Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिलौआ अवैध खनन और परिवहन मिला तो कलेक्टर होगी जिम्मेदार, अधिकारी पर FIR दर्ज कर भेजेंगे जेल

ग्वालियर. बिलौआ में जारी अवैध उत्खनन के मामले में हाईकोर्ट ने खनिज विभाग और प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि प्रतिबंधित या वैकल्पिक रास्तों से खनिजों का अवैध परिवहन पाया गयातो इसकी सीधी जिम्मेदारी ग्वालियर कलेक्टर की होगी। वहीं, खनिज अधिकारी पर लगे आरोप सही पाये जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने तक की हिदायत दी गयी है।
प्रतिबंध 16 खदानों कुछ दिन पूर्व ही लगाया था
न्यायमूर्ति जीएस अहलुवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगल पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता अकरम खान की तरफ से अधिवक्ता अनिल ने कोर्ट को बताया कि 579 करोड़ रूपये का बकाया होने की वजह से बंद की गयी 16 खदरों मंें शामिल संचालक अशोक सिंह यादव, अपनी 2 स्वीकृत खदानों की आड़ में प्रतिबंधित इलाके से अवैध उत्खनन करा रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया है कि प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव साजातीय होने की वजह से नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से रॉयल्टी पार्चियां जारी कर रहे है।
जवाबदेही सीधे जिला प्रशासन की होगी-हाईकोर्ट
इसके अलावा संबंधित एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर आज ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं कि खदानों से निकलने वाले ट्रकों को टोल और सीसीटीवी कैमरों से बचाने के लिए कहीं वैकल्पिक या अवैध रास्तों का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध परिवहन मिलने पर इसकी जवाबदेही सीधे जिला प्रशासन की होगी।
83 खदानों की लीज से जुड़ी फाइल भी करनी होगी पेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने बिलौआ टोल प्लाजा के एक महीने के सीसीटीवी फुटेज और भोपाल से प्राप्त संबंधित फाइलों को अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडकर की सुरक्षित अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 83 खदानों की लीज से जुड़ी फाइलें भी तलब की गई हैं। कोर्ट ने प्रभारी खनिज अधिकारी को निर्देश दिया है कि अशोक सिंह यादव की तीनों खदानों से पिछले दो महीनों में हुए कुल उत्पादन का रिकॉर्ड शपथ पत्र के साथ आज ही प्रस्तुत करें और यह भी हलफनामा दें कि माइनिंग सेक्शन में इससे संबंधित कोई अन्य दस्तावेज शेष नहीं है। जानकारी छिपाने पर अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बाबूपुर घाट पर अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पनडुब्बी मशीन को लगाई आग

ग्वालियर. अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। पिछोर थाना टीआई शिवमसिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम बाबूपुर रेतघाट पर दविश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया है। अवैध उत्खनन में लगी पनडुब्बी मशीन का आग लगाकर नष्ट कर दिया। कार्यवाही तब की गयी, जब पुलिस को बाबूपुर रेत घाट पर अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद यहां अवैध गतिविधियां जारी थी।
थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाया हैकि पनडुब्बी मशीन का उपयोग कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मशीन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवम सिंह ने भी पुष्टि की है कि रेत अवैध उत्खनन में लिप्त पनडुब्बी को जलाकर नष्ट किया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे

नई दिल्ली. पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट अगले साल अप्रैल-मई के बीच लॉन्च होंगे। यह जानकारी आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नश्र संजय मल्होत्रा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि शुरूआत में कम वैल्यू के पॉलीमर करेंसी नोट जारी किए जाएंगे। इनका मार्केट में सर्कुलेशन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। दुनिया के कई देशों जैसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पॉलीमर करेंसी नोट 30 साल से भी अधिक समय तक सफलतापूर्वक उपयोग में रहे है। भारत में कागजी नोट, विशेषकर 10, 20 और 50 के छोटे नोट बहुत जल्द गंदे हो जाते है या फटने लगते है। गवर्नर ने कहा कि पॉलीमर नोट आने से इनकी उम्र बढेगी पानी या नमी से ये खराब नहीं होंगे और बार-बार नए नोट छापने का सरकारी खर्च भी कम होगा।
पॉलीमर नोट लाने की मुख्य वजहें
लंबी उम्र- ये नोट पानी, धूल और गंदगी से खराब नहीं होते है और आसानी से फटते भी नहीं है।
नकली नोटों पर लगाम- पॉलीमर शीट पर एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स आसानी से जोडे जा सकते है जिससे नकली नोट बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
छपाई खर्च में बचत- कागजी नोट जल्दी खराब होते है जिससे छपाई का खर्च बढता है। एफवाए25 में आरबीआई ने कागजी नोटों की छपाई पर 6372.8 करोड खर्च किए थे। पॉलीमर नोट लंबे चलेंगे जिससे बार-बार छापने का खर्च घटेगा।

 

LatestNewsमध्य प्रदेशराज्य

दतिया उपचुनाव के बाद आशुतोष तिवारी से मिलने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

दतिया. दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मची सियासी सरगर्मियों के बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी से मुलाकात की, इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया में चल रही नाराजगी की खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने समर्थकों को कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी संगठन या फिर आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा आशुतोष मेरे अनुज
नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी से हुई मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ नरोत्तम मिश्रा ने लंबा कैप्शन लिखा- दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही है वे पूरी तरह निराधार है। आशुतोष तिवारी मेरे अनुज है। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से अपील की
नरोत्तम मिश्रा ने आगे लिखा है कि मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष को किसी प्रकार न नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार है। आशुतोष तिवारी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है और उनके लिए मैं अभिभावक है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर ग्वालियर के प्रतिवेदन पर नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर निलंबित 

ग्वालियर – बिना परीक्षण किए शासकीय भूमि का नामांतरण आदेश पारित करने और इसके बाद सक्षम अधिकारी से पुनर्विलोकन अनुमति प्राप्त किए बगैर आदेश निरस्त करना नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर को भारी पड़ा है। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने इस अनियमितता पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
संभागीय आयुक्त ने यह कार्रवाई कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान के प्रतिवेदन के आधार पर की है। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया था कि पुरानी छावनी वृत के नायब तहसीलदार सतेन्द्र तोमर द्वारा ग्राम मऊ की शासकीय भूमि सर्वे क्र.-296/2 का नामांतरण आदेश पारित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी से पुनर्विलोकन अनुमति प्राप्त किए बिना ही अपने आदेश को संशोधित कर दिया। मध्यप्रदेश राजस्व संहिता (एमपी एलआरसी) अथवा अन्य किसी भी विधान में क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर कार्यवाही करना किसी भी पीठासीन अधिकारी के लिये अनुज्ञेय नहीं है।
शासकीय कार्य के प्रतिपदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यविमुखता एवं उदासीता सामने आने पर संभागीय आयुक्त ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सतेन्द्र तोमर का मुख्यालय ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया

भोपाल. आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है, राज्य सरकार ने यात्री बसों का किराया कम से कम 60 प्रगतिश तक बढा दिया गया है। साधारण बसों में प्रति किलोमीटर अभी सवा रुपये किराया था जिसे बढाकर दो रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है जो पहले 7 रुपये थे।
बस ऑपरेटरो की चेतावनी के बाद अधिसूचना जारी की
बस ऑपरेटरों के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से किराया वृद्धि सहित 7 मांगों को लेकर 7 अगस्त की रात 12 बजे से आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके पहले ही सरकार ने बुधवार को किराया बढाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही किराये में वृद्धि प्रभावी हो गई है। बस ऑपरेटर संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य मांगों के संबंध में अभी सरकार से बातचीत चल रही है। मांगे नहीं मानी तो आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। किराया वृद्धि को लेकर प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चल रही मांग को मान लिया है। वर्ष 2021 में किराया बढा था तब डीजल 79 रुपये लीटर था अब 100 रुपये हो गया है।
राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत निजी बसों को अनुबंधित कर अपने नियंत्रण में चिह्नित मार्गों पर संचालित करने जा रही है। 1 माह के भीतर यह सेवा प्रारंभ करने की तैयारी है। किराया अच्छा होने की स्थिति में ही निजी बस संचालक अनुबंध के लिए आगे आएंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में सड़क धंसी, गड्ढे में कार फंसी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बारिश के दौरान सड़क धंस गई। गहरे गड्ढे में एक कार और ई-रिक्शा फंस गए। हादसे में कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं। मैहर के अमरपाटन में तेज बारिश से घरों में पानी घुस गया। शाजापुर और नर्मदापुरम में भी झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बुधवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। सीधी में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिर गया। ग्वालियर में 2.3 इंच, दतिया में 2 इंच, रीवा में 1.8 इंच, सतना में 1.2 इंच, शिवपुरी में 1 इंच बारिश हुई।

ग्वालियर में 18 करोड़ की सड़क धंस गई है। एक कार भी फंस गई।
उत्तरी हिस्से में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में बारिश का दौर बना हुआ है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार को दतिया, भिंड, ग्वालियर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
प्रदेश में कोटे की आधी बारिश भी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत 16 इंच (407.2 मिमी) बारिश हुई है, जबकि 19.5 इंच (495.2 मिमी) पानी गिर जाना था। इस तरह 3.5 इंच यानी, 18 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस सीजन में अब तक हुई बारिश कोटे की आधी भी नहीं है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन से अपहरण मासूम 24 घंटे के अंदर मिली बच्ची, 150 सीसीटीवी तलाशे तब पुलिस ने पकड़ा लिव-इन कपल के पास मिली बच्ची

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन से अपहरण की गयी डेढ़ वर्षीय बच्ची को जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोप में गांधीनगर इलाके से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे महिला और पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय राय 40, ने ट्रेन में महिला से पहचान बढ़ाई और मौका मिलते ही बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने लगभग150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशने केबाद दोनों आरोपियों का पकड़ा है।
घटना 3-4 जुलाई की रात की है। महिला अपनी डेढ वर्ष की बेटी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस से मायके जा रही थी। इस बीच संजय राय महिलाके सामने आकर बैठ गया और बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर में महिला का भरोसा जीत लिया और बच्ची को अपनी गोद में ले लिया। जब महिला ध्यान दूसरी तरफ गया तो आरोपी बच्ची को लेकर ट्रेन से उतर गया। बच्ची के गायब होने पर महिला ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी।
अपार्टमेंट के नजदीक दरगाह से मिली बच्ची
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस गांधीनगर स्थित पीरबाबा की दरगाह के पास एक अपार्टमेंट पहुंची। यहां दोनों आरोपियों के साथ बच्ची सकुशल मिली। जीआरपी ने बच्ची को सकुशल और सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया हैं वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपहरण की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला और पुरुष पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों पिछले 4-5 साल से लिव-इन में रह रहे थे और अपने-अपने परिवार से अलग हो चुके हैं। जीआरपी फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया था और क्या इस वारदात में कोई अन्य गिरोह शामिल है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भरे पानी के बीच खड़ी होकर कलेक्टर ने जाना जल भराव का हाल 

लगातार वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति का कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने लिया जायजा 
ग्वालियर -पिछले 24 घंटों में हुई लगातार वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ शहर में निकलीं और अधिकारियों को जल भराव क्षेत्र से तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जहां भी जल भराव हो रहा है वहां अगर आवश्यकता है तो अस्थायी अतिक्रमण भी हटाने की कार्रवाई तत्परता से की जाए ताकि जल भराव की स्थिति न बन सके।
कलेक्टर ने यूनीपेच फैक्ट्री रोड, डीडी नगर क्षेत्र सूर्य नमस्कार तिराहे पर जल भराव की स्थिति का अवलोकन करते हुए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्परता से मशीनरी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यहां पर स्थायी समाधान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। नगर निगम आयुक्त ने भी मौके पर कार्य कर रहे निगम अमले को निर्देशित किया है कि जेसीबी एवं अन्य मशीनरी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था तत्परता से की जाए।
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त से कहा है कि शहर में जल भराव की स्थिति को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई हेतु जहां भी आवश्यकता है वहां निगम के संसाधन के साथ-साथ किराए से भी मशीनरी की आवश्यकता हो तो ली जाए हरिशंकरपुरम कॉलोनी में भी जल भराव की स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय पार्षद अर्पणा पाटिल ने कलेक्टर को बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति है। निगम का अमला एवं मशीनरी निरंतर कार्य कर रही है। जल भराव की स्थिति के स्थायी निदान के लिये सीवर लाइन का मिलान आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सीवर लाइन के मिलान के कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण होगा ताकि आगामी दिनों में किसी प्रकार से जल भराव की स्थिति न बने।  वर्षा काल में निगम कंट्रोल रूम संचालित कर जहां भी जल भराव की सूचना प्राप्त होती है वहां पर तत्परता से कार्रवाई करें। शहर में कहीं भी जल भराव न हो, इसके लिये स्थायी समाधान के लिये भी निगम से कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

EOW का छापा-इंदौर में एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट के यहां छापा, 6 संपत्तियां मिली, आय से 108 ज्यादा संपत्ति के साथ-साथ थाईलैंड का यात्रा का पर्दाफाश

इंदौर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापे मारकर कार्यवाही को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी पर आय से 108प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा का भी खुलासा हुआ है। छापेमारी के बीच चल रही छानबीन सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई थी। जो 5 घंटे के बाद भी जारी है।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक राकेश गोरखे की वर्ष 2007 में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति हुई थी। वर्ष 2015 में उनका मासिक वेतन 18,711 रूपये था जोकि 2025 में बढ़कर 54,664 रूपये हो गया था। उनकी पत्नी कीर्ति गोरखे वर्ष 2010 से शासकीय दंत चिकित्सालय में लाइब्रेरियन है। वर्तमानमें उनका प्रतिमाह वेतन 42,402 रूपये है।
6 सम्पत्तियां मिली
ईओडब्ल्यू की कार्यवाही में इंदौर क अलग-अलग इलाकों में स्थित 6 संपत्तियों का पर्दाफाश किया। इनमें स्कीम नंबर 140 स्थित वृदावन गार्डन का 2 मंजिला मकान, साकार एनआरआई सिटी का बड़ा प्लॉट, साहिल इंद्राचल होम्स, संघवी रेजीडेंसी और सद्गुरू नंदी बिहार में प्लॉट शामिल है। इसके अलावा ओमेक्स डवलपर्स में प्लॉट बुकिंग के लिये 6.70 लाख रूपये का भुगतान भी किया है।
थाईलैंड यात्रा और नकदी भी जांच के दायरे में
छापेमारी के दौरान जब्त पासपोर्ट से पता चला कि राकेश गोरखे अक्टूबर 2023 में बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड गए थे। EOW अब इस विदेश यात्रा पर हुए खर्च का भी आकलन कर रही है और उसे आरोपी के कुल व्यय में शामिल किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने छह संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक पासबुक, पासपोर्ट और 1.51 लाख रुपए नकद भी जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कई संपत्तियों की जानकारी अपने विभाग को नहीं दी थी। फिलहाल दस्तावेजों की जांच और संपत्तियों के सत्यापन की कार्रवाई जारी है।

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş supertotobet supertotobet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş ngsbahis ngsbahis giriş matbet matbet giriş mavibet mavibet giriş nakitbahis nakitbahis giriş marsbahis marsbahis giriş interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş betsmove betsmove giriş restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ jojobet jojobet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot sweet bonanza betkom giriş sweet bonanza betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet