राष्ट्रीय

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

एक ऑफिसर एक कार-सरकारी काफिलों पर मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने सरकारी वाहनों के दुरूपयोग पर रोक लगाने और सरकारी खर्च में कटौती के लिये नौकरशाही के लिये ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ (One Officer, One Official Car) की पॉलिसी लागू कर दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) की तरफ से जारी नये कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के तहत अब किसी अधिकारी को पहले से सरकारी गाड़ी मिली हुई है तो अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जायेगी।
वित्त मंत्रालय ने जारी किये निर्देश
वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी किसी अन्य मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या ऑटोनॉमस बॉडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहा है तो तब भी उसे दूसरी सरकारी कार उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। यानी एक अधिकारी के लिये केवल एक ही ऑफिशियल गाड़ी की व्यवस्था होगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नाच-गाना और जश्न…सीजेपी की लग्जरी पार्टी की किसने की फंडिंग-महेश जेठमलानी

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आन्दोलन के समाप्त होते ही जश्न की कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि सीजेपी की लीडरशिप तक होटल में विक्ट्री पार्टी मना रही है। दिल्ली में कई दिनों तक हुई हिंसा के बाद इन तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट्स ने म्यूजिक ऑन किया और डांस करने लगे।
महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया है कि इस पूरे आन्दोलन के दौरान ट्रैवल, फूड, स्टे, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स की फंडिंग किसने की। उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली को अशांत बनाये रखने वाले लोगों को किसने फायनेंस किया। महेश जेठमलानी ने एक्स पर जश्न की वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

लोकसभा में एंटी पीपरलीक बिल पेश, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

नई दिल्ली. संसद के चालू मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की आज से शुरूआत हो रही है। नीट पेपर लीक और छात्र आन्दोलन के दौरान लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगाम की वजह से पहला हफ्ता धुलने के बाद सरकार इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधान करने वाला बिल आज लोकसभा में पेश हो गयाहै। सत्तापक्ष आज इस बिल पर चर्चा शुरू कराने की प्रयास में है।
संसद में गतिरोध पर हाईलेवल बैठक
संसद में गतिरोध जारी है। लोकसभा में एंटी पेपरलीक बिल पेश किये जाने के बाद चर्चा शुरू नहीं हो पाई है। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह हाईलेवल मीटिंग कर रहे है। अमित शाह की अगुवाई में संसद परिसर में हो रही इस मीटिंग में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल भी मौजूद है।
हंगामे की वजह से स्थगित राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे से
कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस की तरफ से डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने यहां मुद्दा उठाते हुए। गृहमंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की। विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्य सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिये स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

इंडियन आयडल विनर बनी ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक

नई दिल्ली. 9 माह….सैकड़ों सुर…..हजारों तालियां और करोड़ों दुआओं के बाद आखिरकार इंडियन आयडल सीजन -16 को अपना नया सितारा मिल गया है। ऑडिशा की रहने वाले ज्योतिर्मयी नायक ने शानदार जीत दर्ज करते हुए। इंडियन आयडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्हें 20 लाख यप्ज्ञये भी प्राइज मनी के तौर पर मिले है। र्गेण्ड फिनाले में उनकी दमदार परफॉर्मेस ने पैसा जादू चलाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है। वहीं जबलपुर के तनिष्क शुक्ला फर्स्ट रनर अप रहें।
इस गीत ने जीता हिन्दुस्तान का दिल
ग्रैंड फिनाले में ज्योतिर्मयी ने ‘‘सैंया ओ सैंया’’ पर ऐसी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेस दी कि पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद विनर के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने फायनल में अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मैस्कस्मे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्ठ शुक्ला जैसे मजबूत कंटेस्टैंट्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की।
ओडिशा की मशहूर गायिका है ज्योतिर्मयी
ज्योतिर्मयी पहले से ही ओडि़या म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन पहचान सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है। वह इंडियन आयडल में आने से पहले वह म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से कैंसर मरीजों की मदद भी करती थी। यही कारण है कि उनकी आवाज के साथ-साथ उनकी सोच ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जिस युवक ने रेप किया तो जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद करनी युवती

गोरखपुर. एक दिन पूर्व लड़की ने जिस युवक को जेल भिजवाया। अगले ही दिन उसी युवक से शादी की जिद लेकर थाने पहुंच गयी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी जेल में है। यहां नहीं बुलाया जा सकता हे। इसके कुछ देर बाद ही लड़की ने थाने के बाहर जाकर फिनायल पी लिया। देखते ही देखते थाने में अफरा-तफरी मच गयी और पुलिस ने उसे अस्पताल लेकर दौड़ी। यह कहानी यूपी के गोरखपुर से सामने आयी है।
दरअसल, गोरखपुर के चोरी चौरा थाने में पहुंचकर लड़की ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप यह था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद शनिवार को वहीं लड़की फिर चौरी चौरा थाने पहुंची । इस बार उसकी मांग अलग थीं वह पुलिस से कहने लगी कि उस युवक को बुलाइये ।मैं उससे शादी करना चाहती हूं। पुलिस ने समझाया कि जिस युवक की बात वह कर रही है। वह अब जिला जेल में बन्द है। उसे थाने नहीं बुलाया जा सकता। अगर मुलाकात करनी है तो जेल के नियमों के तहत प्रक्रिया अपनानी होगी।
लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही. पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद युवती थाने के बाहर गई और अपने पर्स से फिनायल की बोतल निकालकर पी ली। यह देखते ही पुलिसकर्मी उसकी तरफ दौड़े। उसे तुरंत चौरी चौरा सीएचसी ले जाया गया. वहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
इस मामले में सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को थाने में बुलाने की जिद करने लगी। उसे बताया गया कि आरोपी जिला जेल में बंद है। उससे यहां थाने पर मिलना संभव नहीं है। उसे जेल में जाकर मिलने को कहा गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि पीड़िता की तबीयत खराब हो गई है, उसने घरों में इस्तेमाल होने वाला फिनायल पी लिया है. उसके घर वालों को सूचना दी गई है. अस्पताल में उसकी स्थिति सामान्य है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

किलर वाइफ सिंड्रोम -सांप से डसवाने से लेकर नीले ड्रम में डालने तक देश में बढ़ रहा है चलन?

नई दिल्ली. मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में रहने वाले अतुल सिंह पंवार एक प्रायवेट स्कूल चलाते थे। 16 जुलाई की रात अतुलअपने घर के बिस्तर पर ऐसे सोये कि फिर कभी उठे ही नहीं। पहले तो अतुल की बीवी दामिनी का भी पता नहीं चला कि आखिर उसके पति की मौत कैसे हुई। लेकिन जब उसने अपने प्रति के बिस्तर पर एक छोटा मगर खतरनाक सांप देखा तो उसे यह समस्झते देर नहीं लगी कि अतुल की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वह सांप ही है। जो उसके बिस्तर में छिपा था। वह एक बेहद जहरीला करैत सांप था। जिसे सायलेंट किलर के नाम से जाना जाता है।
सिया, रूबी, प्रियंका, निकिता, सोनम, मुस्कान और दामिनी
बेशक यह नाम अलग-अलग हैं, लेकिन ऐसे ही अलग-अलग नामों के साथ हर दूसरे दिन देश में कहीं ना कहीं किसी ना किसी पति के मौत की खबर सामने आती है। कहीं नीले ड्रम में, कहीं घर के अन्द फर्श के नीचे, कहीं नहर के पानी में ततो कहीं बिस्तर पर । क्या आप यकीन करेंगे कि इसी किलर सिंड्रोम ने साल 2026 के इन शुरूआती 6 माह में तकरीबन 550से भी अधिक पतियों की जिन्दगी लील ली है। मर्दो और खासकर पतियों की लड़ाई में उनका साथ देने वाली गुरूग्राम की एक एनजीओ एकम न्याय फाउंडेशन ने महिलाओं के बीच फैले इसी किलर सिंड्रोम को लेकर अपनी जो लेटेस्ट रिपोर्ट तैयार की है उसका साथ कुछ ऐसा ही है।
इस रिपोर्ट केअनुसार इस वर्ष अभी तक वीडियों के हाथों पतियों के मारे जाने या फिर बीवियों से तंग आकर पतियों के खुदकुशी कर लेने के कुल 554 से भी अधिक मामले सामने आ चुके है इनमे 322 मामले तो ऐसे हैं। जिनमें पत्नियों ने या तो अकेले या फिर अपने किसी आशिक के साथ मिल कर स्वयं अपने हाथों से अपने-अपने पतियों को मौत के हवाले कर दिया। जबकि कुल 232 पत्नियां अपने-अपने पतियों की जिन्दगी में ऐसा अज़ाब लेकर आयी कि बेचारे पतियों ने स्वयं अपने हाथों से अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसे छात्रों की जीत बताया जा रहा है। अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे है।  उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई ।”

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिली, लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।
अपने इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।
चिट्ठी के आखिर में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आगे भी वह भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।
खबर लगातार अपडेट हो रही है

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

NTA ने 47 अधिकारियों को किया टर्मिनेट

नई दिल्ली. एज्यूकेशन सिस्टम और एग्जाम आदि में बड़े सुधार की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा अहम फैसला किया है कि शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NTA ने 47 अधिकारियों को टर्मिनेट किया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्यवाही की जायेगी। सूत्रों के अनुसार यह कार्यवाही एनटीए में बड़े सुधार ओर जवाबदेही तय करने के लिये शुरू किये गये बड़े अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाये जायेंगे। गौरतलब है कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर एनटीए लगातार विवादों में रहा है।
ऐसे में ऐजेंसी के ढांचे और कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गयी है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह कार्यवाही एनटीए के संपूर्ण पुर्नगठन (ओवरहॉल) की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाया जा सके।
एनटीए ने निकाली वैकेंसी
वहीं दूसरी ओर खबर सामने आयी है कि एनटीए ने अपने संस्थागत पुर्नगठन (Institutional Restructuring) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत संस्था एनटीए ने चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिये से 16 का प्रोफेशनल्स के आवेदन भी आमंत्रित किये गये हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रो. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विेशषज्ञ समिति (High-Level Committee of Experts) की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है। यह समिति राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के संचालन को लेकर उठे सवालों और विवादों के बाद गठित की गयी थी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जितनी वर्षा दिल्ली में वर्षभर में होती गुजरात उतनी एक दिन में हुई वर्षा

नई दिल्ली. गुजरात में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड वर्षा हुई है। 22 जुलाई बुधवार की सुबह 6 बजे के बीच वलसाड जिले के उबरगांव में 906 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। यह दिल्ली में पूरे वर्षभर में होने वाली औसत 700-800 मिमी वर्षा से भी अधिक है। यानी उंबरगांव में सिर्फ 24 घंटे में उतनी वर्षा हो गयी। जितनी दिल्ली में पूरे वर्षभर में होती है। इतनी अधिक वर्षा की वजह से दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गये है। सड़कें, घर, दुकानें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गये है। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया और रोजमर्रा की जिन्दगी पूरी तरह से ठहर गयी है।
प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाकर लगभग 1200 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अरब सागर से लगातार आ रही नमी वाली हवाये और मजबूत दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण से इतनी अधिक वर्षा हुई है। वर्षा का असर सिर्फ उंबरगांव तक सीमित नहीं रहा है। वलसाड़ और आसपास के कई इलाकों में लगातार कई घंटों तक तेज वर्षा होती रही है। इससे नदियों और नालों में का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई जगहों पर पानी सड़कों पर आ गया है। जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कुछ इलाकों में वाहन बीच रास्ते में ही फंस गये। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा-जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम बांगचुक ने केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन तोउ़ दिया है। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के साथ बैठक के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
वांगचुक ने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझस मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम विभिन्न शर्तो पर लम्बी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तो के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस दौरान मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा नहीं होने देने का लेकर बहुत सतर्क रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने एक्स पर कहा है कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş madridbet madridbet giriş meritking giriş meritking pashagaming pashagaming giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş best online casinos in new zealand casibom casibom giriş casibom güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş holiganbet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet gameofbet betsalvador radissonbet teosbet palacebet wbahis wbahis giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş