राष्ट्रीय

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अडानी के विमान आसमान में जल्द नजर आ सकते है

नई दिल्ली -देश के आकाश में अभी इंडिगो एयरलाइंस का ही एकाधिकार है पर इसका दूसरा पहलू तब देखने को मिला जब पायलटों की कमी के कारण इंडिगो एयरलाइन की हजारों फ्लाइट्स दिसंबर माह में धड़ाधड़ रद्द हो गईं। लाखों मुसाफिरों की यात्रा पर इसका असर पड़ा और हवाई किराया मुंहमांगा वसूलने से भी हवाई कंपनियां नहीं चूकीं। अब अडानी ग्रुप ने प्लान बनाया है कि इंडिगो का हवा में एकाधिकार खत्म किया जाए। इसकी पहल शुरू हो गई है और सब कुछ ठीक रहा तो आसमान में अडानी एयरलाइंस जल्द नजर आ सकती है।
प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के घरेलू हवाई अड्डों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। अभी इंडिगो और एयर इंडिया मिलकर करीब 90 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किए हुए हैं। वैसे तो अकासा, स्पाइस जेट और कुछ और एयरलाइंस भी हैं पर इनकी उड़ाने काफी सीमित हैं।
इसलिए आसानी… इसके लिए नियमों में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर सरकार ने गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। सरकार ऐसी नीति पर चर्चा कर रही है जिसके तहत एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनियों को खुद की एयरलाइन शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है। इस कदम से अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स जैसी बड़ी कंपनियों को खुद के एयरलाइंस शुरू करने का रास्ता मिल सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

कनॉट प्लेस की शाम 6.30 बजे दुकानें, रेस्टारेंट और दुकानें करें बन्द-NDMC

नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्दे नजर NDMC ने कनॉट प्लेस के व्यापारियों को हिदायत दी है कि NDMC की ओर से निर्देश जारी किये गये है। कनॉट प्लेस में दुकानों, ऑफिसों और रेस्टारेंट को आज यानी 23 जुलाई की शाम 6.30 बजे तक बन्द कर दिया जाये। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसियेशन (NDTA) ने एक एडवायजरी सर्कुलर जारी कर सभी दुकानदरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से इसका पालन करने की अपील की है।


सर्कुलर के अनुसार, NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की तरफ से टेलीफोन पर दी गयी सलाह के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी दुकानें और प्रतिष्ठान, जिनमें ऑफिस और रेस्टारेंट भी शामिल है। 23 जुलाई की शाम 6.30 बजे तक बन्द कर दिया जाये।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नीट पेपरलीक से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, एक भी दोषी को नहीं हुई सजा-राहुल गांधी

नई दिल्ली. देश में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ शुरू किये गये आन्दोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। जंतर-मंतर से शुरू किये गये विरोध प्रदर्शन कई राज्यों तक फैल चुका है। जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस सहित विपक्षी दल भी शामिल हो गये है। संसद मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव हुआ। राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। विपक्ष ने इसे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। जबकि सरकार ने आरोप लगाया है कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जोर -शोर से उठाया गया है।
इस दौरान बुधवार को राहुल गांधी पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार पर पेपर लीक व छात्रों के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। उन्होंने 3 मांगें रखी। छात्रों के हित में यह मुद्दे आवश्यक है इनसे पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पेपर लीक की समस्या बेहद गंभीर हो चुकी है। इससे कोई छात्र प्रभावित हुए है।
उन्होंने दावा किया है कि पिछले 10 सालों में 152 पेपरलीक की घटनायें घटी है। लेकिन किसी भी मामले में दोषसिद्धि नहीं हुई है। उनके मुताबिक इससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए है। राहुल ने आरोप लगाया है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था सिर्फ भ्रष्ट नहीं, बल्कि बेहद महंगी भी हो गयी है। उनके अनुसार सरकार का शिक्षा बजट लगभ्रग 1.4 लाख करोड रूपये है। जबकि केवल नीट परीक्षा की तैयारी और परीक्षा पर परिवारों का वार्षिक खर्च करीब 1.32 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाता है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले पुलिस कांस्टेबल की मौत

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ है। इस फायरिंग में गंभीर रूप् से घायल हुए पुलिस जवान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अस्पताल में उपचार के बीच शहीद हो गये है। खुफिया सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी लाल चौक के पास कोकेरनाग जाने वाली सड़क पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक एक गाड़ी में सवार हो कर आये आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
गोली लगने से आशिक हुसैन वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये ।हमले के तत्काल बाद साथी जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिये पास क जीएमसी अनंतनाग अस्पताल पहुंचाया गया। आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से नियमों के अनुसार आगे की मेडिको लीगल कार्यवाही की जा रही है।
सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जल्द ही इस हमले में शामिल दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

धरनास्थल पर राहुल-खड़गे को मनाने का प्रयास करते हुए केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

राहुल गांधी समेत कांग्रेसी सांसद और कार्यकर्ता 7 लोक कल्याण मार्ग के पास धरने पर बैठे हैं। यह सिक्योरिटी सेंसेटिव जोन है। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. छात्रों पर हुई कथित कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने पीएम आवास की तरफ मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ªा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, दीपेन्द्र हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकाुमार सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगने के लिये उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की। लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा हैकि हम कल छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर पीएम मोदी से जवाब मांगने उनके घर पर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है कि न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है। पीएम और गृहमंत्री को देश को युवाओं भविष्य बर्बाद करने के लिये इस्तीफा देना चाहिये। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग की। सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। वहीं सरकार की तरफ से इस प्रदर्शन पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राहुल को मनाने आये केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
शाम 4.32 बजे केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे हैं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से बात करके प्रदर्शन शांत करने के लिये मना रहे हैं। जितेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी से भी बात कर रहे है। इस बीच लगातार इस्तीफा दो के नारे गूंज रहे हैं।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पुलिस चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गयी-अभिजीत दिपके

नई दिल्ली. कॉकारोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शनिवार को ऐलान कर दिया है कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर चले रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से हटाये जाने के बाद वह अनशन शुरू करेंगे। जंतर-मंतर पर बोलते हुए दिपके ने कहा है कि 20 जुलाई को होने वाला मार्च तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी के दिपके कहा है कि मैं आज से अपनी आमरण अनशन शुरू कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि पीछे नहीं हटें, यह आन्दोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा है कि मै सभी से जंतर-मंतर आने का आग्रह करता हूं। हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। हम 20 जुलाई को होने वाले मार्च को आगे बढ़ायेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का दिल्ली पुलिस आज अस्पताल ले गयी है। सोनम वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया है। अभिजीत दिपक ने कहा है कि पुलिस सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में ले गयी। उन्होंने बताया है कि पुलिस की यह कार्यवाही चोरों और गुण्डों की तरह थी।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission- बैसिक सैलरी, HRA में कितनी होगी वृद्धि

नई दिल्ली. 8th Pay Commission को लेकर तेजी से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कर्मचारी संघ सैलरी, पेंशन और एचआरए को लेकर बढ़ोत्तरी की मांग जा रही है। वहीं एक्सपटर््स भी सैलरी में बढ़ोत्तरी को लेकर अनुमान लगा रहे है। इस दौरान एक्सपटर््स ने एचआरए में अच्छी बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि चूंकि एचआरए सीधे बेसिक सैलरी से जुड़ा होता है।इस वजह से फिटमेंट फैक्टर में किसी भी बढ़ोत्तरी से मंथली भत्ते में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर महानगरों में तैनात कर्मचारियों के लिये यह बढ़ोत्तरी हर माह बहुत अधिक हो सकती है।
बैंक बाजार के सीईओ अदिल शेट्टी के अनुसार कर्मचारियों को केवल संशोधित बेसिक सैलरी पर फोकस करने से बचना चाहिये। उन्होंने कहा है कि 8th Pay Commission से संबंधित अधिकांश चर्चायें बेसिक सैलरी में वृद्धि पर फोकस है। लेकिन कर्मचारियों को एचआरए जैसे वेतन संबंधी चीजों पर इसके प्रभाव पर भी विचार करना चाहिये। एचआरए की गणना बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप् में की जाती है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर बदलने से कुल मासिक आय में काफी अंतर आ सकता है।
लेवल 10 के कर्मचारी के लिये वेतन
लेवल 10 के कर्मचारियों के लिये वर्तमान मूल वेतन 56,100 रूपये है। 2.0 के फिटमेंट फैक्टर के तहत, संशोधित मूल वेतन 1.12 लाख रूपये होगा। जो एक्स शहरों मतें 33 हजार 660 रूपये के एचआरए में बदल जायेगा। 2.28 की दर सेे, एचआरए बढ़कर 38 हजार 370 रूपये हो जाता है। 2.57 की दर से संशोधित मूल वेतन 1.44 लाख रूपये तक पहुंच जाता है। जिसमें एचआरए एक्स श्रेणी के शहरों में 43 हजार 250 रूपये और जेड शहरों में 14 हजार 420 रूपये तक पहुंच जाता है।
क्‍यों खास है HRA?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में उनके शहर के अनुसार तीन अलग-अलग रेट्स पर एचआरए दिया जाता है. X कैटेगरी के शहरों के लिए मूल वेतन का 30%, Y कैटेगरी के शहरों के लिए 20 फीसदी और Z कैटेगरी के शहरों के लिए 10 फीसदी एचआरए दिया जाता है. ऐसा भी हो सकता है कि एचआरए की कैटेगरी बाद में बदल सकती है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो कर्मचारियों की सैलरी अपने आप ही बढ़ जाएगा. इसका मतलब यह है कि उच्च फिटमेंट फैक्टर से न केवल बेसिक सैलरी बढ़ती है, बल्कि इससे एचआरए और वेतन से जुड़े कई अन्य लाभ भी बढ़ जाते हैं.

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

NEET-UG 2026 का रिज़ल्ट जारी, जबलपुर के आर्यमन सोलंकी बने नीट-यूजी में MP के टॉपर

3 मई की हुई NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को री-एग्जाम कराया गया था। - Dainik Bhaskarजबलपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरूवार देर रात मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुडी परीक्षा नीट-यूजी का परिणाम घोषित कर दिया। जबलपुर के छात्र आर्यमन सोलंकी ने मध्य प्रदेश में प्रथम रैंक और देश में 46वीं रैंक प्राप्त की है। वे यूरोलॉजिस्ट फणींद्र सोलंकी और गायनाक्लाजिस्ट अनुपमा सोलंकी के पुत्र हैं। इनकी बडी बहन तनिया ने भी इसी वर्ष मेडिकल यूजी की पढाई जबलपुर से पूरी की है।


एम्स में पढूंगा यह नहीं सोचा था
आर्यमन ने कहा कि गुरूवार रात करीब 9 बजे एनटीए ने फाइनल आंसरशीट जारी की थी। तब लग गया था कि रिजल्ट आने वाला है। 10.30 बजे करीब रिजल्ट देखा तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्टेट टोपर रहूंगा यह नहीं सोचा था पर अच्छे नंबर आने की उम्मीद जरूर थी। आर्यमन ने आगे कहा कि वे दिन में 12 से 14 घंट पढाई करते थे। एम्स में एडमीशन मिलने का सोचकर ही मन प्रफुल्लित है। जब मेहनत का परिणाम मिलता है तो खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से ही नीट की तैयारी पूरी मेहनत के साथ शुरू कर दी थी।
19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक किए हासिल
एनटीए ने बताया कि क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिषत से ज्यादा छात्राएं है और 55.1 प्रतिशत छात्र है। हर राज्य और केंद्र शसित प्रदेश के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाइंग अंक हासिल किए। एनटीए ने यह भी बताया कि परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं 138 स्टूडेंट्स ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में से 93 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार नीट की परीक्षा दी। 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही।
किन राज्यों के स्टूडेंट्स रहे टॉपर लिस्ट में शामिल
705 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाण, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों से है। टॉप 100 स्टूडेंट्स में से सबसे ज्यादा राजस्थान के रहे। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए जिनकी संख्या करीब 1.7 लाख रही।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मोदी सरकार का मिशन – 360 के लिये बुलाई सभी दलों की बैठक

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर से महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटों को बढ़ाने वाले परिसीमन बिल को र्पेश कर सकती है। जिसे पास कराने के लिये दो तिहाई बहुमत चाहिये। अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान नम्बर गेम नहीं होने की वजह से सरकार बिल पास नहीं करा सकी थी। लेकिन 3 माह बाद फिर से सरकार पास कराने का तानाबाना बुन रही है।
केन्द्र की मोदी सरकार 360 के आंकड़े को यानी संसद में दो तिहाई बहुमत का नम्बर जुटाने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है। भाजपा ने दो -तिहाई नंबर का समर्थन हासिल करने की कवायद में जुट गयी है तो कांग्रेस तमाम विपक्षी दलों के साथ सरकार का मात देने के लिये राजनैतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ममता बनर्जी की टीएमसी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में हुई बगावत और शरद पवार के बदले हुए राजनीतिक स्टैंण्ड के बाद भी भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए की टेंशन समाप्त नहीं हुई है। दो -तिहाई बहुमत से एनडीए अभी भी 6 कदम दूर है। यानी उसे 6 लोकसभा सांसदों के समर्थन जुटाना होगा। ऐसे में मोदी सरकार ने सभी दलों की 19 जुलाई को बैठक बुलाई है। ताकि परिसीमन बिल पर समर्थन जुटाया जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

IRCTC की न्यू वेबसाइट होगी लांच, तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा औन यह है नये फीचर्स

नई दिल्ली. भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये एक खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की आज न्यू वेबसाइट लांच होने जा रही है। जिसकी जानकारी स्वयं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ सप्ताह पहले ही दी थी कि नयी वेबसाइट में कई अपग्रेड और न्यू फीचर्स देखने को मिलेंगे।
अक्सर हैवी लोड के दौरान IRCTC की वेबसाइट ठप पड़ने की खबर आती है। समय के साथ अब एआई पावर्ड फीचर्स डिमांड बढ़ चुकी है। न्यू आईआरसीटीसी पोर्टल पर बहुत से नये फीचर्स देखने को मिलेंगे। न्यू वेबसाइट को लेकर रेलवे का कहना है कि यह पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा फास्ट, आसान और स्मार्ट होगी। इसमें सिर्फ नया डिजायन ही नहीं मिलेगा। बल्कि टिकट बुकिंग के पूरे प्रोसेस में आसानी होगी।
लुक बदलेगा और नये मिलेंगे फीचर्स
आईआरसीटीसी की न्यू वेबसाइट में नये फीचर्स के साथ-साथ न्यू लुक भी नजर आयेगा। यूजर्स को क्लीन इंटरफेस नजर आयेगा। मौजूदा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कई जगह पर विज्ञापन-पॉपअप और अलग-अलग सेक्शन होने की वजह से यात्रियों का काफी परेशानी होती है।
तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा
आईआरसीटीसी की न्यू वेबसाइट का उपयोग तत्काल टिकट बुकिंग में बड़े स्तर पर होता है। न्यू आईआरसीटीसी वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुकिंग को आसान को बनाया जा सकता है। भारत में हर दिन न जाने कितना लाख लोग तत्काल टिकट लेते है।
कुछ सप्ताह पहले ही मंत्री ने किया था ऐलान
कुछ हफ्ते पहले ही छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. स्टूडेंट ने मौजूदा IRCTC  वेबसाइट की कई समस्याएं के बारे में मंत्री को बताया. छात्रों ने कहा कि टिकट बुक करते समय IRCTC वेबसाइट बहुत सी समस्याएं सामने आती है। जिनमें स्लो स्पीड, बार-बार कैप्चा एंटर और बहुत ज्यादा पॉपअप नजर आते  है। फिर रेल मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट पूरी तरह नए तरीके से तैयार करने का आदेश दिया है। अब रेलवे ने छात्रों को ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया है और लॉन्च से पहले उनका फीडबैक भी लिया है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet romabet betgit