विप्रा महिला मंच के द्वारा जेल में दिया गया, जागरूकता का संदेश और सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान

ग्वालियर -विप्रा महिला मंच की संस्थापक डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी के अनुसार विप्रा परिवार ने समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार 19 जुलाई की प्रातः 11 बजे सेंट्रल जेल विनय नगर में किया। इस अवसर पर निरुद्ध महिला कैदियों से भेंट की गई तथा उन्हें एडवोकेट प्रतीका पाठक के द्वारा महिलाओं के अधिकार बताए गए एवं आवश्यक कानूनी सलाह प्रदान की गई, इसके साथ महिला बंदियों को आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री तथा बच्चों को स्टेशनरी भेंट की गई । श्रुति उपाध्याय के द्वारा सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए गए । संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदना सहयोग एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाना है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शैलजा मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा के द्वारा जेल उप अधीक्षक आरजी पाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सुमन तिवारी एवं रश्मि त्रिपाठी के द्वारा एडवोकेट प्रतीका पाठक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति शर्मा जी ने किया तथा सुमन शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कल्पना पाठक एवं डॉ अलका मिश्रा आदि विप्रा संगिनी मौजूद रही।

