झुग्गियों में रहे रहे 13 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में, दस्तावेज नहीं दिखा पाये, बांग्लादेश के होने का शक
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध बंगलादेशी नागरिकों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 बच्चे, 3 महिलायें समेत 13 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। यह शहर के सीमावर्ती इलाकोंमें पिछले कई माह से निवास कर रहेथे। पुलिस की पूछताछ केबीच वह अपने पहचान संबंधी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सभी बांग्लादेशी थे। इन्हें बांग्लादेश भेजा जायेगा।
पुलिस फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उनकी नागरिकता, भारत में प्रवेश के तरीके, यहां रहने की अवधि और स्थानीय गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक है या नहीं।
झुग्गियों में पहचान छिपा कर रह रहे थे
क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि शहर के कुछ क्षेत्रों में बिना वैध दस्तावेज के संदिग्ध लोग रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3 स्थानों पर एक साथ दविश दी और सभी संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रांरभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग अपनी पहचान छिपाकर झुग्गी-झोपडि़यों में निवास कर रहे थे। हालांकि उनकी वास्तविक पहचान और नागरिकता की पुष्टि अभी की जा रही है।

