LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी, ज्योतिरादित्य की दादी विजया राजे का सीएम की सूची में नाम

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बडी प्रशासनिक गडबडी सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की आधिकारिक सूची में विजयाराजे सिंधिया का नाम भी शामिल कर लिया गया है जबकि वे कभी सीएम नहीं रहीं। मध्य प्रदेश विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर उन्हें सीएम के रूप में दर्शाया गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम की सूची में उनका नाम भी शामिल है। विधानसभा की वेबसाइट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आप्शन दिया है जिसे खोलने पर वर्तमान और भूतपूर्व मुख्यमंत्री की सूची सामने आती है। इसमें 5 वें क्रम पर विजयाराजे सिंधिया का नाम है।
वेबसाइट पर इसका स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया है कि साधारणत मुख्यमंत्री ही सदन का नेता होता है लेकिन चौथी विधानसभा में सीएम गोविन्द नारायण सिंह के कार्यकाल में विजयाराजे सिंधिया, सदन की नेता थीं। विजया राजे सिंधिया, कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की मां और बीजेपी नेता व वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी थीं। वे प्रदेश में बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री थीं और राजमाता सिंधिया के रूप् में विख्यात रहीं। विजयाराजे सिंधिया कई बार सांसद रहीं लेकिन मुख्यमंत्री कभी नहीं रहीं।
विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 30 जुलाई 1967 से 25 मार्च 1969 तक बताया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में क्रमश: गोविंद नारायण सिंह और राजा नरेश सिंह का शासन था। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग की प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची में राजमाता विजयाराजे सिंधिया का नाम शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *