी एक महीने तक के लिये यह रूट डायवर्सन मांगा है। हालांकि डबरा में 10-20 फरवरी तक होने वाले धार्मिक आयोजन की वजह से पुलिस व्यस्तता की वजह से डायवर्सन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर प्लान पर विचार किया जा रहा है।
डायवर्सन प्लान लागू होने के बाद शिंन्दे की छावनी से नौगजा रोड होकर जीडीए गेट और पड़ाव से मोतीमहल रोड पर यातायात का दबाव अधिक बढ़ जायेगां अभी भी लक्ष्मीबाई समाधिस्थल से फूलबाग तक आने वाला रोड एक ओर से बन्द ही रखा जायेगा। अभी तक इस रूट को फूलबाग चौराहे से गुरूद्वारे तक पूरी तरह (दोनों ओर से) बन्द किया जायेगा।
शिंदे की छावनी से पड़ाव तक ऐसे होगा सफर
पड़ाव रोड- पड़ाव से फूलबाग आने वाले वाहन चालक को लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने से होकर मोतीमहल-बैजाताल या फिर मानस भवन-बोट क्लब जल विहार होते हुए नदी गेट की तरफ जा सकेंगे। वाहन गोपाल मंदिर और चिड़ियाघर तक पहुंच सकेंगे।
शिंदे की छावनी- जो वाहन शिंदे की छावनी से पड़ाव, रेलवे स्टेशन जाते हैं वह डायवर्सन के बाद नौगजा रोड से होते हुए मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पहले से फूलबाग चौराहे की तरफ मुड़ना होगा। वहां से लक्ष्मीबाई समाधि होते हुए पड़ाव, स्टेशन की तरफ जा सकेंगे।
गुरुद्वारा रोड: शिंदे की छावनी से अर्जी वाले गणेशजी मंदिर होते हुए फूलबाग तक वाहन चालक नहीं जा सकेंगे। इन वाहन चालकों को गुरुद्वारे के पीछे की रोड से होते हुए जल विहार या मोतीमहल होकर फूलबाग और पड़ाव के लिए निकलना होगा।
रूट डायवर्सन प्लान मिल गया
कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से रूट डायवर्सन का प्लान आया है। उन्होंने लक्ष्मीबाई समाधि से फूलबाग होते हुए गुरुद्वारे तक एक महीने का ब्लॉक मांगा है। फिलहाल डबरा के आयोजन को लेकर अमला तैनात है। फिर भी इस प्लान पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही निर्णय लेंगे।
धनंजय शर्मा, यातायात थाना प्रभारी

