अंतरराष्ट्रीय

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

विस्फोट आतंकी अड्डे पर और उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी, मेलबर्न में मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी इन दिनों 3 दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने गुरूवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। इस मेगा शो में 30 हजार भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलियाई एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे। पूरा स्टेडियम ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिर्याइ पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त बताया है। अल्बानीज ने कहा है यह दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जोरदार स्वागत के लिये ऑस्टेलियाई पीएम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा है कि अपने मित्र पीएम अल्बानीज का आभारी हूं। मेलबर्न ने मेरा शानदार स्वागत किया है। मुझे मेलबर्न वालों से मिलने का इंतजार था। मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। यह शो हाउसफुल है।
भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का बड़ा हाथ है। भारतीय जहां होते हैं। प्रेम का रंग घोलते हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है। यहां के लोगों की नजर लगातार भारत पर रहती है। 21वीं सदी का भारत विकसित होने के लक्ष्य पर है। भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की राहत पर है। वह स्पेस में अपना गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है।
मेलबर्न में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
भारतीय प्रधानमंत्री ने इस बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैम्प पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ होगा कि नहीं हुआ। साथियों भारत इतने पर ही रूकना नहीं चाहता है। भारत कह रहा है ग्रो मोर…इसलिये आज जीप से लेकर शीप तक मैन्युफैक्चरिंग का भारत में एक नया ईको सिस्टम डवलप किया जा रहा है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

यूएस ने ईरान में 80 ठिकानों पर बरसाये बम

अमेरिका ने ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गये है। हॉर्मुज स्ट्रेट में 3 कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े स्तर पर हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि यह कार्यवाही अंर्तराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिये की गयी है। इन ताजा हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार करने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी सेना के अनुसार इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम , कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी शिप मिसाइल लॉंचर, ड्रोन लांच साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक तेज स्पीड बोट्स का निशाना बनाया गया है। इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले किये गये। बंदर अब्बस में शहीद हक्ककानी पोर्ट पर भी हमला किया गया है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

उसका हश्र भी खामेनेई जैसा होगा, इजरायल के रक्षामंत्री ने खाई कसम

नई दिल्ली. अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे के बहाने ईरान अपना शक्ति प्रदर्शन कर इजरायल ने धमकी दी है। इजरायल ने कहा है कि ईरान को कोई भी भविष्य का नेता जो इजरायल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। उसका हश्र अली खामेनेई जैसा होगा। अली खामेनेई 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गये थे।
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने कसम खाई है कि भविष्य में जो भी ईरानी नेता इजरायल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। उनका भी वहीं हश्र होगा जो खामेनेई का हुआ है। काट्ज का कहना है कि खामेनेई की हत्या इजरायल ने इसलिये की क्योंकि उन्होंने इजरायल को खत्म करने की योजना शुरू की थी। उसका नेतृत्व किया था।
उन्होंने कहा है कि जो मारने निकला था उसे ही मार दिया गया। जो भी ईरानी नेता दोबारा इजरायल को खत्म करने की योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। उसे भी नाकाम कर दिया जायेगा। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेने की मांगें ‘‘शर्मनाक है और अयातुल्ला शासन की असली प्रकृति को दर्शाती है।’’ काट्ज ने इस बात पर जोर दिया है कि भले ही ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की लड़ाई ने ‘इजरायल के विनाश के तत्काल खतरे का खत्म कर दिया और ईरान रणनीतिक क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया’ फिर भी यरूशलम सतर्क है और किसी भी समय और किसी भी खतरे के खिलाफ एक बार फिर अकेले ही अपनी रक्षा करने के लिये तैयार है।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

भारत में चीन की खुफिया नजर से बढ़ा तनाव, 5 हजार किमी रेंज वाला रडार हुआ एक्टिव

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच तनाव के दौरान चीन म्यांमार सीमा से लगे अपने यूनान प्रांत में लार्ज फेस्ड एरे रडार (एलपीएआर) चालू कर दिया है। इस रडार की रेंज 5 हजार किमी से अधिक है। ऐसा दावा किया है कि यह भारत के मिसाइल टेस्टों को ट्रैक करने और हिंद महासागर के बड़े हिस्से पर नजर रखने में सक्षम है। ऐसे में इसे भारत की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
चीन ने पिछले कुछ सालों से अपनी निगरानी व्यवस्था लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में यूनान में लगाया गया है। यह नया एलपीएआर रडार भी अहम माना जा रहा है। यह रडार दूर से ही बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगा सकता है। उसकी उड़ान पर नजर रख सकता है। उसकी जानकारी जुटा सकता है। इसकी रेंज 5 हजार किमी से अधिक है। चीन भारत के पूर्वी हिस्से, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के बड़े इलाके पर नजर रख सकता है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

B-2 बॉम्बर को मिली नयी शिप किलर मिसाईल, अमेरिका में किया गया सफल परीक्षण

नई दिल्ली. अमेरिकी वायुसेना ने प्रशांत महासागर मे  B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर से पहली बार LRASM मिसाइल दागी है। इस बीच मिसाइल ने समुद्र में मौजूद जहाज को निशाना बनाकर डुबो दिया। अमेरिका का कहना है कि इससे यह देखा गया है कि  B-2 से लम्बी दूरी तक जहाजों पर कितनी सटीक प्रकार से हमला किया जा सकता है।
अमेरिकी वायुसेना ने बताया है कि यह पहली बार था। जब B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर से LRASM मिसाइल का लाइव फायर टेस्ट किया गया। यह टेस्ट प्रशांत महासागर में उत्तरी मारियाना द्वीपों के उत्तर में किया गया है। बी-2 बॉम्बर और LRASM  मिसाइल साथ मिकर कितनी घातक और अच्छी तरह से काम करते हैं।
यह टेस्ट अमेरिका के लिये क्यों हैं अहम
अमेरिका की पैसिफिक एयर फोर्सेज का कहना है कि B-2 और एलआरएएएसएम मिसाइल का यह सफल टेस्ट समुद्र में होने वाले ऑपरेशन के लिये महत्वपूर्ण है। इससे लम्बी दूरी से जहाजों तक पहुंचने और उन पर हमला करने की तैयारी का और मजबूती मिलेगी। रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अमेरिका लगातार अपने हथियारों मॉर्डन की जांच और उपयोग बढ़ा रहा है।
B-2 स्टेल्थ बॉम्ब्र से LRASM मिसाइल का यह पहला लाइव फायर टेस्ट अमेरिकी वायुसेना के लिये एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे साफ है कि अमेरिका समुद्र में लम्बी दूरी से अटैक करने की अपनी ताकत का और मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है।
B-2 बॉम्बर क्यों है खास?
B-2 स्पिरिट दुनिया के सबसे आधुनिक स्टेल्थ बॉम्बर्स में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुश्मन के रडार से बचते हुए लंबी दूरी तक उड़ सकता है। यह पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है. अब LRASM मिसाइल के साथ इसका इस्तेमाल होने से समुद्र में दूर मौजूद जहाजों तक पहुंचकर हमला करना अमेरिका के लिए और आसान हो सकता है।

 

 

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

दरकती इमारतें, गिरती दीवारें और सड़कों पर आई दरारें, चीखते लोग, वेनेजुएला भूकंप की दहला देने वाली दस्तां

Venezuela Earthquake photos

नई दिल्ली. वेनेजुएला के इतिहास में पिछले एक सदी से भी अधिक समय बाद इतना विनाशकारी भूकंप आया है। 24 जून 2026 की शाम को देश के उत्तरी इलाके में 2 शक्तिशाली भूकंप लगातार आये। पहले 7.1 तीव्रता का झटका आया और महज 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का मुख्य भूकंप ने पूरे देश का हिला दिया है।

Venezuela Earthquake photos
राजधानी कराकास , ला ग्वायरा, याराकुई, कारोबोबो और आसपास के इलाकों में भारी तबाही हुई हे। दीवारें गिर रही थी। पुरानी इमारतों के पूरे हिस्से ढह गये। सड़कों पर कई फीट चौड़ी दरारें पड़ गयी। लोग डर के मारे सड़कों पर निकल आये। यह आपदा देश की पहले से ही खराब आर्थिक स्थिति को और बदतर बना रही है।

Venezuela Earthquake photos
भूकंप का केन्द्र याराकुई राज्य के पास था। जो कराकास से लगभग 160-200 किमी दूर है। यूएसजीएस के अनुसार यह झटके बहुत गहरे नहीं थे। जिसकी वजह से सतह पर अधिक नुकसान हुआ है। करीब 80 लाख लोगों ने तेज झटके महसूस किये। कई जगहों पर 20 से अधिक आफ्टरशॉक्स भी आये। जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया है।

Venezuela Earthquake photos
भूकंप का पहला झटका 7.1 का था। जो स्वयं में बहुत खतरनाक था। लेकिन 40 सेकंड के बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका आया। जो मुख्य भूकंप साबित हुआ। यह दोनों झटके करीब एक ही जगह के पास आये। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक दुर्लभ डवलेट इवेंट था। जिसमें पहले झटके ने दूसरा ट्रिगर किया।

Venezuela Earthquake photos
कराकास में लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से भागते हुए सड़कों पर पहुंचे। कई लोगों ने बताया कि दीवारें हिल रही थी। फर्नीचर गिर रहा था। बिजली के खम्भे झुक गये थे। कुछ इलाकों में इमारतों के पूरे ब्लॉक ढह गये, जिसके नीचे लोग फंस गये।

Venezuela Earthquake photos
अभी तक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 700 से अधिक लोग घायल हुए हे। ला ग्वायरा राज्य में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जहां दर्जनों बिल्डिंगें ढह गयी है। कराकास के कुछ इलाकों में भी 3-4 मंजिला इमारतों के ढहने की खबरें है।

भूकंप से जुड़ी 5 तस्वीरें…

वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।
वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।
ला गुआइरा में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है।
ला गुआइरा में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है।
लगातार दो बड़े झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।
लगातार दो बड़े झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।
भूकंप शाम को आया। रेस्क्यू टीमें रातभर से मलबे के बीच राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं।
भूकंप शाम को आया। रेस्क्यू टीमें रातभर से मलबे के बीच राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं।
राजधानी कराकस में नागरिकों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों की हिफाजत के लिए प्रार्थना की।
राजधानी कराकस में नागरिकों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों की हिफाजत के लिए प्रार्थना की।
Newsअंतरराष्ट्रीयमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़

वेनेजुएला में 7.2-7.5 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई, हजारों लोगों की मौतों की संभावना

वेनेजुएला में 7.2 और 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वेनेजुएला के उत्तरी तट के नजदीक बुंधवार को जबरदस्त भूकंप आया है। जिससे राजधानी काराकस में कई बिल्डिंगें ढह गयी है। काराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 2 बार धरती हिली। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था तो वही दूसरा 7.5 तीव्रता का था। यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किमी यानी लगभग 17.3 मील दूर आया था। जहां देश की कुछ सबसे बडी रिफाइनरियां स्थित है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की शुरूआती तीव्रता, 7.5 मापी गयी। यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक ‘‘फोरशॉक’’ यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकेंड बाद आया। इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते दिखाई दिये।
यूएस सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्यूटों रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिये खतरनाक लहरों की शुरूआती चेतावनी को रद्द कर दिया।

भूकंप से जुड़े फुटेज

राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।
राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।
कई इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं।
कई इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं।
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है।
ज्यादा ऊंची इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह जमींदोज हो गईं।
ज्यादा ऊंची इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह जमींदोज हो गईं।
भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर नजर आए।
भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर नजर आए।

भूकंप के बाद की तस्वीरें…

कराकस में लोग एक महिला की मदद करते नजर आए।
कराकस में लोग एक महिला की मदद करते नजर आए।
लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर नागरिकों की हिफाजत के लिए प्रार्थनाएं कीं।
लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर नागरिकों की हिफाजत के लिए प्रार्थनाएं कीं।
मेडिकलकर्मी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल
मेडिकलकर्मी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल
तस्वीर में भूकंप से तबाह हुए मकान का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।
तस्वीर में भूकंप से तबाह हुए मकान का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।
रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

भूकंप की वजह से फोन से सिग्नल गायब!
वेनेज़ुएला के कुछ हिस्सों में सेलफोन सिग्नल न होने से कई परिवारों की परेशानी और बढ़ गई, खासकर उन लोगों की जो देश के लंबे वक्त से चल रहे संकट के दौरान देश छोड़कर चले गए हैं। विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने देश से बाहर रहते हुए X पर कहा, “इस मुश्किल वक्त में हममें हिम्मत, शांति और एकजुटता बनी रहे।”
ब्राजील के अमेजन तक भूकंप का असर
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां तक कि करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा।  बुधवार देर रात, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं।  भूकंप के तीन घंटे के अंदर देश को संबोधित न करने और उस दौरान सरकार की ओर से किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट न दिए जाने पर राजनेताओं और वेनेज़ुएला के लोगों ने रोड्रिग्ज की आलोचना की।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

लेबनान में मिली हिज्बुल्लाह की 200 मीटर सुरंग में 50 ईरानी ड्रोन और एंटी -टैंक मिसाइलें

नई दिल्ली. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने लेबनान के दक्षिणी इलाके में हिज्बुल्लाह की एक बड़ी सुरंग का पता लगाया है। यह सुरंग माजदल जौन गांव के नीचे बनी है। लगभग 200 मीटर लम्बी यह सुरंग 29 मीटर गहरी है। इसमें इजरायल की ओर लांच शाफ्ट, रहने के लिये कमरें, सैकड़ों हथियार, एंटी-टैंक मिसाइलें और 50 ईरानी बने विस्फोटक ड्रोन मिले है। यह तलाश 2026 के सीजफायर के बीच सिक्योरिटी मिशन का हिस्सा है।
आईडीएफ की 551बीं ब्रिगेड और एलीट याहलोम यूनिट के सैनिकों ने पिछले सप्ताह इस इलाके में ऑपरेशन चलाया हे।इस बीच उन्होंने 20 से अधिक हिज्बुल्लाह आतंकियों को मारा है। सुरंग के आसपास कई अन्य ठिकानों को भी नष्ट कर दिया है। सैनिकों को सुरंग के भीतर हथियारों को भण्डार मिला है जो इजरायल पर हमले के लिये तैयार रखे गये थे।
लेबनान के नागरिक इलाकों में खतरा
गांव के आम लोग रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे थे, लेकिन उनके नीचे मौत का सामान भरा हुआ था । ये सुरंगें जानबूझकर स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों के पास बनाई जा रही है।  IDF ने ऑपरेशन के दौरान जो वीडियो जारी किए हैं, उनमें सुरंग के अंदर हथियार, ड्रोन और रहने की व्यवस्था साफ दिख रही है। इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह सीजफायर का फायदा उठाकर अपनी ताकत बढ़ा रहा था. वहीं लेबनान आरोप लगाता है कि इजरायली कार्रवाई से उनके इलाके प्रभावित हो रहे है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि सीजफायर कितना मजबूत है।
IDF की तैयारियां और भविष्य
इजरायली सेना ने कहा कि वे दक्षिणी लेबनान में और भी गहन सर्च अभियान चलाएंगे. उनका लक्ष्य है कि सीमा के पास कोई भी आतंकी ठिकाना या सुरंग न बचे. याहलोम यूनिट जैसी स्पेशल फोर्सेस ऐसी जटिल सुरंगों को नष्ट करने में माहिर है।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

जॉर्जिया मेलोनी जब ट्रंप पर भड़की, बोली- आपकी दोस्ती से नहीं बढ़ी मेरी लोकप्रियता

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का आग्रह किया था। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार मेलोनी अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिये ऐसा कर रही थीं। वह फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती है।
अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रम्प को करारा जवाब दिया है कि उन्होंने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प यह लगातार और बिना किसी उकसावे के लिय जा रहे हमले बिल्कुल बेमतलब है जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है तो आपका दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है। जॉर्जिया मेलोनी ने कहा हैकि मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है। मैंने सदैव यही किया है। इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी हमने समझौतों का सम्मान किया है। जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं। उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है।
मेलोनी ने बताया कि इटली एक संप्रभु देश है. मेलोनी ने ट्रम्प के लिए कहा कि मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना‑देना नहीं है। मेरी सलाह है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।  बता दें कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि फ्रांस में आयोजित जी7 बैठक के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने कई बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था । ट्रम्प ने कहा कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है, क्योंकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मुद्दे पर उन्होंने अमेरिका का समर्थन नहीं किया।  ट्रम्प ने कहा, हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया गया और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर का योगदान देता है। ट्रम्प ने बताया कि जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो मेलोनी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

डील गयी तेल लेने के लिये शुरू हो गया युद्ध का पार्ट-2, इजरायली हमले में लेबनान में 18 मौतें

नई दिल्ली. इजराइल और लेबनान के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गयी है। रातभर हुई लड़ाई में इजरायल के 4 सैनिक मारे गये है। जो ईरान समर्थित गुट हिजबुल्लाह की ओर से इस जंग में किये गये सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। वहीं इजरायल के हमलों में लेबनान में कम से कम 18 लोग मारे गये हैं। यह हालात उस समय बने हैं। जब अमेरिका और ईरान के बीच पूरा युद्ध रोकने के लिये एक डील हुई है। लेकिन लेबनान में बढ़ती हिंसा इस डील को खतरे में डाल रही है। इस दौरान अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड का अपना दौरा भी टाल दिया है। ईरान के साथ अगले दौर की चचा्र होनी थी।
दक्षिणी लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच रात भर जोरदार लड़ाई चली है। इजरायल के 4 सैनिक मारे गये है। जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल था। एक ड्रोन हमले में 5 और सैनिक घायल हो गये है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसके युद्धपोत इस इलाके में मौजूद रहेंगे ताकि डील की हर शर्त मानी जा रही है या नहीं, ये देखा जा सके. कम से कम 2 तेल टैंकर बिना रोक-टोक के अमेरिकी नाकाबंदी पार करके निकल गए, जिनमें कुल मिलाकर 38 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल था.
बुधवार रात को होर्मुज से 1 करोड़ 25 लाख बैरल से ज्यादा तेल निकला, जिससे जंग के दौरान बढ़ी तेल की कीमतों में और राहत मिल सकती है.
डील की शर्तें क्या हैं
डील कहती है कि दोनों तरफ से लड़ाई हमेशा के लिए बंद होगी.
दोनों को 60 दिन का वक्त मिलेगा कि बड़े मुद्दों पर पक्की डील हो सके.
ईरान के पास जो हाई-एनरिच्ड यूरेनियम का स्टॉक है (जो माना जाता है कि मलबे के नीचे दबा है), उसे अंतरराष्ट्रीय निगरानी में कमजोर करना होगा.
ईरान परमाणु हथियार न तो खरीदेगा और न ही बनाएगा.
अमेरिका ने ईरान पर लगे अपने प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिससे ईरान खुलकर अपना तेल बेच सकेगा.
ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि ईरान UN की परमाणु एजेंसी IAEA को बुलाकर अपने परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करवाएगा.
लेकिन यूरोपीय यूनियन ने अभी ईरान पर अपने प्रतिबंध नहीं हटाए हैं. EU की विदेश नीति प्रमुख काया कालास ने कहा कि अभी इसका सही वक्त नहीं आया है.

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet giriş jojobet güncel holiganbet güncel holiganbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş casibom kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş galabet vaycasino vaycasino giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet perabet perabet giriş padişahbet padişahbet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet