ओमान के ताजा हमले में 4 भारतीय सुरक्षित-MEA
नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए है। पिछले कुछ दिनों में 3 ऐसे जहाजों पर हमला किया गया है। जिन पर भारतीय सवार थे। इस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसे ही एक और जहाज पर हमले में 4 भारतीयों की मौत हुई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इस खबरों का खण्डन किया है।
इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि होर्मुज में एमटी लियाकी फ्रीडम नाम के टैंकर पर हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबरें गलत और भ्रामक है। इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। डीजी शिपिंग से जुड़े हुए सूत्रों केअनुसार जहाज के मालिक से संपर्क किया गया है। जिन्होंने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित है। उन्होने बताया है कि 4 भारतीयों की मौत की खबर पूरी तरह से गलत है।

