News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जनगणना के द्वितीय चरण -फूलबाग बारादरी क्षेत्र में हुआ रात्रिकालीन ड्राय रन

कलेक्टर एवं भोपाल से आए जनगणना प्रभारी पहुंचे ड्राय रन में
ग्वालियर, आगामी जनगणना के द्वितीय चरण के परीक्षण के लिए ग्वालियर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसी क्रम में शनिवार रात्रि फूलबाग बारादरी क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया का परीक्षण स्वरूप सफल ड्राय रन किया गया।ड्राय रन में भोपाल से आए जनगणना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने जनगणना दल द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ड्राय रन के दौरान जनगणना से संबंधित सभी निर्धारित प्रावधानों का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऐसे बेघर व्यक्तियों की गणना की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, जो दिन में आजीविका के लिए बाहर रहते हैं तथा रात्रि में खुले स्थानों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर निवास करते हैं। जनगणना के प्रावधानों के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की गणना रात्रिकाल में की जाती है।यह परीक्षण आगामी जनगणना को त्रुटिरहित, प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्वालियर जिले का चयन जनगणना की तैयारियों में जिले की सक्रिय भूमिका और प्रशासनिक क्षमता का भी परिचायक है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 5,500 किलोग्राम गुड़ लहान व अवैध शराब जब्त, 7 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर – आबकारी विभाग द्वारा – अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा घाटीगांव क्षेत्र में दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 5500 किलो गुड़लहान अवैध शराब जब्त की गई। विभाग द्वारा 7 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि 17 जुलाई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने चीनोर, घाटीगांव एवं मोहना क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान घाटीगांव स्थित कंजर डेरे से 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। वहीं, मोहना स्थित कंजर डेरे से 11 प्लास्टिक टंकियों में लगभग 5,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद हुआ। मौके पर गुड़ लहान के नमूने लेकर शेष लहान को फैलाकर विधिवत नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त पाटई गांव से 5 लीटर हाथभट्टी मदिरा भी जब्त की गई।
इसके अलावा, दिनांक 15 जुलाई 2026 को हजीरा स्थित कांचमील क्षेत्र में रवि तोमर के आवास पर की गई कार्रवाई के दौरान 177 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।उक्त सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त की गई देशी एवं हाथभट्टी मदिरा तथा नष्ट किए गए गुड़ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग ₹5.55 लाख है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

परीक्षण सहायक (संविदा) की वर्षों पुरानी वेतन विसंगति दूर, संगठन ने ऊर्जा मंत्री का जताया आभार

ग्वालियर। वर्षों पूर्व प्रारंभ किए गए संघर्ष, संगठन के सतत प्रयासों तथा ऊर्जा मंत्री के श्रमिक हितैषी एवं दूरदर्शी निर्णयों के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 14 जुलाई 2026 को परीक्षण सहायक (संविदा) की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति के निराकरण का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि संगठन द्वारा वर्ष 2023 में ऊर्जा मंत्री के समक्ष परीक्षण सहायक (संविदा) के वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगति को प्रमुखता से उठाया गया था। विषय की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रकरण का परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। उसी प्रक्रिया के क्रम में अब कंपनी प्रबंधन द्वारा संशोधित वेतन निर्धारण का आदेश जारी किया गया है, जिससे संविदा परीक्षण सहायकों को न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
ध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) ऊर्जा मंत्री, एवं नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, ऋषि गर्ग, प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है। साथ ही संगठन के संस्थापक स्वर्गीय एलके दुबे के श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्ष एवं योगदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
प्रबंधन द्वारा उक्त आदेश में वर्ष 2018 से वेतन निर्धारण काल्पनिक रूप से करने हेतु आदेश जारी किया गया है जबकि कर्मचारियों को वर्ष 2018 से एरियर के साथ भुगतान किया जाना न्यायोचित है साथ ही यह आदेश आपके न तो मंशानुरूप है न ही श्रमिक हित में है। अतः कर्मचारियों को वर्ष 2018 से एरियर के साथ भुगतान करवाने का कष्ट करें।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हो रहे हमले से आया संकट, भारत अलर्ट, तेल -गैस आयात के लिये बदला रास्ता

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच फिर से युद्ध छिड़ने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अधिकतर जहाज होर्मुज के बजाय बैकल्पिक रास्ते को जपना रहे हे। एस एंड पी ग्लोबज एनर्जी के नये रिसर्च के मुताबिक, जंग फारस की खाड़ी से तेल एलएनजी और निर्यात को तेजी से कम कर रही है। जबकि 17 जून को समझौता होने के बाद से तेल और गैस का निर्यात तेजी से बढ़ा था और अब यह कम हो चुका है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत होर्मुज जनडमरू मध्य में बढ़ते रिस्क से बचने के लिये कच्चे तेल और एलएनजी के आयात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान केक रास्ते मोड़ रहा है। इसका मतलब है कि भारतअ पने तेल-गैस की आपूर्ति पूरी करने के लिये वैकल्पिक रास्तों को अपना रहा है।
ईरान की वैकल्पिक रास्तों पर दी हमले की चेतावनी
वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल एक्सपोर्ट को रोका गया है तो वह फुजैरा पाइपलाइन और सऊरी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन सहित अन्य वैकल्पिक रास्तों को निशाना बना सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया उपचनुाव मैदान में उतरी किन्नर महामंडलेश्वर संजनासिंह, एमपी की पहली ट्रांसजेंडर रह चुकी है सरकारी कर्मचारी

दतिया. विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की उम्मीदवार एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजनानंद गिरी) ने भी चुनावी मैदान में दमदार एंट्री कर दी है। कार्यालय उद्घाटन के साथ उन्होंने चुनावी अभियान का आगाज किया है। जल्द ही वह जनसंपर्क और चुनावी संभायें शुरू करेंगी। उनके समर्थन में देशभर से किन्नर अखाडों के संत और उस्ताद भी दतिया पहुंचने वाले है। उनका चुनाव चिन्ह बैट्री टॉर्च है।
एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रहीं
भोपाल निवासी संजना सिंह एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में सेवायें दी है। इसके अलावा वह स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रह चुकी है। लगभग 2 वर्ष पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर किन्नर अखाड़े का दामन थाम लिया और जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया उपचुनाव में 2 बैलेट यूनिट का होगा उपयोग, चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशी, किसको क्या मिला चुनाव चिन्ह

दतिया. विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापिसी की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् अब चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हा गयी है। अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों शादाबुद्दीन और मेहरबान सिंह बघेल न अपने नाम वापिस ले लिये। इससे पहले दामोदर यादव के भाई केशव याद भी चुनाव मैदान से हट गये हैं। नाम वापिसी केबाद अब नोटा समेत कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं। ़
अब मुकाबला 22 प्रत्याशियों के बीच
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, नामांकन वापिसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 22 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में डटे हुए है। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इस बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। मतदाताओं को एक ही ईवीएम में सभी प्रत्याशियों के नाम नहीं दिखाई देंगे। बल्कि प्रत्याशियों की सूची में 2 बैलेट यूनिटों में प्रदर्शित किये जायेंगे। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक एक बैलेट में नोटा समेत ज्यादातर 19 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह प्रदर्शित किये जा सकते है। दतिया उपचुनाव में प्रत्याशियों की संख्या 22 होने की वजह से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 2-2 बैलेट यूनिट वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जायेंगी।

तस्वीरों में देखें किसे मिला क्या चिन्ह….

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़

MP का नया कानून तैयार, अवैध कॉलोनी नहीं हटाई तो रोज 1 लाख जुर्माना

भोपाल. शहर से गांव की ओर जाने वाले हाईवे और सडकों के किनारे सस्ते प्लॉट के लुभावने विज्ञापन आम है। इनके झांसे में आकर लोग जमा-पूंजी से प्लॉट खरीद लेते है लेकिन बाद में पता चलता है कि कॉलोनी के लिए डायवर्शन या टीएनसीपी जैसी जरूरी मंजूरियां नहीं ली गईं। कई कॉलोनियां खेतों की अवैध प्लॉटिंग कर बसाई जाती है जहां सडक, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं होतीं। ऐसे भ्रामक विज्ञापन और खेतों की अवैध प्लाटिंग अब कानूनन अपराध होंगे।


ड्राफ्ट तैयार हो चुका है
जानकारी के अनुसार अब अवैध प्लॉटिंग रोकने के लिए मध्य प्रदेश में सरकार मध्य प्रदेश कॉलोनी अधिनियम-2026 लागू करने की तैयारी में है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसे 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। प्रस्तावित कानून का मकसद लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने के धोखे से बचाना, वैध कॉलोनियों की मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाना और बिल्डरों के साथ लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है, इसके लिए जुर्माने और जेल के सख्त प्रावधान किए गए है।


नए कानून में कॉलोनियों की 4 श्रेणियां
प्रस्तावित कानून में कॉलोनियों को उनकी स्थिति के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है। हर श्रेणी के लिए अलग नियम, राहत और कार्रवाई का प्रावधान है।
नई कॉलोनीः 45 दिन में रजिस्ट्रेशन, 60 दिन में विकास अनुमति
अनधिकृत अनऑथराइज्ड कॉलोनीः सुधार के लिए 15 दिन का मौका
अधिकसित कॉलोनीः जरूरत पडने पर रहवासियों से विकास शुल्क
अवैध कॉलोनीः नियमितीकरण नहीं, सीधे हटाने की कार्रवाई

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब

नई दिल्ली. हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज शनिवार 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया। यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। इस कामयाबी पर पीएम मोदी ने सकाईरूट के फाउंडर पवन कुमार चंदना से बात की और बधाई दभ्। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12.05 बजे की गई। पहले यह लॉन्चिंग 11.30 बजे होनी थी लेकिन लॉन्च से 5 मिनट पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। कुछ देर बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। इस रॉकेट को भारत में बनाया गया। कंपनी ने 2022 में विक्रम-एस सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था जो 89.5 किमी की ऊंचाई तक गया था। अब विक्रम-1 450किमी की पृथ्वी की सर्कुलर निचली कक्षा तक पहुंच गया है। इस सक्सेसफुल लॉन्च को भारत के स्पेस सेक्टर के लिए एक बडी कामयाबी माना जा रहा है। इस लॉन्चिंग को मिशन आगमन नाम दिया गया था। इसके तहत विक्रम-1 रॉकेट अपने साथ टेक्नोलॉजी से लेकर कला से जुड पेलोड्स अंतरिक्ष में भेजे गए।

विक्रम-1 भारत का पहला रॉकेट है जो ऑर्बिट तक पहुंचने में कामयाब रहा है। - Dainik Bhaskar
कॉमर्शियल व टेक्नोलॉजी पेलोड्स
ग्रह स्पेस का टेक्नोलॉजी पेलोड
कॉस्मोसर्व स्पेस का पेलोड
डीक्यूब्ड का स्पेस रिसर्च से जुडा पेलोड
खुद स्काईरूट एयरोस्पेस का अपना इन-हाउस स्कोप पेलोड
पीएम मोदी के हाथ से लिखा पोस्टकार्ड रॉकेट में भेज गया
कॉस्मोस डायमंड्स की कलाकृति कॉस्मिक ब्लूम और एक खास माइक्रो-आर्ट पीस भी रॉकेट में भेजा गया। यह माइक्रो-आर्ट पीस 18 कैरेट सोने से बना छोटा सा रॉकेट है। इस पर वैज्ञानिक सर सी वी रमन, डॉ. विक्रम साराभाई और डॉ. कलाम की सूक्ष्म मूर्तियां उकेरी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा गया एक पोस्टकार्ड भी रॉकेट में भेजा गया जिस पर वंदे मातरम शब्द अंकित है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी की फांसी की सजा बदली उम्र कैद में

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदें कल्लू राठौर उर्फ कल्ला की फांसी की सजा को एमपी हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। हालांकि यह सामान्य उम्रकैद नहीं है। आरोपी का अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा। हाईकोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह सजा सुनाई है। इससे पहले विशेष पॉक्सो कोर्ट (11वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) ने 12 दिसम्बर 2023 का इस जघन्य हत्याकांड को अत्यंत क्रूर मानते हुए कल्लू को फांसी की सजा सुनाई थी। नियम के अनुसार मृत्युदंड की पुष्टि (कन्फर्मेशन) के लिये मामला हाईकोर्ट भेजागया था। वहीं, दोषी ने भी अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की थी।
आइसक्रीम का लालच देकर किया दुष्कर्म
यह रूह कंपा देने वाली घटरना हजीरा थाना इलाके की है। 9 वषी्रय मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी वहां रहने वाले कल्लू राठौर की नीयत खराब हो गयी। उसने बच्ची का आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में परिजनों को कल्लू मिा तो उसने झूठ बोलकर उन्हें गुमराह किया। उसने कहा कि बच्ची आइसक्रीम खाकर घर के लिये निकल गयी। काफी तलाश के बाद मासूम का लहूलुहान शव मां वैष्णोपरम पोहा मिल केक पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक झाडि़यों मिला। दरिंदें ने पहले बच्ची से दुष्कम्र किया और पकड़े जाने के डर से भारी पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमली से हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
क्यों टली फांसी की सजा
हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मामले के सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद फांसी की सजा को खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही इस बात के ठोस प्रमाण हैं कि वह भविष्य में समाज के लिए स्थायी खतरा साबित होगा। इन्हीं कानूनी पहलुओं के आधार पर न्यायालय ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ (दुर्लभ से दुर्लभतम) की श्रेणी में नहीं माना। हालांकि, अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आदेश दिया कि दोषी अपनी अंतिम सांस तक जेल में ही रहेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पुलिस चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गयी-अभिजीत दिपके

नई दिल्ली. कॉकारोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शनिवार को ऐलान कर दिया है कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर चले रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से हटाये जाने के बाद वह अनशन शुरू करेंगे। जंतर-मंतर पर बोलते हुए दिपके ने कहा है कि 20 जुलाई को होने वाला मार्च तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी के दिपके कहा है कि मैं आज से अपनी आमरण अनशन शुरू कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि पीछे नहीं हटें, यह आन्दोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा है कि मै सभी से जंतर-मंतर आने का आग्रह करता हूं। हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। हम 20 जुलाई को होने वाले मार्च को आगे बढ़ायेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का दिल्ली पुलिस आज अस्पताल ले गयी है। सोनम वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया है। अभिजीत दिपक ने कहा है कि पुलिस सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में ले गयी। उन्होंने बताया है कि पुलिस की यह कार्यवाही चोरों और गुण्डों की तरह थी।

 

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet