News

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

ट्रम्प का कहर अब ईरान टूटेगा, 50 फायटर जेट भेजे मिडिल ईस्ट

नई दिल्ली. ईरान के साथ चल रहे युद्ध के संघर्ष में अमेरिका ने अपनी हवाई ताकत तेजी से बढ़ा दी गयी है। सेंटकॉम क्षेत्र यानी मिडिल ईस्ट में 50 से अधिक अतिरिक्त फायटर जेट भेजे गये है। यह कदम ईरान पर हमलों को और तेज करने और युद्ध के इलाके में तनाव बढ़ने की तैयारी का संकेत देता है। अमेरिका अब ईरान की मिसाइल और ड्रोन की क्षमता का और कमजोर करने के लिये बड़े पैमाने पर हवाई अभियान चला सकता है।
कौन से जेट कहां से भेजे गये
आरएफ लेकेनहैथ से 15एफ-35ए और 12 एफ-15
एवयानो एयरबेस से 12 एफ-16
स्पैंगडाहलेम एयरबेस से 12 एफ-16
न्यूयॉक टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जर्मनी से एफ -16 और ब्रिटेन से एफ-35 भी भेजे जा रहे है। एरियल रिफ्यिूलिंग एयरक्राफ्ट भी भेजे गये है जो लम्बी दूरी के हमलों के लिये जरूरी है।
आगे क्या होने वाला है?
रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की यह तैनाती सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि आक्रामक रुख है. F-35 और F-15 जैसे एडवांस जेट्स ईरान की एयर डिफेंस को भेद सकती हैं. इससे ईरान पर दबाव बढ़ेगा और वह होर्मुज में अपनी रणनीति बदल सकता है. दूसरी तरफ, ईरान ड्रोन-मिसाइल पर भरोसा कर रहा है. जॉर्डन हमला इसका उदाहरण है. लेकिन अमेरिका की बढ़ती हवाई ताकत के सामने ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. यह तैनाती क्षेत्रीय सहयोगी देशों – जॉर्डन, सऊदी अरब, यूएई को सुरक्षा देती है. लेकिन पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से युद्ध फैलने का खतरा है.

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बड़ा बदलाव अब फास्टैग से रुकेगी खनिजों की चोरी

भोपाल. प्रदेश में खनिज के अवैघ परिवहन को रोकने के लिए राज्य सरकार नया प्रयोग करने जा रही है। खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर फास्टैग लगाया जाएगा। इसे स्कैन करते ही वाहन में लोड किए गए खनिज की मात्रा, कौन सा खनिज है कब लोड हुआ और कहां सप्लाई होगा इसकी पूरी जानकारी पता चल जाएगी। फास्टैग लगे वाहनों के ई-चेक गेट से गुजरते ही पूरी जानकारी देखी जा सकेगी। अवैध परिवहन व वाहन ओवरलोड है तो भी आसानी से इसका पता चल जाएगा। खनिज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा फास्टैग स्टीकर जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंफिकेशन तकनीक पर काम करेगा इसे वाहनों की विंडस्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। वाहन पर मालिक स्वयं के व्यय पर यह आईटी आधारित फास्टैग लगाएगा।
ई-चेक गेट से खनिज परिवहन के वाहनों की निगरानी की जाएगी
इधर राज्य सरकार ने प्रदेश में लगाए 40 ई-चेक गेट को शुरू करने के लिए नियमों में जरूरी संशोधन भी किया है। खनिज साधन विभाग द्वारा खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 में संशोधन के बाद नई व्यवस्था में मानवरहित ई-चेक गेट से खनिज परिवहन के वाहनों की निगरानी की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन तरीके से ही कार्रवाई भी की जा सकेगी।
अनियमितता मिलने पर वाहन मालिक पर दडात्मक कार्रवाई होगी
ई-चेक गेट से मिली जानकारी के विश्लेषण पर खनिज परिवहन में अनियमितता मिलने पर वाहन मालिक पर दडात्मक कार्रवाई होगी। नियमों के उल्लंघन पर वाहन का पंजीयन तक रद्द कर दिया जाएगा। संबंधित जिले के कलेक्टर वाहन जब्त करने के निर्देश दे सकेंगे। पूर्व की तरह ही पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्कूल, बाजार, गांव और खेल मैदान में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

8,534 लोगों की मानव श्रृंखला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
ग्वालियरः प्रदेशभर में 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी 2.0“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के पांचवे दिन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देष पर अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं खेल मैदानों में पहुंचकर नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0‘‘ अभियान के अंतर्गत आज थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा बिरला ओपन माइंड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा की उपस्थिति में उप निरीक्षक क्षमा राजौरिया द्वारा विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गांजा, भांग, चरस एवं अन्य सभी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की शपथ दिलाई गई।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

इस साल प्यासा है तिघरा-2025 में 13 जुलाई को खुल गए थे गेट

ग्वालियर। पिछले साल हुई झमाझम बारिश के कारण तिघरा के 13 जुलाई को 3 बार गेट खोलने पड़े थे। जिससे 4000 क्यूसेक पानी सांक नदी में बहाया गया था। इस साल शहरभर की प्यास बुझाने वाला तिघरा 20 जुलाई को खुद प्यासा है। तिघरा के अंदर इस समय 12.60 एमसीएफटी पानी चल रहा है, जो कि बेहद कम है। इसके बाद भी तिघरा से प्रतिदिन शहर को 12.31 एमसीएफटी पानी की सप्लाई हो रही है। तिघरा की भराव क्षमता 740 फीट है, वर्तमान समय में तिघरा केवल 723 फीट तक भरा हुआ है। तिघरा को भरने के लिए 17 फीट पानी की आवश्यकता है। इस साल झमाझम बारिश हुए 1 माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक केवल 119 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई माह में सामान्य बारिश का आंकड़ा 300 मिमी है। ऐसे में इस सीजन में औसत आंकड़े की आधी बारिश भी नहीं होने से तिघरा में पहुंचने वाली सभी नदियां सूखी पड़ी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर तिघरा के गेट नहीं खुलने से जल संकट गहराने लगा है, क्योंकि 60% से अधिक क्षेत्रों को तिघरा से पानी की सप्लाई होती है।
17 फीट खाली हुआ तिघरा
तिघरा बांध 17 फीट खाली हो चुका है। तिघरा का आकार कटोरे की तरह है, नीचे कम पानी आता है, जबकि जितना तिघरा भरता है, उतना ही अधिक पानी इसमें समाता जाता है। तिघरा का फैलाव लगभग 5 किमी के क्षेत्रफल में माना जाता है।
पेहसारी से आ पाएगा पानी
अपर ककैटो, ककैटो और पेहसारी बांध से तिघरा में पानी सप्लाई किया जाता है। चूंकि इस साल बारिश कम हुई है, जिसके चलते वहां भी केवल 75% पानी ही डैमों में भर जाता है। पेहसारी बांध, ककैटो बांध में तिघरा के लिए 2000MCFT पानी रिजर्व रखा है, लेकिन वहां से 2000MCFT पानी छोड़ने के बाद तिघरा तक महज 500 MCFT पानी ही पहुंच सकेगा, जबकि 1500 MCFT पानी का लाइन लॉस होगा।
2025 साल 16 बार गेट खुले
तिघरा बांध के वर्ष 2012 में 11 अगस्त से 15 सितंबर के बीच 14 बार गेट खोले गए थे। जबकि वर्ष 2025 में तिघरा बांध के 16 बार गेट खोले गए थे। 18 सितंबर 2025 को तिघरा बांध का जलस्तर 739.70 फीट था। उस समय भी तिघरा बांध में लगातार सांक नदी से तिघरा बांध में 12 MCFT पानी की आवक हो रही थी, जिसे शहर में सप्लाई किया जा रहा था।
राजनीति ने बिगाड़ी तिघरा की हालत
नगर निगम की ओर से तिघरा बांध से एक दिन छोड़कर शहर में पानी सप्लाई करने का प्रस्ताव MIC को नगर निगम आयुक्त की ओर से 2 बार भेजा जा चुका है, लेकिन MIC और परिषद यह निर्णय नहीं ले पाई कि तिघरा से 1 दिन छोड़कर पानी देना चाहिए। क्योंकि कोई भी नेता नहीं चाहता है कि उसे नहीं चाहने कि लोगों को पानी कम मिलने का कारण वह बने। इसके चलते तिघरा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा में UCC विधेयक पेश, कांग्रेस का हंगामा

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक-2026 के नाम रहा। सरकार ने सदन में विधेयक पेश किया तो कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसे अनुपूरक कार्यसूची में ‘चोरी-छिपे’ जोड़ा गया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोध से यूनिफॉर्म सिविल कोड रुकने वाला नहीं है। इसके अलावा सदन में खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की परेशानी और उज्जैन जमीन खरीदी का मुद्दा भी गूंजा। वहीं विधानसभा के बाहर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिनभर हंगामे और तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहने कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
कांग्रेस ने कहा- चोरी-छिपे लाए, संशोधन होना चाहिए सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 सदन में पेश किया, जिस पर मंगलवार को चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि विधेयक को पहले सदन के पटल पर रखा गया और बाद में अनुपूरक कार्यसूची में शामिल किया गया। उन्होंने इसे चोरी-छिपे लाया गया विधेयक बताते हुए विरोध दर्ज कराया और संशोधन प्रस्ताव देने की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने भी कार्यसूची में एक साथ कई विधेयक लाने पर सवाल उठाए।
नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए
जवाब में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं और सभी सदस्यों को उन्हें पढ़ने का पूरा समय मिलेगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस काले कपड़े पहन ले या विरोध करे, इससे यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाएगा। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश को यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत है, ताकि सभी बच्चों को समान शिक्षा मिल सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डबरा में वकील की दिनदहाड़े हत्या, सीने में 3 गोलियां मारी, चचेरे भाई -भतीजे सहित 3 पर आरोप

ग्वालियर. डबरा में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, दिनदहाड़े एडवोकेट रतनसिंह यादव पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने उनकी गर्दन और सीने में 3 गोलियां मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया। जहां पर उपचार के बीच में ही उनकी मौत हो गयी। हत्या का आरोप चचेरे भाई, भतीजे सहित 3 रिश्तेदारों पर लगा है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये।
परिजनों के अनुसार, भितरवार में हरसी रोड स्थित लगभग डेढ़ बीघा विवादित जमीन को लेकर रतनसिंह यादव का अपने रिश्तेदारों से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शनिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह जमीन पर पहुंचे थे। इस बीच विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने उन पर फायर ठोक दिया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुढा-गुढी रिटेनिंग वॉल घटना की जांच के लिये 4 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिवस में आयुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट, 3 अधिकारियों को नोटिस


ग्वालियर. गुढा-गुड़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के पास बाउंड्रीवॉल गिरने से एक महिला की मौत और 2 लोगों के घायल होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच के लिये चार समिति सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को 7 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये है।
समिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, नगर निवेशक सुरेश अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री राजीव सोनी और प्रभारी कार्यालय अधीक्षक (जनकार्य) राजीव जयसवाल को शामिल किया है। समिति घटनास्थल निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, तकनकी मानकों और पूरी निर्माण प्रक्रिया की जांच करेगी।
जांच रिपोर्ट के आधार कार्यवाही होगी
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
कारण बताओ नोटिस जारी
इधर, प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक-55 के सहायक यंत्री राकेश कुशवाहा, तत्कालीन उपयंत्री बृजेश राजपूत और प्रभारी क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्माण में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ई-बसों का भोपाल की सड़कों पर ट्रायल शुरू, बैरागढ़ से 3 रूटों पर दौड़ी बसें, ट्रायल 3 दिन तक रहेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रियों ने रविवार को ई-बसों में सफर किया था।

भोपाल. ई-बसों के ट्रॉयल रन शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह से बैरागढ़ स्थित डिपो से ई-बसें निकली और तीन रूटों पर दोड़ने लगी। अगले 5 दिन तक बसें सड़कों पर दौड़ेगी। अगस्त में आम लोगों के लिये बसें चलने लगेगी। एक दिन पहले रविवार को जगदीशपु में हुई कैबिनेट में इन्हीं 3 ई-बसों के माध्यम सीएम, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे।
ट्रायल के बीच बसों के संचालन, रूट की व्यवहारिकता, चार्जिंग व्यवस्था और तकनीकी गलतियों की जांच की जा रही है। यह ड्राय रन होने से यात्रियों के लिये यात्रा की मनाही है। हालांकि, पार्षदों को बैठाकर ट्रायल रन में शामिल किया जायेगा।
बसों का ऐसे होगा संचालन
ट्रायल के बीच बसों का संचालन 2 शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहीं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
21 बसें पहुंचीं, 20 और आएंगी‎
अधिकारियों के अनुसार भोपाल में अब‎तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं।‎ अगले 10 से 12 दिन में 20 और नई‎ बसें आने की उम्मीद है। इसके बाद‎ शहर में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा और ‎बढ़ जाएगा। बसों के संचालन के लिए ‎बैरागढ़ डिपो में चार्जिंग व्यवस्था भी ‎तैयार कर ली गई है। यहां 11 चार्जर‎ पाइंट लगाए जा चुके हैं। ताकि, नियमित ‎संचालन शुरू होने के बाद बसों को ‎चार्जिंग की समस्या का सामना न करना‎पड़े। ट्रायल सफल होने के बाद यात्रियों‎के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने ‎की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।‎

Newsमप्र छत्तीसगढ़

CJP के प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंचे, पुलिस ने फायर की आंसू गैस और की लाठीचार्ज

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के नजदीक पहुंच गये है। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मुख्य द्वार को बन्द कर दिया गयाहै। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गयी। इस बीच संसद चल रही थी। पीएम सहित सभी सांसद अन्दर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बेरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
अभिजीत ने खत्म की हड़ताल
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा हैकि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होने आन्दोलनकारियों से आन्दोलन स्थगित रखने के लिये है। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। सोमन वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।
धारा 163 लागू, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इन निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने और किसी भी अनधिकृत मार्च में शामिल न होने की अपील की है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल-लखनऊ के बीच दोड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल. भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेलवे भोपाल को वंदे भारत का रैक आवंटित किया जाएगा। मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सिटिंग ही नहीं, बल्कि स्लीपर वाली होगी। ऐसे में यात्री सोकर भी यात्रा कर पाएंगे। वर्तमान में चलने वाली अधिकांश वंदे भारत सिटिंग है। भोपाल-लखनउ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी। पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।
जल्द जारी होगा शेड्यूल
भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस की अधिसूचना अगस्त में जारी की जा सकती है। इससे ट्रेन के संचालन की समय-सारणी, किराया और ठहराव की जानकारी भी सार्वजनिक हो जाएगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और तेज रफ्तार के साथ कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। यह जानकारी भी सामने आई है कि नई वंदे भारत का रैक आने में इसलिए देर हो रही है, क्योंकि रानी कमलापति स्टेशन पर पिट लाइन मौजूदा क्षमता को पूरा नहीं कर पाएगी है। वर्तमान में दो पिट लाइन हैं, जो मौजूदा रैक के संधारण कार्य के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में यहां एक नई पिट लाइन पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही नई ट्रेन आ जाएगी।
कैसे कराएं टिकट बुकिंग
अभी आप इन वंदेभारत ट्रेनों की सटीक समय-सारिणी, किराए और टिकट उपलब्धता की जांच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई वंदे भारत ट्रेन 2 घंटे या उससे अधिक देरी से चलती है, तो यात्रियों को बिल्कुल मुफ्त नाश्ता, भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाता है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel