Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ग्वालियर में गैस कालाबाजारी रोकने एजेंसियों का निरीक्षण शुरू किया

ग्वालियर. शहर में व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के बाद कलेक्टर रूचिका चौहान ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की अपील की है साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, केट के प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों औ कैटरर्स से एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी कनेक्शन, इलेक्ट्रक इंडक्शन, लकडी या कोयले की भट्टी के उपयोग को बढाने को कहा है। पीएनजी कंपनी के अधिकारियों को व्यावसायिक कनेक्शन जल्द देने के निर्देश भी दिए गए है।
कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की
एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को गैस की सुगम उपलब्धता सुनशित करने के लिए जला प्रशासन ने एक टीम गठित की है। टीम ने गणेश गैस एजेंसी, विनायक गैस एजेंसी, श्री प्रिया गैस एजंेसी, राधे इंडेन गैस एजेंसी और पूनम गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि डिलीवरी हॉकर अपने आईडी कार्ड साथ रखकर ही गैस सिलेंडर वितरण करें। सिलेंडर डिलीवरी वाहन में ऑनलाइन रसीद पर्ची भी रखी जाए और उपभोक्ता को सिलेंड देने के बाद रसीद पर हस्ताक्षर कराए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş