9 वर्षीय ने अंडर -10 वर्ग में तैराकी में 5 मैडल जीत ग्वालियर नाम किया रोशन
ग्वालियर. अपने शहर की 9 वर्षीय नन्हीं तैराक धैर्या साहू ने इंदौर में आयाजित 54वीं मध्यप्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2026 में अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाया है। धैर्या ने अंडर-10 बालिका वर्ग में असाधारण प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक (मेडल) अपने नाम किये है। जिसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेउल शामिल है। इस शानदार सफलता से धैर्या ने न सिर्फ ग्वालियर का नाम रोशन किया है। बल्कि वह प्रदेश के युवा खिलाडि़यों के लिये एक नयी प्रेरण्याा बनकर उभरी है।

विशेष योगदान कोच विनोद जाटव का रहा
महज 9 वर्षीय मासूम ने स्टेट लेवल चैम्पियनशिप की 5 अलग-अलग कैटगरीज में पोडियम फिनिश करना धैर्या की कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और पानी के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। धैर्या की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे उनके कोच विनोद जाटव का विशेष योगदान रहा है। कोच विनोद के कुशल मार्गदर्शन, बेहतरीन तकनीकी प्रशिक्षण और निरंतर दी गयी प्रेरणा ने धैर्या को इस मंजिल तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।
पिता ने का कहा- बेटी पर फर्क है
धैर्या की इस सफलता पर उनके परिवार ने बेहद खुशी जाहिर की है। धैर्या के पिता कॉलोनाइजर अनिल साहू ने कहा कि धैर्या बचपन से ही लगातार तैराकी में अपना नाम कर रही है। परिजन ने इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय कोच विनोद जाटव की कड़ी ट्रेनिंग, धैर्या के साथी खिलाड़ियों और सभी शुभचिंतकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर इस नन्ही जलपरी का उत्साहवर्धन किया और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

