News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जबलपुर. बारिश पर लगा ब्रेक हट गया है। इसी के साथ बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। रविवार को भी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। करीब 11 दिन बाद मानसूनी बादल जोर से बरसे। करीब पौन घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही। सड़कें की सड़कें बारिश से तरबतर हो गई। गड्ढों व सड़क किनारे पानी के डबरे भर गए। राह चलते लोग भी भीग गए। मौसम विभाग के रिकार्ड में 20.6 मिमी यानी करीब आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके पहले आठ जुलाई को इसी तरह 17.2 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय है। आगामी दिनों में जबलपुर में अच्छी बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वर्तमान में उत्तर हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातों के कारण प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में नमी आ रही है, जिससे वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे के दौरान मैहर, छतरपुर और रीवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि जबलपुर सहित, कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, शहडोल, उमरिया में जोरदार वर्षा की संभावना है। 24 जुलाई बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
तीन डिग्री गिरा पारा
बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के आसार है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को देख जीतू पटवारी ने माइक से लगाई आवाज, ‘पास आइए, ऐसे नहीं चलेगा’

दतिया. दतिया उपचुनाव में हर रोज नए रंग देखने को मिल रहे है। रविवार को भी भाजपा और कांग्रेस के चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की ग्राम चिरूला में सभा के दौरान हुई मुलाकात चर्चा में बनी रही। यहां प्रचार कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी को जीतू पटवारी ने खुद आवाज देकर अपनी सभा में बुला लिया। इस दौरान सभा में मौजूद लोग भी भाजपा-कांग्रेस के इस मिलन का देखकर सरप्राइज हो गए।


दूर-दूर से क्यों जा रहे हो पास आए, ऐसे नहीं चलेगा
दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गांव चिरूला में जनसंपर्क और नुक्कड सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोया तिवारी अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे थे। जीतू पटवारी ने जैसे ही आशुतोष तिवारी को वहां से गुजरते देखा तो उन्होंने माइक से उन्हें जय माई की कहकर संबोधित किया। जवाब में आशुतोा तिवारी ने भी दूर से हाथ जोडकर अभिवादन किया। इस पर जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए कहा कि दूर-दूर से क्यों जा रहे हो पास आए, ऐसे नहीं चलेगा। पहली बार यहां चुनाव लड रहे है लोगों से मिलिए। इसके बाद आशुतोष तिवारी सभा में पहुंचे जहां जीतू पटवारी ने उन्हें अपना माइक थमा दिया।

तभी आशुतोष ने माइक थामा और कहा- आपसे आशीर्वाद की अपेक्षा है।
जीतू पटवारी ने लोगों से पूछा, यहां किसी ने आषुतोष को देखा है क्या
माइक मिलने पर भाजपा प्रत्याषी आषुतोष तिवारी ने कहा कि हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती है लेकिन पारिवारिक रिष्ते और पुराने मित्रों का सम्मान हमेषा बना रहेगा। मैं भी आप सबसे आग्रह करता हूं कि अपना आषीर्वाद भाजपा को दें। आषुतोष तिवारी के बोलने के बाद जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए दोबारा माइक संभाला और तंज कसा कि आषीर्वाद मांगना उनका अधिकार है। इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि हाथ उठाकर बताएं कि क्या आपने इससे पहले आषुतोष तिवारी को यहां देखा है, इस पर सभा में मौजूद लोगों ने हाथ नहीं उठाए।

इस पर आशुतोष ने जबाव दिया कि यहीं घर है।
आशुतोष ने कहा कि उनका बचपन दतिया में ही बीता
जीतू ने कहा कि यहां तो आपको कोई जानता नहीं। हालांकि आशुतोष तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि उनका बचपन दतिया में ही बीता है, लेकिन सभा में मौजूद कई कांग्रेस समर्थकों ने उनकी इस बात से असहमति जताई। इसके बाद आशुतोष तिवारी वहां से रवाना हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से वंदेभारत ट्रेन में भी एक ही कोच में सफर करने के दौरान मुलाकात हुई थी। इसे लेकर भी इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें आईं थीं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

9 वर्षीय ने अंडर -10 वर्ग में तैराकी में 5 मैडल जीत ग्वालियर नाम किया रोशन

ग्वालियर. अपने शहर की 9 वर्षीय नन्हीं तैराक धैर्या साहू ने इंदौर में आयाजित 54वीं मध्यप्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2026 में अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाया है। धैर्या ने अंडर-10 बालिका वर्ग में असाधारण प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक (मेडल) अपने नाम किये है। जिसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेउल शामिल है। इस शानदार सफलता से धैर्या ने न सिर्फ ग्वालियर का नाम रोशन किया है। बल्कि वह प्रदेश के युवा खिलाडि़यों के लिये एक नयी प्रेरण्याा बनकर उभरी है।


विशेष योगदान कोच विनोद जाटव का रहा
महज 9 वर्षीय मासूम ने स्टेट लेवल चैम्पियनशिप की 5 अलग-अलग कैटगरीज में पोडियम फिनिश करना धैर्या की कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और पानी के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। धैर्या की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे उनके कोच विनोद जाटव का विशेष योगदान रहा है। कोच विनोद के कुशल मार्गदर्शन, बेहतरीन तकनीकी प्रशिक्षण और निरंतर दी गयी प्रेरणा ने धैर्या को इस मंजिल तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।
पिता ने का कहा- बेटी पर फर्क है
धैर्या की इस सफलता पर उनके परिवार ने बेहद खुशी जाहिर की है। धैर्या के पिता कॉलोनाइजर अनिल साहू ने कहा कि धैर्या बचपन से ही लगातार तैराकी में अपना नाम कर रही है। परिजन ने इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय कोच विनोद जाटव की कड़ी ट्रेनिंग, धैर्या के साथी खिलाड़ियों और सभी शुभचिंतकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर इस नन्ही जलपरी का उत्साहवर्धन किया और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में दो एसपी सहित तीन IPS के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। आदेश के तहत टीकमगढ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को टीमकगढ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि रीवा की 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सेनानी पद पर पदस्थ मोती उर रहमान को श्योपुर का एसपी बनाया गया है।

टीकमगढ़ के नए एसपी होंगे सुधीर अग्रवाल। - Dainik Bhaskar

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईपीएस मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। मंडलोई अक्टूबर 2024 से टीकमगढ के एसपी के रूप में पदस्थ थे। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल, जो अक्टूबर 2025 से श्योपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप् में कार्यरत थे अब टीकमगढ के नए एसपी होंगे। वहीं वर्ष 2018 बैच के आईपीस मोती उर रहमान को रीवा स्थित 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी पद से श्योपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे मई 2026 से 9वीं वाहिनी, रीवा में पदस्थ थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में UCC बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, विधानसभा में पेश करने की तैयारी, UCC विधेयक पारित होते ही होगा लागू

भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को सीएम की अध्यक्षतता में हुई कैबिनेट की बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गयी। अब इसे विधानसभा में पेश किया जायेगा। विधानसभा का सत्र कल से शुरू हो रहा है।


कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि सरकार विधेयक का विधानसभा में पेश करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। समानता भारतीय संस्कृति और मूल्यों का अभिन्न हिस्सा रही है। इसी भावना के अनुरूप् सरकार ने यह कदम उठाया है। देश में उत्तराखं डमें यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है। जबकि गुजरात और असम में यूसीसी विधेयक पारित हो चुका है।
इतिहास का किया उल्लेख
कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने भोपाल के गौरवशाली इतिहास का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि भोपाल का इतिहास परमार राजवंश और राजा भोज से जुड़ा हे। यह क्षेत्र प्राचीनकाल से सनातन संस्कृति का केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा है कि भोपाल का गहरा संबंध गौंड राजवश से भी है। मदन शाह और संग्राम शाह जैसे शासकों ने क्षेत्र के विकास में योगदान दिया। सीएम ने कहा है कि इतिहास में राजा निजाम शाह की विष देकर हत्या और उसके बाद रानी कमलापति द्वारा अपने पुत्र एवं प्रजा की रक्षा के लिये किये गये संघर्ष का भी विशेष महत्व है। उन्होंने अफगान सरकार दोस्त मोहम्मद खान के दौर और बाद के शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा है कि भोपाल का इतिहास विभिन्न शासकों और सांस्कृतियों से समृद्ध रहा है।
आजाद भारत से पहले गोवा में UCC
गोवा में पहले से ही UCC लागू है, लेकिन वहां इसे पुर्तगाली सिविल कोड के तहत लागू किया गया था। उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य है। सन् 1835 में, ब्रिटिश सरकार ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें आपराधिक साक्ष्य और अनुबंधों के संबंध में देश भर में एक समान कानून बनाने का आह्वान किया गया था। इसे सन् 1840 में लागू भी किया गया, लेकिन धर्म के आधार पर हिंदुओं और मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों को अलग रखा गया। यहीं से समान नागरिक संहिता की मांग शुरू हुई।
1941 में बीएन राव समिति का गठन किया गया था, जिसने हिंदुओं के लिए एक समान नागरिक संहिता बनाने की बात कही थी। आजादी के बाद, हिंदू संहिता विधेयक पहली बार 1948 में संविधान सभा में प्रस्तुत किया गया था। इसका उद्देश्य हिंदू महिलाओं को बाल विवाह और सती प्रथा जैसी गलत प्रथाओं से मुक्त करना था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिजली के खंभे से टकराई कार में हुई युवक की मौत

ग्वालियर. डबरा-भितरवार रोड पर शनिवार की देर राहत हुए सड़क हादसे में 30 साल के मनीष गुर्जर की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार करीब 11 बजे जवाहर वेयरहाउस के पास उनकी होंडा डब्ल्यूआर-वी कार बेकाबू होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर सड़क किनारे पलट गयी। गंभीर चोट लगने की वजह उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
गांव से लौटते वक्त हुई दुर्घटना
मनीष गुर्जर 30, पिता महेन्द्रसिंह गुर्जर, भितरवार के बाबा गांव के निवासी थे। वह शनिवार की रात अपनी होंडा कार से भितरवार से गांव लौट रहे थें इस बीच डबरा-भितरवार रोड पर जवाहर वयेरहाउस के पास उनकी कार बेकाबू हो गयी ।कार पहले बिजली के पोल से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पलट गयी। दुर्घटना जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विप्रा महिला मंच के द्वारा जेल में दिया गया, जागरूकता का संदेश और सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान

ग्वालियर -विप्रा महिला मंच की संस्थापक डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी के अनुसार विप्रा परिवार ने समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार 19 जुलाई की प्रातः 11 बजे सेंट्रल जेल विनय नगर में किया। इस अवसर पर निरुद्ध महिला कैदियों से भेंट की गई तथा उन्हें एडवोकेट प्रतीका पाठक के द्वारा महिलाओं के अधिकार बताए गए एवं आवश्यक कानूनी सलाह प्रदान की गई, इसके साथ महिला बंदियों को आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री तथा बच्चों को स्टेशनरी भेंट की गई । श्रुति उपाध्याय के द्वारा सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए गए । संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदना सहयोग एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाना है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शैलजा मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा के द्वारा जेल उप अधीक्षक आरजी पाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सुमन तिवारी एवं रश्मि त्रिपाठी के द्वारा एडवोकेट प्रतीका पाठक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति शर्मा जी ने किया तथा सुमन शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कल्पना पाठक एवं डॉ अलका मिश्रा आदि विप्रा संगिनी मौजूद रही।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

BJP कार्यकर्त्ता को नाली में पटक कर पीटा, आरोपी चाचा ने दोनों पैर भी मरोड़ने से 3 फ्रैक्चर

नाली में पटक-पटककर बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा।
ग्वालियर. पनिहार गांव में जमीन के मामले में विवाद को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता करनराज खरे पर हमला कर दिया गया है। यह आरोप है कि चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर उसे नाली में पटक-पटककर पीटा और दोनों पैर मरोड़ दिये है। जिससे तीन जगह पर फै्रक्चर हो गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शनिवार की रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्निहार थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय करनराज खरे ने शिकायत में बताया गया है कि 18 जुलाई को वह घर से बाहर निकला था। इसी बीच गांव के रवि खरे और उसके पिता राजेन्द्र उर्फ रज्जन खरे ने जमीन के पुरान झगड़े को लेकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों गाली-गलौज शुरू कर दी है। विरोध करने पर करनराज के साथ मारपीट शुरू कर दी है।


पहले नाली में पटका और पैर मरोड़ दिये
पीडि़त का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे नाली में पटक कर लात घूंसों से पीटा। इसके बाद रवि खरे ने उसके दोनों पैर पकड़कर उन पर बैठते हुए पीछे की तरफ जोर से मरोड़ दिया। इससे दोनों पैरों के घुटनों और टखनों में गंभीर चोटें आयी है। तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया। मारपीट में उसके होठों पर भी चोट आयी है।
बचाने पहुंची मां से भी मारपीट
करनराज की चीख सुनकर उसकी मां उषा खरे मौके पर पहुंचीं तो आरोप है कि राजेंद्र उर्फ रज्जन ने उनके साथ भी मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। आरोपियों ने करनराज के दोनों मोबाइल फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिए, जिससे वे टूट गए। पीड़ित के पिता बीच-बचाव करते रहे, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पनिहार थाना पुलिस ने करनराज की शिकायत पर रवि खरे और राजेंद्र उर्फ रज्जन खरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

केन-बेतवा आन्दोलन में भूख हड़ताल पर बैठे अमित भटनागर को पुलिस ने जबरन उठाया, 17 दिन से जारी है आन्दोलन

रविवार सुबह भारी पुलिस बल मौके पर आंदोलनकारियों को लेने पहुंचा।
छतरपुर. केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों का ‘‘चिता आन्दोलन’’ रविवार तड़के नया मोड़ ले गया है। आन्दोलन का 17वां दिन और जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर के आमरण अनशन का 11 वां दिन है। इस बीच रविवार को भारी पुलिस बल ने आन्दोलन स्थल पर पहुंचकर अमित भटनागर सहित सभी आन्दोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रशासन का कहना है कि अमित भटनागर और उनके कुछ साथियों की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें समझाइश देकर पुलिस की मदद से बिजवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है।

प्रदर्शनकारी 17 दिन से डटे हुए थे, रविवार को पुलिस सभी को उठाकर ले गई।
स्वास्थ्य-वर्षा की वजह से की कार्यवाही-प्रशासन
बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने कहा है कि ग्राम कुपील में बराना नदी के पास प्रदर्शन कर रहे आन्दोलनकारियों के स्वास्थ्य और लगातार वर्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उन्होंने बताया है कि प्रदर्शन में शामिल पन्ना जिले के अन्य लोगों का भी बस से सुरक्षित उनके जिले के लिये रवाना किया गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद आन्दोलनकारियों में उम्मीद जगी थी। हालांकि आन्दोलनकारी लगातार स्थानीय प्रशासन के रवैये पर सवाल उठा रहे है। आन्दोलनकारी अमित भटनागर ने कहा था कि गिरफ्तारी या दबाव से आंदोलन नहीं थमेगा और आवश्यकता पडी तो जेल से भी आमरण अनशन जारी रखेंगे। फिलहाल अमित भटनागर अस्पताल में भर्ती है। प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य की वजहों से अस्पताल ले जाने की बात कहीं है। जबकि आन्दोलनकारी इसे आंदोलन को दबाने की कार्यवाही बता रहे है।
आंदोलनकारी दिव्या अहरवार ने आरोप लगाया कि रविवार को अमित भटनागर केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं में कथित 400 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने वाले थे। इससे पहले ही सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल ने आंदोलन स्थल पहुंचकर सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। साथ ही कहा कि यदि अमित भटनागर या किसी भी आंदोलनकारी को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मास्टर प्लान के इंतजार में अटके भोपाल-इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर, कागजों में सिमटा भूमि विकास नियम

ग्वालियर. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो लेकिन शहरों का मास्टर प्लान बनाकर लागू होने के बाद ही भूमि का उपयोग निर्धारित किया जा सकेगा। दरअसल भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसेस महानगरों का मास्टर प्लान अब तक नहीं बनाया जा सका। मास्टर प्लान न होने से शहरों का अनियोजित विकास हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए मध्य प्रदेश मेट्रोपालिटन रीजन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट के तहत बडे शहरों के सुनियोजित विकास के लिए नए ड्राफ्अ तैयार किए जा रहे है लेकिन मास्टर प्लान में एक बार जो लैंड यूज (आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक या ग्रीन एरिया) तय हो जाता है उसे बिना वैधानिक सरकारी प्रक्रिया के बदलना संभव नहीं होता है।
ग्वालियर के मास्टर प्लान की समय अवधि 2021 में समाप्त हो गई
यही वजह है कि मध्य प्रदेश में मास्टर प्लान लागू होने के बाद ही भूमि का वास्तविक उपयोग लैंड यूज तय हो सकेगा। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के मास्टर प्लान की समय अवधि 2021 में समाप्त हो गई थी। भोपाल का मास्टर प्लान 1995 में आया था उस समय भोपाल की आबादी 10 से 15 लाख थी। मास्टर प्लान की अवधि दिसंबर 2005 को ही समाप्त हो चुकी है। इधर वर्ष 1975 से शासन ने केवल भोपाल के दो मास्टर प्लान को मंजूरी दी है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet