News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दीवार गिरने से महिला की मौत, 2 घायल, कलेक्टर ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

ग्वालियर. शहर के गुड़ा-गुड़ी के नाका क्षेत्र में रविवार को हुई एक दुखद दुर्घटना में दीवार गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। एडीएम  सीवी प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मशीनों की सहायता से मलबा हटवाया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए हैं।


सभी प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई
कलेक्टर के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सभी प्रभावितों को तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। हादसे में सपना बाथम (30 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं राहुल जाटव (40 वर्ष) एवं बेताल जाटव (36 वर्ष) घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए
कलेक्टर  ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दीवार के निर्माण की ड्राइंग, डिजाइन एवं निर्माण गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर के बीचों बीच ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ निकाली गयी रथयात्रा

ग्वालियर. इस्कॉन की तरफ से शनिवार का भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकाली गई। भगवान श्रीजगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ विशेष रूप से तैयार होकर 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। सैकड़ों श्रद्धालु रस्सियों से रथ खींचते हुए ‘जय जगन्नाथ’ और हरे कृष्ण के जयघोष लगा रहे थे। पूरे शहन में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रथयात्रा का शुभारंभ जीवाजी क्लब से हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने भगवान की पूजा-अर्चना और पारंपरिक छेरा पहंरा (स्वर्ण झाडू) सेवा के बाद यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद रथयात्रा निर्धारित रास्ते से आगे बढ़ गयी।
इस बार की रथयात्रा कई मायनों में अहम है। 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ को लगभग 200 किलोग्राम प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। यात्रा में रूस से आये कीर्तन मंडल, वृदावन के श्रद्धालु और दिल्ली का प्रसिद्ध माधवास रॉक बैंड हरे नाम संकीर्तन प्रस्तुत कर रहे हैं। भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु और पंचतत्व की भव्य पालकी भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई।

यात्रा मार्ग पर भगवान जगन्नाथ के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने स्वागत मंच, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं। ट्रैफिक पुलिस ने शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक रथयात्रा मार्ग पर डायवर्जन लागू किया है।कम्पू, चेतकपुरी, सिटी सेंटर, पड़ाव, फूलबाग, बहोड़ापुर और लक्ष्मीगंज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से यात्रा मार्ग से बचकर निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आतंकवाद के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस का एक्शन, बांडीपोरा में 5 संदिग्धों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

जम्मू कश्मीर. आतंकवाद और उसके पूरे इकोसिस्टम को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस लगातार बडे पैमाने पर ऑपरेशन चला रहे है। इसी कडी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक बडा ऑपरेशन चलाया है। पुलिस ने उन पांच लोगों की करोडों रूपये की अचल संपत्ति जब्त की है जिन पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने का शक है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क को तोडने और ऐसी संपत्तियों का इस्तेमाल देश-विरोधी या गैर कानूनी गतिविधियों के लिए होने से रोकने की जारी कोशिशों का हिस्सा है। यह कार्रवाई कानूनी प्रावधानों के तहत जरूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद उठाया गया है।
कई एकड़ जमीन की गई कुर्क
जब्त की गई संपत्तियां जिलेके चिट्टेबांडे और गुंडपोरा गांवों में स्थित हैं। राजस्व विभाग की मदद से की गई इस अहम कानूनी कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग खसरा नंबरों के तहत रजिस्टर्ड कई एकड़ कृषि भूमि को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आरोप है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र-विरोधी तत्वों और आतंकवादी गतिविधियों को वित्तीय या लॉजिस्टिकल सहायता देने के लिए किया जा रहा था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

खराब मौसम के चलते श्री अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू कश्मीर. मौसम के बदलते मिजाज और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने बडा कदम उठाया है। श्रद्वालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बाद यह एहतियातन फैसला लिया गया है।
अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्ग बंद
कश्मीर के मंडयायुक्त अंशुल गर्ग के अनुसार आगामी दिनों में खराब मौसम की गंभीर आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया है। बालटाल और पहलगाम दोनों ही पारंपरिक मार्गों से होने वाली अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह रोक दिया गया है।
माता वैष्णो देवी यात्रा भी थमी
इसी बीच कटरा से चलने वाली प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी मौसम की मार पडी है। आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, सुरक्षा संबंधी सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। जैसे ही मौसम सामानय होगा श्रद्धालुओं को पुनः मां के दरबार में जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल. पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बडा बदलाव हुआ है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य के इलाकों में हल्की से तेज वर्षा हुई। शाम 5.30 बजे तक सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्ष छिंदवाडा में और 12 मिलीमीटर सिवनी में दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट और राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
ग्वालियर सहित इन इलाकों में होगी बरसात
रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिडोरी और मंडला के अधिकांश इलाकों में जोरदार वर्षा होने की संभावना है। वहीं रीवा, सतना, पन्ना, मैहर, कअनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में भी अच्दी वर्षा की उम्मीद है। सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, पांढुर्णा, निवाडी, टीकमगढ और छतरपुर में हल्की वर्षा हो सकती है। ग्वालियर चंबल संभाग, गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारे पडने के आसार है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जनगणना के द्वितीय चरण -फूलबाग बारादरी क्षेत्र में हुआ रात्रिकालीन ड्राय रन

कलेक्टर एवं भोपाल से आए जनगणना प्रभारी पहुंचे ड्राय रन में
ग्वालियर, आगामी जनगणना के द्वितीय चरण के परीक्षण के लिए ग्वालियर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसी क्रम में शनिवार रात्रि फूलबाग बारादरी क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया का परीक्षण स्वरूप सफल ड्राय रन किया गया।ड्राय रन में भोपाल से आए जनगणना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने जनगणना दल द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ड्राय रन के दौरान जनगणना से संबंधित सभी निर्धारित प्रावधानों का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऐसे बेघर व्यक्तियों की गणना की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, जो दिन में आजीविका के लिए बाहर रहते हैं तथा रात्रि में खुले स्थानों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर निवास करते हैं। जनगणना के प्रावधानों के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की गणना रात्रिकाल में की जाती है।यह परीक्षण आगामी जनगणना को त्रुटिरहित, प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्वालियर जिले का चयन जनगणना की तैयारियों में जिले की सक्रिय भूमिका और प्रशासनिक क्षमता का भी परिचायक है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 5,500 किलोग्राम गुड़ लहान व अवैध शराब जब्त, 7 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर – आबकारी विभाग द्वारा – अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा घाटीगांव क्षेत्र में दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 5500 किलो गुड़लहान अवैध शराब जब्त की गई। विभाग द्वारा 7 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि 17 जुलाई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने चीनोर, घाटीगांव एवं मोहना क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान घाटीगांव स्थित कंजर डेरे से 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। वहीं, मोहना स्थित कंजर डेरे से 11 प्लास्टिक टंकियों में लगभग 5,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद हुआ। मौके पर गुड़ लहान के नमूने लेकर शेष लहान को फैलाकर विधिवत नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त पाटई गांव से 5 लीटर हाथभट्टी मदिरा भी जब्त की गई।
इसके अलावा, दिनांक 15 जुलाई 2026 को हजीरा स्थित कांचमील क्षेत्र में रवि तोमर के आवास पर की गई कार्रवाई के दौरान 177 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।उक्त सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त की गई देशी एवं हाथभट्टी मदिरा तथा नष्ट किए गए गुड़ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग ₹5.55 लाख है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

परीक्षण सहायक (संविदा) की वर्षों पुरानी वेतन विसंगति दूर, संगठन ने ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

ग्वालियर। वर्षों पूर्व प्रारंभ किए गए संघर्ष, संगठन के सतत प्रयासों तथा ऊर्जा मंत्री के श्रमिक हितैषी एवं दूरदर्शी निर्णयों के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 14 जुलाई 2026 को परीक्षण सहायक (संविदा) की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति के निराकरण का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि संगठन द्वारा वर्ष 2023 में ऊर्जा मंत्री के समक्ष परीक्षण सहायक (संविदा) के वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगति को प्रमुखता से उठाया गया था। विषय की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रकरण का परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। उसी प्रक्रिया के क्रम में अब कंपनी प्रबंधन द्वारा संशोधित वेतन निर्धारण का आदेश जारी किया गया है, जिससे संविदा परीक्षण सहायकों को न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
ध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) ऊर्जा मंत्री, एवं नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, ऋषि गर्ग, प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है। साथ ही संगठन के संस्थापक स्वर्गीय एलके दुबे के श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्ष एवं योगदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
प्रबंधन द्वारा उक्त आदेश में वर्ष 2018 से वेतन निर्धारण काल्पनिक रूप से करने हेतु आदेश जारी किया गया है जबकि कर्मचारियों को वर्ष 2018 से एरियर के साथ भुगतान किया जाना न्यायोचित है साथ ही यह आदेश आपके न तो मंशानुरूप है न ही श्रमिक हित में है। अतः कर्मचारियों को वर्ष 2018 से एरियर के साथ भुगतान करवाने का कष्ट करें।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हो रहे हमले से आया संकट, भारत अलर्ट, तेल -गैस आयात के लिये बदला रास्ता

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच फिर से युद्ध छिड़ने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अधिकतर जहाज होर्मुज के बजाय बैकल्पिक रास्ते को जपना रहे हे। एस एंड पी ग्लोबज एनर्जी के नये रिसर्च के मुताबिक, जंग फारस की खाड़ी से तेल एलएनजी और निर्यात को तेजी से कम कर रही है। जबकि 17 जून को समझौता होने के बाद से तेल और गैस का निर्यात तेजी से बढ़ा था और अब यह कम हो चुका है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत होर्मुज जनडमरू मध्य में बढ़ते रिस्क से बचने के लिये कच्चे तेल और एलएनजी के आयात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान केक रास्ते मोड़ रहा है। इसका मतलब है कि भारतअ पने तेल-गैस की आपूर्ति पूरी करने के लिये वैकल्पिक रास्तों को अपना रहा है।
ईरान की वैकल्पिक रास्तों पर दी हमले की चेतावनी
वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल एक्सपोर्ट को रोका गया है तो वह फुजैरा पाइपलाइन और सऊरी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन सहित अन्य वैकल्पिक रास्तों को निशाना बना सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया उपचनुाव मैदान में उतरी किन्नर महामंडलेश्वर संजनासिंह, एमपी की पहली ट्रांसजेंडर रह चुकी है सरकारी कर्मचारी

दतिया. विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की उम्मीदवार एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजनानंद गिरी) ने भी चुनावी मैदान में दमदार एंट्री कर दी है। कार्यालय उद्घाटन के साथ उन्होंने चुनावी अभियान का आगाज किया है। जल्द ही वह जनसंपर्क और चुनावी संभायें शुरू करेंगी। उनके समर्थन में देशभर से किन्नर अखाडों के संत और उस्ताद भी दतिया पहुंचने वाले है। उनका चुनाव चिन्ह बैट्री टॉर्च है।
एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रहीं
भोपाल निवासी संजना सिंह एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में सेवायें दी है। इसके अलावा वह स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रह चुकी है। लगभग 2 वर्ष पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर किन्नर अखाड़े का दामन थाम लिया और जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है।

 

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet