Newsमप्र छत्तीसगढ़

पाकिस्तान के कई शहरों पर अफगान किये ड्रोन हमले

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में किये गये देर रात के हवाई हमलों के बीच जवाब में तालिबान के अफगान डिफेंस फोर्सेज ने बड़े स्तर पर जवाबी कार्यवाही शुरू करदी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को टारगेट ड्रोन हमले किये हैं।
इससे पहले पाकिस्तान ने गुरूवार को देर रात और शुक्रवार की सुबह अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और कई जख्मी भी हुए थे। अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाव ने बताया है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिये हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले किये हैं।
उकाब ने कहा, ‘इन हमलों में अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोहाट का सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप शामिल हैं. ‘फिलहाल पाकिस्तान के मुख्तलिफ (विभिन्न) शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं, जिससे वहां का प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।
अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा.” सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल बढ़ गई हैं।  इन हमलों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का नया दौर शुरू कर दिया हैं।  जहां पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं अफगानिस्तान इसे अपनी आजादी पर हमला मानकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।  विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तुरंत संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो यह छोटी झड़प एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş