भारत पर 50% से घटकर सीधे 18% रहेगा अमेरिकी टैरिफ, मोदी और ट्रम्प के बीच हुई फोन पर बात
नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के बीच सहमति बन गयी है। इसके साथ ही पिछले लम्बे समय से अटकी भारत-यूएस ट्रेड को लेकर भी असमंजस करीब खत्म हो गया है। दरअसल, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद स्वयं व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की हैं । तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ उन्होंने भारत पर लागू 25प्रतिशत टैरिक को घटाकर 18प्रतिशत करने का ऐलान भी किया है।
भारत अब रूस नहीं, वेनेजुएला का तेल खरीदेगा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी राजदूत दोनों ने ही टैरिफ कट और व्यापार समझौते पर सहमति करने के साथ ही रूसी तेल का मुद्दा भी उठाया है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में एक बार फिर से यह दावा किया है कि भारत, रूस से तेल की खरीद बन्द करेगा। वहीं हाल ही में वेनेजुएला के तेल सेक्टर पर अपना कंट्रोल लेने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हमारे बीच टैरिफ के अलावा एनर्जी, भू-राजनीति और वैश्विक सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने दोनों देशों के बीच समझौते का ट्रिगर पॉइंट रसियन ऑइल बताया है कि कहा है कि भारत रूस से तेल की खरीद कम करेगा। जबकि इसके बदले अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से ज्यादा तेल -गैस खरीदेगा।
500 अरब डॉलर की खरीदारी की उम्मीद
Tariff Cut का ऐलान करने के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच समझौते से Buy American पॉलिसी का विस्तार करने की प्रतिबद्धता का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत भारत से समय के साथ 500 अरब डॉलर से अधिक की अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने की उम्मीद है।
ट्रंप की पोस्ट पर PM Modi का ट्वीट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर शेयर पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा, यह जानकर खुशी हुई कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अब 18% का कम टैरिफ लगेगा, इस ऐलान के लिए उनका 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद. प्रधानमंत्री के मुताबिक, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो अपार अवसर खुलते हैं. Donald Trump की तारीफ में उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बेहद जरूरी है।

