धरनास्थल पर राहुल-खड़गे को मनाने का प्रयास करते हुए केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली. छात्रों पर हुई कथित कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने पीएम आवास की तरफ मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ªा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, दीपेन्द्र हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकाुमार सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगने के लिये उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की। लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा हैकि हम कल छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर पीएम मोदी से जवाब मांगने उनके घर पर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है कि न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है। पीएम और गृहमंत्री को देश को युवाओं भविष्य बर्बाद करने के लिये इस्तीफा देना चाहिये। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग की। सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। वहीं सरकार की तरफ से इस प्रदर्शन पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राहुल को मनाने आये केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
शाम 4.32 बजे केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे हैं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से बात करके प्रदर्शन शांत करने के लिये मना रहे हैं। जितेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी से भी बात कर रहे है। इस बीच लगातार इस्तीफा दो के नारे गूंज रहे हैं।

