LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

MP के यात्रियों की राहत, ब्लाक खत्म, बहाल हुई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेन

भोपाल. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बडी राहत मिली है।
पूरा हुआ कार्य
रेलवे के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना था, हालांकि तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पहले ही पूरा कर लिया गया। यह कार्य 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गए जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गोंदियां से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ से गांदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से डोंगरगढ मेमू पैसेंजर, बालाघाट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी मेमू पैसेंजर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी से बालाघाट मेमू पैसेंजर करी सेवाएं भी पुनः शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया
यात्रियों की बढती संख्या और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शलीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप् से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच और एक स्लीपर कोच जोडा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *