ग्वालियर में 3.7 इंच गिरे पानी तिघरा जलस्तर बढ़ा, दो-तीन दिन भी वर्षा की संभावना

ग्वालियर. श्रावण माह के पहले सोमवार की रात से शुरू हुई वर्षा ने बुधवार की सुबह तक जारी रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 93 मिमी (लगभग 3.7 इंच) वर्षा दर्ज की गयी है। वर्ष 2019 के बाद अगस्त माह में 24 घंटे के अन्दर यह सबसे ज्यादा बारिश है। निरंतर हो रही वर्षा से ज्यादा तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
तिघरा जलाश्य का बढ़ा जलस्तर
निरंतर हो बारिश का असर शहर के प्रमुख जलस्त्रोत तिघरा जलाश्य पर भी दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे में बांध का जलस्तर लगभग आधा फीट पानी बढ़ा है। इससे आने वाले दिनों में शहर की पेयजल व्यवस्था का राहत मिलने का अनुमान है। वर्षा की वजह से आसपास के अन्य जलाश्यों और तालाबों में भी पानी की आवक बढ़ी है। इससे जल भंडारण में भी सुधार होने की संभावना है।
दो-तीन दिन भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा, उत्तर-पश्यिम राजस्थान और दक्षिण उत्तरप्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तंत्र की वजह से मध्यभारत में लगातार नमी पहुंच रही है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल अंचल में अगले 2’3 दिनों के अंदर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। विभाग ने लोगों का जलभराव वाले इलाकों और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
2019 के बाद अगस्त में सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से मानसून की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह की यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।




ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध बंगलादेशी नागरिकों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 बच्चे, 3 महिलायें समेत 13 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। यह शहर के सीमावर्ती इलाकोंमें पिछले कई माह से निवास कर रहेथे। पुलिस की पूछताछ केबीच वह अपने पहचान संबंधी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सभी बांग्लादेशी थे। इन्हें बांग्लादेश भेजा जायेगा।



