News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा में UCC विधेयक पेश, कांग्रेस का हंगामा

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक-2026 के नाम रहा। सरकार ने सदन में विधेयक पेश किया तो कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसे अनुपूरक कार्यसूची में ‘चोरी-छिपे’ जोड़ा गया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोध से यूनिफॉर्म सिविल कोड रुकने वाला नहीं है। इसके अलावा सदन में खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की परेशानी और उज्जैन जमीन खरीदी का मुद्दा भी गूंजा। वहीं विधानसभा के बाहर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिनभर हंगामे और तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहने कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
कांग्रेस ने कहा- चोरी-छिपे लाए, संशोधन होना चाहिए सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 सदन में पेश किया, जिस पर मंगलवार को चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि विधेयक को पहले सदन के पटल पर रखा गया और बाद में अनुपूरक कार्यसूची में शामिल किया गया। उन्होंने इसे चोरी-छिपे लाया गया विधेयक बताते हुए विरोध दर्ज कराया और संशोधन प्रस्ताव देने की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने भी कार्यसूची में एक साथ कई विधेयक लाने पर सवाल उठाए।
नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए
जवाब में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं और सभी सदस्यों को उन्हें पढ़ने का पूरा समय मिलेगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस काले कपड़े पहन ले या विरोध करे, इससे यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाएगा। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश को यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत है, ताकि सभी बच्चों को समान शिक्षा मिल सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डबरा में वकील की दिनदहाड़े हत्या, सीने में 3 गोलियां मारी, चचेरे भाई -भतीजे सहित 3 पर आरोप

ग्वालियर. डबरा में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, दिनदहाड़े एडवोकेट रतनसिंह यादव पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने उनकी गर्दन और सीने में 3 गोलियां मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया। जहां पर उपचार के बीच में ही उनकी मौत हो गयी। हत्या का आरोप चचेरे भाई, भतीजे सहित 3 रिश्तेदारों पर लगा है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये।
परिजनों के अनुसार, भितरवार में हरसी रोड स्थित लगभग डेढ़ बीघा विवादित जमीन को लेकर रतनसिंह यादव का अपने रिश्तेदारों से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शनिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह जमीन पर पहुंचे थे। इस बीच विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने उन पर फायर ठोक दिया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुढा-गुढी रिटेनिंग वॉल घटना की जांच के लिये 4 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिवस में आयुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट, 3 अधिकारियों को नोटिस


ग्वालियर. गुढा-गुड़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के पास बाउंड्रीवॉल गिरने से एक महिला की मौत और 2 लोगों के घायल होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच के लिये चार समिति सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को 7 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये है।
समिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, नगर निवेशक सुरेश अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री राजीव सोनी और प्रभारी कार्यालय अधीक्षक (जनकार्य) राजीव जयसवाल को शामिल किया है। समिति घटनास्थल निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, तकनकी मानकों और पूरी निर्माण प्रक्रिया की जांच करेगी।
जांच रिपोर्ट के आधार कार्यवाही होगी
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
कारण बताओ नोटिस जारी
इधर, प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक-55 के सहायक यंत्री राकेश कुशवाहा, तत्कालीन उपयंत्री बृजेश राजपूत और प्रभारी क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्माण में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ई-बसों का भोपाल की सड़कों पर ट्रायल शुरू, बैरागढ़ से 3 रूटों पर दौड़ी बसें, ट्रायल 3 दिन तक रहेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रियों ने रविवार को ई-बसों में सफर किया था।

भोपाल. ई-बसों के ट्रॉयल रन शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह से बैरागढ़ स्थित डिपो से ई-बसें निकली और तीन रूटों पर दोड़ने लगी। अगले 5 दिन तक बसें सड़कों पर दौड़ेगी। अगस्त में आम लोगों के लिये बसें चलने लगेगी। एक दिन पहले रविवार को जगदीशपु में हुई कैबिनेट में इन्हीं 3 ई-बसों के माध्यम सीएम, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे।
ट्रायल के बीच बसों के संचालन, रूट की व्यवहारिकता, चार्जिंग व्यवस्था और तकनीकी गलतियों की जांच की जा रही है। यह ड्राय रन होने से यात्रियों के लिये यात्रा की मनाही है। हालांकि, पार्षदों को बैठाकर ट्रायल रन में शामिल किया जायेगा।
बसों का ऐसे होगा संचालन
ट्रायल के बीच बसों का संचालन 2 शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहीं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
21 बसें पहुंचीं, 20 और आएंगी‎
अधिकारियों के अनुसार भोपाल में अब‎तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं।‎ अगले 10 से 12 दिन में 20 और नई‎ बसें आने की उम्मीद है। इसके बाद‎ शहर में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा और ‎बढ़ जाएगा। बसों के संचालन के लिए ‎बैरागढ़ डिपो में चार्जिंग व्यवस्था भी ‎तैयार कर ली गई है। यहां 11 चार्जर‎ पाइंट लगाए जा चुके हैं। ताकि, नियमित ‎संचालन शुरू होने के बाद बसों को ‎चार्जिंग की समस्या का सामना न करना‎पड़े। ट्रायल सफल होने के बाद यात्रियों‎के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने ‎की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।‎

Newsमप्र छत्तीसगढ़

CJP के प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंचे, पुलिस ने फायर की आंसू गैस और की लाठीचार्ज

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के नजदीक पहुंच गये है। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मुख्य द्वार को बन्द कर दिया गयाहै। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गयी। इस बीच संसद चल रही थी। पीएम सहित सभी सांसद अन्दर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बेरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
अभिजीत ने खत्म की हड़ताल
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा हैकि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होने आन्दोलनकारियों से आन्दोलन स्थगित रखने के लिये है। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। सोमन वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।
धारा 163 लागू, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इन निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने और किसी भी अनधिकृत मार्च में शामिल न होने की अपील की है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल-लखनऊ के बीच दोड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल. भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेलवे भोपाल को वंदे भारत का रैक आवंटित किया जाएगा। मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सिटिंग ही नहीं, बल्कि स्लीपर वाली होगी। ऐसे में यात्री सोकर भी यात्रा कर पाएंगे। वर्तमान में चलने वाली अधिकांश वंदे भारत सिटिंग है। भोपाल-लखनउ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी। पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।
जल्द जारी होगा शेड्यूल
भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस की अधिसूचना अगस्त में जारी की जा सकती है। इससे ट्रेन के संचालन की समय-सारणी, किराया और ठहराव की जानकारी भी सार्वजनिक हो जाएगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और तेज रफ्तार के साथ कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। यह जानकारी भी सामने आई है कि नई वंदे भारत का रैक आने में इसलिए देर हो रही है, क्योंकि रानी कमलापति स्टेशन पर पिट लाइन मौजूदा क्षमता को पूरा नहीं कर पाएगी है। वर्तमान में दो पिट लाइन हैं, जो मौजूदा रैक के संधारण कार्य के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में यहां एक नई पिट लाइन पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही नई ट्रेन आ जाएगी।
कैसे कराएं टिकट बुकिंग
अभी आप इन वंदेभारत ट्रेनों की सटीक समय-सारिणी, किराए और टिकट उपलब्धता की जांच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई वंदे भारत ट्रेन 2 घंटे या उससे अधिक देरी से चलती है, तो यात्रियों को बिल्कुल मुफ्त नाश्ता, भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 100 करोड़ से मजबूत होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा हाईटेक FDA ऑफिस

भोपाल. प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की दृष्टि से अगले 20 वर्ष का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें मानव संसाधन का सृजन और भर्ती, लैबों का सुदृढ़ीकरण, हर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय व उपकरण शामिल हैं।
जहरीले सीरप से हुई थी बच्चों की मौत
बता दें, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्ना में विषाक्त कफ सीरफ ”कोल्ड्रिफ’ से वर्ष 2025 में 25 बच्चों की मृत्यु के बाद 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अकेले औषधि प्रशासन के लिए तैयार किया गया था। इसे केंद्र सरकार को भेजा गया था कि वहां से सीडीएससीओ के माध्यम से राशि मिल सके, पर केंद्र ने राशि नहीं दी। ऐसे में, विभाग फिर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें दवाओं के परीक्षण के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस सहित कुछ प्रस्ताव हटा दिए गए हैं।
4 माह बाद भी दवाओं की जांच नहीं हो पाती
औषधि प्रशासन विभाग की सबसे बड़ी कमी दवाओं की जांच की क्षमता प्रतिवर्ष मात्र 6 हजार सैंपल जांचने की है। ऐसे में 4 माह बाद भी दवाओं की जांच नहीं हो पाती। किसी बैच की दवा अमानक है तो वह लगभग आधी बिक चुकी होती है। शासकीय अस्पतालों के दवा स्टोर से लिए गए सैंपलों में यह साबित भी हो चुका है। एक वर्ष पहले तक जांच के लिए एकमात्र लैब भोपाल में थी। इस वर्ष इंदौर और जबलपुर में भी लैब प्रारंभ हो गई है, पर दोनों नई लैब में कर्मचारी, उपकरण और अन्य संसाधन पर्याप्त नहीं होने से प्रतिमाह लगभग 200-200 सैंपलों की ही जांच हो पा रही है।
ग्वालियर में निर्माणाधीन लैब का काम बजट के अभाव में 6 माह से रुका
वहीं, ग्वालियर में निर्माणाधीन लैब का काम बजट के अभाव में छह माह से रुका हुआ है। इसी तरह से प्रदेश में 70 हजार दवा दुकानों की जांच के लिए मात्र 79 औषधि निरीक्षक ही काम कर रहे हैं। कॉस्मेटिक्स और मेडिकल डिवाइसों की जांच की सुविधा ही प्रदेश में नहीं है। अब नए प्रस्ताव में ग्वालियर और जबलपुर की लैब में इनकी जांच के लिए व्यवस्था की जानी है। भोपाल की लैब में दवाओं की माइक्रोबायोलॉजी जांच की सुविधा भी प्रारंभ करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त इस लैब के भवन नवीनीकरण, नए हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी सहित अन्य उपकरण खरीदी का प्रस्ताव शामिल है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

संसद मार्च से पूर्व जंतर-मंतर पर हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज

नई दिल्ली. नीट पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कांॅकक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। 20 जुलाई की सुबह से संसद के मानसून सत्र की शुरूआत हो रही है। इसी के साथ सीजेपी ने एक बड़े चलो संसद मार्च का ऐलान किया गया है।
इस मार्च के समर्थन में देशभर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गये थे। संसद के मानसून सत्र के बीच इस बड़े आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर है। जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किये गये हैं।
CJP की मुख्य मांगें
CJP मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
1. नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और      जवाबदेही तय हो।
2. परीक्षा में हुई इस बड़ी धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
3. देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के   मुद्दों पर सरकार को घेरना।
धारा 163 लागू, उल्लंघन करने पर होगी जेल
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इन निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने और किसी भी अनधिकृत मार्च में शामिल न होने की अपील की है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

और जल उठा होर्मुज-अमेरिका ने ईरान पर 9वीं रात जबरदस्त की बमबारी, चाबहार -तबरीज धमाकों से दहले 

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव लगातार और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात ईरान पर नये हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमाण्ड (सेंटकॉम) ने अमेरिकी समयानुसार शाम 7 बजे एक बार फिर से ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया और बड़ा मोर्चा खोल दिया। यह लगातार 9वीं ऐसी रात है। जब अमेरिकी फायटर जेट्स और मिसाइलों ने ईरान पर जबरदस्त बमबारी की है।
सेंटकॉम ने साफ कर दिया है कि इन हमलों का एक मात्र मकसद होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक नाविकों पर हमला करने वाली ईरानी सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से बर्बादा करना है। रिपोर्टो के मुताबिक अमेरिकी हमलों में उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज सहित कई इलाकों को निशाना बनाया गयाहै। वहीं ईरानी मीडिया ने दक्षिणी प्रान्त होरमोजगान और बुशेहर में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की पुष्टि की है। ईरान की अर्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी शहर चाबहार में भी कई विस्फोट हुए है। जिसके बाद कोनारक इलाके में ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिये गये है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जबलपुर. बारिश पर लगा ब्रेक हट गया है। इसी के साथ बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। रविवार को भी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। करीब 11 दिन बाद मानसूनी बादल जोर से बरसे। करीब पौन घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही। सड़कें की सड़कें बारिश से तरबतर हो गई। गड्ढों व सड़क किनारे पानी के डबरे भर गए। राह चलते लोग भी भीग गए। मौसम विभाग के रिकार्ड में 20.6 मिमी यानी करीब आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके पहले आठ जुलाई को इसी तरह 17.2 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय है। आगामी दिनों में जबलपुर में अच्छी बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वर्तमान में उत्तर हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातों के कारण प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में नमी आ रही है, जिससे वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे के दौरान मैहर, छतरपुर और रीवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि जबलपुर सहित, कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, शहडोल, उमरिया में जोरदार वर्षा की संभावना है। 24 जुलाई बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
तीन डिग्री गिरा पारा
बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के आसार है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet pusulabet holiganbet güncel matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino