Uncategorized

Uncategorized

पत्नी से झगड़ाकर नशे में होर्डिंग पर चढ़कर 2 घंटे किया हंगामा, फायर बिग्रेड ने रेस्क्यू कर उतारा

ग्वालियर.गुरूवार की शाम को एक युवक ठाठीपुर पेट्रोल पंप के तिराहे पर लगे एक होर्डिंग पर चढ़ गया। ऐसा बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय युवक का घर पर पत्नी से झड़गा हो गया था। युवक को होर्डिंग पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। खबर मलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। जहां फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू दल ने नगरनगम की स्काई लिफ्ट की मदद से युवक को नीचे उतारने का अभयान शुरू किया। लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद युवक को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा जा सका।
युवक का नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गयी। फिलहा युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पायी है। यह घटना गुरूवार की शाम 5 बजे की है।
मेरे पापा को बचाओ-बेटा
घटना के प्रत्यक्षदर्शी आकाश जाटव ने बताया है क एक छोटा बच्चा रोते हुए आया और बोला मेरे पापा को बचा लो। बच्चे के साथ उसका चाचा भी था। चाचा भी भाई को बचाने के लिये होर्डिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। लेकन लोगों ने रोक लया। आकाश ने बताया है पुलिस के कहने पर वह स्वयं होर्डिंग पर चढ़ा और बैनर फाड़कर रस्सी की मदद से युवक का सहारा दिया ताकि वह नीचे नहीं गिरे।
रेस्क्यू टीम ने उतारा
फायर ब्रिगेड टीम के बिंदु खान ने बताया कि ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से बिजली विभाग की स्काई लिफ्ट मंगवाई गई थी। युवक नशे में था, इसलिए उसे रस्सियों से बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं पुलिस आरक्षक मदन यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद सभी टीमें मौके पर पहुंच गईं।

 

Uncategorized

नशे के लिये पिता ने बेटी की चाकू से की हत्या, शराब पीकर लौटा था

जनकगंज पुलिस ने आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. जनकगंज थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी 24 वर्षीय बेटी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकी, फिर पे टपर ताबड़तोड़ 5 वार किये। घटना गुरूवार की सुबह 9.30 बजे बेलदार का पुरा इलाके की है।
घटना की खबरा मिलते ही जनकगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिता अक्सर शराब के नशे में बेटी की पिटाई करता था। शुरूआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या कारण बताया जा रहा है।
गल्ले से रुपए निकालकर शराब पीता था
घर में किराने की दुकान है, जिसे छोटी बेटी चलाती है। इस दुकान में बादाम सिंह जबरन बैठ जाता था और गल्ले से रुपए निकालकर उनसे शराब पी जाता था। विरोध करने पर वह घर में गाली-गलौज करता था। जब बेटी रानी इसका विरोध करती थी तो वह उससे मारपीट करता था। गुरुवार को भी आरोपी पिता बादाम सिंह गल्ले से पैसे निकल रहा था, जिसका रानी ने विरोध किया तो गुस्से में उसने रानी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, आगे की कार्रवाई भी कर रहे हैं।
लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट हुआ था
बादाम सिंह की बेटी रानी कुशवाहा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। रानी की मां भगवती बाई ने बताया कि पति बादाम सिंह एक पैर से दिव्यांग है। पहले वह ऑटो रिक्शा चलाता था। लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था।

Uncategorized

चाबहार पोर्ट पर अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, भारत सहित अन्य देशों की छूट खत्म

नई दिल्ली. अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक चाबहार पोर्ट पर 2218 में दी गयी। प्रतिबंधों से छूट को रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला 29 सितम्बर 2025 से लागू होगा और इसे वॉशिंगटन की मैक्सिमम प्रेशर अभियान की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। यह छूट भारत और अन्य देशों को चाबहार पर काम करने की अनुमति देती थी। जिससे वह अमेरिकी प्रतिबंधों की जद में नहीं आते थे। लेकिन अब इसके हटने से भारत की रणनीतिक और आर्थिक योजनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।
भारत ने मई 2024 में ईरान के साथ 10 साल का समझौता किया था। जिसके तहत भारतीय पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) ने शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल अपने हाथ में लिया था। यह पहली बार था। जब भारत ने किसी विदेशी बंदरगाह का प्रबंधन संभाला। इससे पहले 20169 का सामझौता हर साल नवीनीकृत किया जाता रहा था।

Uncategorized

“आनंद पर्वत” न्यायमूर्तिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रोपे लगभग 600 पौधे, ग्वालियर में हो रहा है वृक्षारोपण के विचार का अंकुरण – न्यायाधिपति आनंद पाठक

वृक्षारोपण के साथ वृक्षापोषण करने की अपील 
शहर की पहाड़ियों को हरा आवरण पहनाने की जिला प्रशासन की पहल अभिनंदनीय 
ग्वालियर – उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति आनंद पाठक ने कहा कि प्रश्न केवल वृक्षारोपण का न होकर विचार के अंकुरण का है। खुशी की बात है ग्वालियर में यह विचार अंकुरित हो चुका है। आशा है कि आने वाले समय में ग्वालियर के आसपास हम सब मजबूत ग्रीन ईको सिस्टम देखेंगे। गुरुवार की शाम उच्च न्यायालय खण्डपीठ के न्यायमूर्तिगणों के साथ “आनंद पर्वत” पर वृक्षारोपण करने पहुँचे थे। उन्होंने इस अवसर पर अपील की कि हम सब अपने मूल कर्तव्यों का निर्वहन कर केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर वृक्षापोषण भी करें। इस अवसर पर फलदार व छायादार प्रजातियों के लगभग 600 पौधे रोपे गए।
अलापुर तिराहे के समीप “हरि पर्वत” के सामने स्थित “आनंद पर्वत” पर प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री पाठक ने आम का पौधा रोपकर इस पहाड़ी को हरीतिमा का आवरण पहनाने के लिये वृक्षारोपण की शुरूआत की। उच्च न्यायालय खण्डपीठ के न्यायमूर्ति अनिल वर्मा, न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के, न्यायमूर्ति आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति      अमित सेठ, न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत व न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता ने भी पौधे रोपे। साथ ही उच्च न्यायालय के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार राजीव के. पाल, रजिस्ट्रार नवीन शर्मा, जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ऋतुराज चौहान, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
प्रशासनिक न्यायाधिपति ने कहा कि ग्वालियर जिला प्रशासन व नगर निगम ने पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये अनूठा एवं अभिनंदनीय प्रयास किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि “हरि पर्वत” व “आनंद पर्वत” जैसे प्रकल्पों से ग्वालियर शहर की पहाड़ियां हिल स्टेशन का रूप लेंगीं। साथ ही कहा कि इस प्रकार के पुनीत प्रकल्पों से जिम्मेदार नागरिक, अधिकारी एवं समाजसेवी जुड़ें और वृक्षारोपण के साथ वृक्षापोषण भी करें। न्यायमूर्ति श्री पाठक ने हरि पर्वत एवं आनंद पर्वत विकसित करने में अहम योगदान देने के लिये राम आस्था मिशन की भी सराहना की।
प्रशासनिक न्यायाधिपति की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित किए गए “हरि पर्वत” पर सफल वृक्षारोपण के बाद जिला प्रशासन ने अब “आनंद पर्वत” विकसित करने का निर्णय लिया है। हरि पर्वत पर रोपे गए लगभग 6 हजार पौधों ने पेड़ों का रूप ले लिया है। इसी तरह “आनंद पर्वत” पर गुरुवार को 600 पौधे रोप गए। जल्द ही 3 हजार और पौधे यहाँ पर रोपे जायेंगे।
Uncategorized

ट्रैक्टर के हैंडल पर टगे थैला में रखे 2.18 लाख रूपये ले भागे बाइक सवार 2 बदमाश

ग्वालियर. डबरा में एक किसान को शातिर चोरों ने बड़ी चालाकी से अपना शिकार बनाया और उसकी फसल बेचकर मिले 2 लाख 18 हजार रूपये चोरी कर फरार हो गये। यह घटना तब हुई, जब किसान अपनी शर्ट पर लगे दाग को धोने के लिये गया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। भितरवार अनुभाग के घरसौंदी गांव के किसान विशाल चौहान डबरा आये थे। उन्होंने आढ़तिया रामजीलाल जैन को अपनी गेहूं की फसल बेची थी। पैसे मिलने के बाद ज बवह ट्रैक्टर पर जा रहे थे 2 बाइक सवार चोरों ने पहले उनकी शर्ट पर कुछ लगाकर उसे गंदा कर दिया।
क्या है मामला
जब विशाल चौहान मंडी में एक नल पर अपनी शर्ट धोने गए तो चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। उनका ड्राइवर भी एक बोतल धोने के लिए उतरा था, तभी होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और ट्रैक्टर पर रखे रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना के तुरंत बाद किसान ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो बदमाश बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज से यह भी पता चला है कि चोर काफी देर से किसान की रेकी कर रहे थे। उन्होंने ही शर्ट गंदी करने की वारदात को अंजाम दिया था। देहात थाना प्रभारी सुधाकर तोमर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Uncategorized

मेरी मौत के लिये मेरा पति और उसकी 2 गर्लफेंड है सुसाइड नोट में लिखा

भोपाल. अयोध्यानगर निवासी एमए की छात्रा ने बुधवार की शाम को घर में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। गुंरूवार की दोपहर को पीएम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें डॉक्टर पति, उसकी 3 बहनों मां और देवर समेत पति को 2 गर्लफ्रेंड की प्रताडना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। महिला की संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति ने उसे तलाक के लिये नोटिस दिया था। जिससे वह डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किरण मीणा 35, डॉक्टर संजय देशवानी की शादी को 14 साल निकल चुके हैं। वह सेम कॉलेज में एमए इग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार की शाम को 6 बजे किरण घर में अकेली थीं तभी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने फोन किया तो कॉल नहीं पिक करने पर भाई चेक करने पहुंचा। जहां शव फंदे पर लटका मिला।
सुसाइड नोट 2 पेज का लिखा और अंत में-मेरे आखिरी शब्द
मैं लिखना तो बहुत चाहती है। लेकिन पति और उसके घरवालों ने मुझे केवल सुसाइड नोट लिखने के लायक छोड़ा है। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति, उसके घरवाले और उसकी 2 गर्लफ्रेंड हैं पति डॉक्टर संजय देशवाली, उसका भाई दुर्गाप्रसाद देशवाली, मां कल्लोबाई, बहनें मथुरा, लता, ममता और निजी बैंक में काम करने वाली उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी कजिन यह सब मेरी मौत के जिम्मेदार है। पति की फैमिली बच्चे नहीं होने को लेकर मुझे टॉर्चर करती है। यह लोग पति की दूसरी शादी कराने पर तुले है। संजय मुझसे बात भी नहीं करते और तलाक चाहते हैं। अब मैं और इंसल्ट बर्दाश्त नहीं कर सकती है। लिसे यह कदम उठाने जा रही हूं। मेरी हिन्दी राइटिंग अच्छी नहीं है। सॉरी मेरी लाश और मेरा सारा सामन और इस फ्लैट की चाबी मेरे मम्मी पापा को दे देना।
मेरे मरने के बाद मेरी हर चीज पर मम्मी और पापा का हक होगा। लव यू मम्मी पापा। सब अपना ख्याल रखना। मैं एक बहुत बुरी बेटी हूं….सॉरी। मेरा अंतिम संस्कार सिर्फ अपनी के बेटी के रूप में करना, मेरे ही पैसे का उपयोग कर अंतिम संस्कार करना। स्कूटी पी-1 पार्किंग में है।
पिता बोले- तलाक का नोटिस मिलने से दुखी थी
किरण के पिता कुंजीलाल ने बताया कि बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। दामाद आयुर्वेदिक डॉक्टर है। शादी के लंबे समय बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दामाद ने पिछले दिनों उसे तलाक का नोटिस दिया था। इसी बात को लेकर बेटी डिप्रेशन में थी। अगले महीने 16 तारीख को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में होना थी। इससे पहले ही बेटी ने सुसाइड कर लिया। वहीं, दामाद 11 सितंबर को बेटी को हमारे घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत हमारी ओर से थाना अयोध्या नगर में की गई थी। एसआई दिनेश शर्मा के पास यह केस है। गुरुवार की दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद किरण का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है। ससुराल पक्ष की ओर से हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में कोई नहीं आया था।

 

Uncategorized

भिंड हाइवे को 6 लेने बनाने के लिये ग्वालियर हाईकोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई, 4 हफ्ते का दिया समय

ग्वालियर. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भिण्ड हाइवे को 6 लेन बनाने संबंधी याचिका पर केन्द्र और राज्य सरकार को जवाब पेश करने के लिये 4 सप्ताह का समय दिया है। यह याचिका हाइवे पर बढ़े वाहनों के दबाव और दुर्घटनाओं को देखते हुए दायर की गयी है।
भिण्ड जिले के ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष सतीश जोशी ने मार्च 2025 में ग्वालियर हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका दायर की थी। एडवोकेट आरके जोशी ने बताया कि ग्वालियर-भिण्ड के बीच 2012 में निर्मित यह हाइवे अब वाहनों की बढ़ती संख्या के लिये अपर्यापत साबित हो रहा है। वर्तमान में इस हाइवे से प्रतिदिन 16 हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं। जिसकी वजह से आये दिन एक्सीडेंट होते हैं और वाहन चालकों की जान जाती है।
रिट पिटीशन में 108 किमी लम्बे इस हाईवे को 6 लेन बनाने की मांग की गयी है। इसके लिये भिण्ड के साधु-संतों और आम जनता द्वारा भी आन्दोलन किये जा रहे है। याचिका में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)को भी पक्षकार बनाया गया था। जिसके बाद न्यायालय ने नोटिस जारी किये थे। अब न्यायालय ने हाइवे की स्वीकृति की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के लिये सरकार को 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।

Uncategorized

मुझसे मिल लो-मैं मरने जा रहा हूं, क्लासमेट को किया मैसेज, 26 दिनों से लापता है नाबालिग छात्र

दसवीं का छात्र आदर्श यादव 21 अगस्त को कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. डबरा से एक नाबालिग छात्र 26 दिनों से गायब था। 10वीं का छात्र आदर्श यादव 21 अगस्त को कोचिंग जाने के लिये घर से निकला था। लेकिन वापिस नहीं लौटा तो पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मोदी कुंज निवासी आदर्श भाई के साथ कोचिंग के लिये निकला था। भाई उसे छोड़कर घर लौट आया। लेकिन आदर्श शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश के बाद शहर थाना पुलिस को खबर दी। टीआई यशवंत गोयल ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर टीम को खोजबीन करने में लगाया।
3 दिन तक सिंध नदी में तलाशा
पुलिस ने हाइवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आदर्श दतिया रोग की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद एसडीईआरएफ के साथ सिंध नदी में 3 दिन तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 200 किमी के दायरे में छात्र की तलाश की, पर उसका पता नहीं चल पाया है।
साथी छात्रा को भेजे आदर्श के इंस्टा के चैट मिले
इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। लापता होने से ठीक पहले, 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे आदर्श ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपनी एक सहपाठी लड़की को कुछ संदेश भेजे थे। इनके स्क्रीनशॉट अब पुलिस के हाथ लगे हैं।
इंस्टा पर मैसेज- मुझसे बात कर लो, मैं मरने जा रहा
अपनी एक सहपाठी लड़की को इंस्टा में आदर्श ने लिखा- तू बस एक बार बात कर ले मेरे से, मैं मरने जा रहा हूं। सॉरी अब मैं बच नहीं सकता, तू ये मत समझना कि मैं तेरे चक्कर में मर रहा हूं, मैं बहुत तकलीफ में हूं, मुझे पता नहीं मेरी मौत कैसे होगी। शायद मैं भूख से मर जाऊं या सिंध नदी में गिरकर। उसने लिखा-
मैं 3:30 बजे घर से निकलूंगा, मेरा कोई नहीं तेरे बिना, जब तक तू मैसेज करेगी, तब तक मैं इस दुनिया को बाय बोल दूंगा, क्योंकि इस दुनिया ने मुझे बहुत प्यार दिया है, एक बार कॉल कर लेना प्लीज।

 

Uncategorized

अभिनेत्री दशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर एनकाउंटर में मार गिराये

सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश

गाजियाबाद. बरेली में हीरोइन दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में मंगलवार को हुए एनकाउंटर में इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरूण को मार गिराया है। यह ज्वॉइंट ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया है।
मरे गये आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरूण निवासी गोहना रोडद्व सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों शूटर कुख्यात गैंस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे। घटनास्थल से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किये गये हैं।
एनकाउंटर में ढेर दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले
ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ का ज्वॉइंट ऑपरेशन
घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा भरोसा दिया था। पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले कर आरोपियों की पहचान की। ऐसा अधिकारियों का कहना है कि जो एनकाउंटर के बाद जांच में तेजी आयेगी और गैंग क अन्य सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Uncategorized

नाबालिग को कट्टा दिखाकर किया गैंगरेप

ग्वालियर. नाबालिग को कट्टे की नोंक पर अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 5 अगस्त 2025 की है। आरोपियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकरव ह चुप रही। वह उसे बार-बार मिलने के लिये बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार की रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस ने बताया है कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिये निकली थी। लौटते समय चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी और फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई। फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे रेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक, मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी।