Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पंजाब में सिलेंडर उठाकर भाग रहे लोग, भोपाल में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें

नई दिल्ली. अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG  की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें है। गैस सलेंडर की कालाबाजारी औ जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार में बिक रहा है। वहीं पंजाब में लोग सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। केरल में करीब 40%  रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उध दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG  सप्लाई की बिगडी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजस्थान में प्रदर्शन करते हुए सिलेंडर की शवयात्रा निकाली।

देशभर में LPG सिलेंडर की एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। लुधियाना में लोग हाथों में सिलेंडर लेकर दौड़ते नजर आए। - Dainik Bhaskar
रोजाना 75.7 लाख सिलेंड बुक हो रहे
सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी एक चिंता का विषय जरूर है क्योंकि हमारा ज्यादातर इम्पोर्ट स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते आता है जो फिलहाल बंद है। दिक्कत अफवाहों और पैनिक बुकिंग की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50 से 55 लाख बुकिंग होती थी जो अब बढकर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *