NEET-UG 2026 का रिज़ल्ट जारी, जबलपुर के आर्यमन सोलंकी बने नीट-यूजी में MP के टॉपर
जबलपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरूवार देर रात मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुडी परीक्षा नीट-यूजी का परिणाम घोषित कर दिया। जबलपुर के छात्र आर्यमन सोलंकी ने मध्य प्रदेश में प्रथम रैंक और देश में 46वीं रैंक प्राप्त की है। वे यूरोलॉजिस्ट फणींद्र सोलंकी और गायनाक्लाजिस्ट अनुपमा सोलंकी के पुत्र हैं। इनकी बडी बहन तनिया ने भी इसी वर्ष मेडिकल यूजी की पढाई जबलपुर से पूरी की है।

एम्स में पढूंगा यह नहीं सोचा था
आर्यमन ने कहा कि गुरूवार रात करीब 9 बजे एनटीए ने फाइनल आंसरशीट जारी की थी। तब लग गया था कि रिजल्ट आने वाला है। 10.30 बजे करीब रिजल्ट देखा तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्टेट टोपर रहूंगा यह नहीं सोचा था पर अच्छे नंबर आने की उम्मीद जरूर थी। आर्यमन ने आगे कहा कि वे दिन में 12 से 14 घंट पढाई करते थे। एम्स में एडमीशन मिलने का सोचकर ही मन प्रफुल्लित है। जब मेहनत का परिणाम मिलता है तो खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से ही नीट की तैयारी पूरी मेहनत के साथ शुरू कर दी थी।
19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक किए हासिल
एनटीए ने बताया कि क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिषत से ज्यादा छात्राएं है और 55.1 प्रतिशत छात्र है। हर राज्य और केंद्र शसित प्रदेश के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाइंग अंक हासिल किए। एनटीए ने यह भी बताया कि परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं 138 स्टूडेंट्स ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में से 93 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार नीट की परीक्षा दी। 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही।
किन राज्यों के स्टूडेंट्स रहे टॉपर लिस्ट में शामिल
705 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाण, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों से है। टॉप 100 स्टूडेंट्स में से सबसे ज्यादा राजस्थान के रहे। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए जिनकी संख्या करीब 1.7 लाख रही।

