Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया में हार के बाद अनुशासन तोड़ने वालों पर होगा कड़ा एक्शन

भोपाल. दतिया सीट उपचुनाव चुनाव परिणाम के एक दिन पहले तक दतिया उपचुनाव पर प्रचंड जीत के दावे करने वाली भाजपा को परिणामों ने बड़ी निराशा दी। लिहाजा इन परिणामों के सामने आने के बाद पार्टी ने चिंतन-मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, अनुशासन तोड़ने वालों पर समीक्षा के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेमंत ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, मतदाताओं ने जो भी जनादेश दिया हम उसको स्वीकार करते हैं। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे उसके बाद जो भी निष्कर्ष आएगा उस हिसाब से पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का भी असर
दतिया विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। कांग्रेस ने इन वर्गों में अपनी पैठ बनाए रखी, जबकि भाजपा अपेक्षित बढ़त नहीं बना सकी। यही वर्ग जीत-हार के अंतर को प्रभावित करने वाले माने जा रहे हैं। वहीं, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा के भीतर असंतोष की चर्चा रही। उनके समर्थक भी नाराज रहे।
भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा
परिणाम के शुरुआती रूझानों में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जैसे बढ़त मिली वैसे ही पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन तीसरे राउंड से स्थितियां बदलना शुरु हुई, जिसके बाद दोपहर होते-होते बड़ा उलटफेर हो गया, जिसके चलते भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा छाने लगा। पार्टी दफ्तर से चुनाव प्रभारी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी चुपचाप रवाना हो गए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP की अनियंत्रित हवाई पट्टियां होंगी सुरक्षित, जिलों से जुटाया जा रहा डाटा

ग्वालियर. जनवरी 2026 मे महाराष्ट्र के बारामती में हवाई पटटी पर हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत से मप्र शासन ने भी सबक लिया है। प्रदेश के विमानन विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी करने के बाद अनियंत्रित हवाई पटटियों व एरोड्रम का डाटा मांगा है। इसके साथ ही ऐसी हवाई पटटियों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। विमानन विभाग से जारी निर्देशों के बाद सभी जिलों के प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी सुरक्षा मानकों सहित भोपाल भेजी जा रही है।
घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटना हुई
बता दें कि जनवरी 2026 में मुंबई से बारामती आ रहा वीएसआर वेंचर्स का विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों (पायलट व सुरक्षाकर्मी) की मौत हो गई थी। इसी हादसे की जांच रिपोर्ट के बाद अनियंत्रित हवाई पटटियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व पर्याप्त इंतजाम की कवायद शुरू हुई है।
ग्वालियर प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भी पत्र लिखा
मप्र शासन के विमानन विभाग ने इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। ग्वालियर प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भी पत्र लिखा गया है और डाटा मांगा गया है। इस पूरी कवायद में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो हवाई पट्टियां हैं वहां सुरक्षा के इंतजाम हैं या नहीं, इसके अलावा खराब मौसम की स्थिति में किस तरह के सुरक्षा उपाय होना चाहिए, यह सारे बिंदु देखे जाएंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में रातभर बारिश, कई जगह जलभराव

ग्वालियर. कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार शाम शुरू हुई बारिश से राहत मिली। यह बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने देर रात 2:30 बजे तक 47.4 एमएम बारिश दर्ज की। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई और यह 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और उमस भरा माहौल रहा। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अभी कुछ और समय तक जारी रह सकता है।
कई इलाकों में पानी भर गया
कुछ ही घंटों की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। डीडी नगर, रेलवे स्टेशन रोड, झांसी रोड, जयेन्द्रगंज, जगदीश नगर, दर्पण कॉलोनी, पीएचई कॉलोनी, निगम मुख्यालय के सामने, बाल भवन, फायर ब्रिगेड कार्यालय, नदी गेट और फूलबाग जैसे कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। कई वाहन पानी में फंस गए और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
कई कॉलोनियों में देर रात तक जलभराव बना रहा
नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिए मौके पर पहुंचीं और कई क्षेत्रों में पानी निकालने का काम शुरू किया। हालांकि, कई कॉलोनियों में देर रात तक जलभराव बना रहा। नागरिकों ने शहर की खराब जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और बारिश से पहले नालों व सीवर लाइनों की बेहतर सफाई तथा स्थायी जल निकासी प्रणाली विकसित करने की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, अब 38 होंगे, लोकसभा-राज्यसभा में रहा विपक्ष का हंगामा

नई दिल्ली. संसद का हर मिनट लगभग 2.50 लाख रूप्ज्ञये का पड़ता है। तब हंगामे की कीमत सिर्फ राजनीतिक नहीं, आर्थिक भी होती है। मानसून सत्र के कुल 25 दिनों में से 15 दिन निकल चुके हैं। लेकिन अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब दोनों सदनों की कार्यवाही बिना रोक-टोक के चल पायी हो। सोमवार को भी लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते बार-बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि, शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों में अहम विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गये। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही महज 3 मिनट के बाद स्थगित हो गयी।
राज्यसभा में नहीं थमा हंगामा
राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होते ही विपक्ष के हंगामे की भेंट चल गयी। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदस्यों से शांत रहने और सदन चलने देने की अपील की। लेकिन शोर-शराबा जारी रहने की कार्यवाही दोपहर 2 बजे स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 विचार के लिये सदन के पटल पर रखा। सभापति ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की अनुमति दी।
हंगामे के बीच संसदी कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा हैकि वह विषय पर चर्चा ही नहीं करना चाहता, शोर शराबे के बीच सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक -2026 ध्वनिमत से पारित हो गया।इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
हंगामे के बीच विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) समेत कुल जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सांसद राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदस्यों से जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखने को कहा, लेकिन विपक्ष की नारेबाजी जारी रही।
इसी दौरान भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 पेश किया गया। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 सदन में पेश किया। हालांकि, विपक्ष का हंगामा जारी रहा। शोर-शराबे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्चतम न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026 चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया उपचुनाव रिजल्ट के बाद मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव

भोपाल. दतिया सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में अगले एक महीने में सत्ता व प्रशासनिक स्तर पर कई बडे बदलाव देखने को मिल सकते है। एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार के नए समीकरण बनने के आसार है। सबकुछ ठीक रहा तो यह मोहन मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल होगा। पूर्व में कांग्रेस से भाजपा के हुए रामनिवास रावत को मंत्री बनाकर शामिल किया था लेकिन हारने के बाद वे बाहर हो चुके है। प्रशासनिक स्तर पर भी कई बदलाव देखने को मिल सकते है। मुख्यमंत्री कार्यालय में ही नए सिरे से जमावट हो सकती है। इन दोनों बडे बदलावों की सुगबुगाहट पहले से है लेकिन दतिया के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।
सरकार के 2 साल अग्निपरीक्षा के होंगे
असल में ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार के पास गिने-चुने 2 साल बचे है। उसमें भी एक साल सिंहस्थ कराने और उसके पहले की तैयारियों में बीतना तय है। इसी बीच नगरीय निकाय चुनाव होने है। सूत्रों के अनुसार अब सरकार 2 साल तक अघोषित रूप से चुनावी मोड में काम करेगी। 22 साल सत्ता में काबिज भाजपा सरकार के सामने कई अद्रश्य चुनौतियां है जो कम होने की बजाए बढ रही है।
नॉन परफॉर्मेंस अफसर मुख्यधारा से हटेंगे
मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबे समय से जमें उन अफसरों को भी हटाया जा सकता है जो केवल फाइलें साइन कराने तक ही सीमित रह गए। सीएम से जुडे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम न केवल मंत्रियों से बल्कि अधिकारियों से भी अपेक्षा करते है कि जनता की सहूलियतों वाले काम हो दोनों ही मोर्चे पर जमीनी स्तर पर पकड मजबूत हो।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बस सफर होगा महंगा, इसी माह जारी होगी अधिसूचना

भोपाल. मध्य प्रदेश में विभिनन मार्गों पर संचालित हो रहीं यात्री बसों के किराये में इसी माह से 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। अभी किराया सवा रुपये प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित है जिसे बढाकर डेढ से पौने दो रुपये प्रति किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसकी अधिसूचना इसी माह जारी करने के तैयारी परिवहन विभाग ने की है।
मंगों पर मंत्रालय में बैठक हुई
बस ऑपरेटरों की किराये में वृद्धि सहित सात मांगों के संबंध में मंत्रालय में बैइक हुई। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महसमंत्री जयकुमार जैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू सम्मिलित हुए। संगठन ने किराया ढाई रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग रखी। इस पर मंत्री और अधिकारियों ने कहा कि किराया बोर्ड की बैठक के अनुसार इसमें वृद्धि का निर्णय हो चुका है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
आंदोलन हुआ स्थगित
बस संगठनों के प्रतिनिधियों के सुगम परिवहन सेवा के लिए मार्गों का राष्ट्रीयकरण करने का विरोध किया। बसों की आयु की 15 वर्ष सीमा समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जिस तारीख तक फिटनेस मान्य है बसों के संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके पहले सभी जिलों के बस मालिकों की बैठक 26 जुलाई को सागर में हुई थी जिसमें 7 अगस्त की रात 12 बजे से अनिशिचतकालीन आंदोलन का निर्णय लिया गया था लेकिन बैठक के बाद बस संगठनों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP हॉकी अकादमी ने जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय स्तर के खिताब जीते

कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए
ग्वालियर, – खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित चतुर्थ हॉकी इंडिया जूनियर एवं सब-जूनियर वूमेन अकादमी नेशनल चैंपियनशिप-2026 के दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर, कंपू में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर रुचिका चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चैंपियनशिप में देशभर की 25 टीमों ने भाग लिया। सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में कु. परिधि को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
जूनियर वर्ग के फाइनल में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत को 3-2 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले में कु. कनक पाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।सब-जूनियर वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने चीमा हॉकी अकादमी को 4-3 से हराया। वहीं जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भाई बेहलो हॉकी अकादमी, भगता ने पेनल्टी शूटआउट में राजा करण हॉकी अकादमी को 3-1 से पराजित किया।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि पैरा स्विमिंग इंडिया के चेयरमैन एवं हॉकी मध्यभारत, ग्वालियर के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बिहार में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की

बिहार. बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए है। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है। बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए है। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19324 वोटों से जीते है। प्रशांत को 64151 वोट मिले है जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44827 वोट मिले है।

पटना में जन सुराज कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वडोदरा में  भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। - Dainik Bhaskar
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गडबड देखने को मिली
जानकारी के अनुसार बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे है। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गडबड देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी, बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।
इधर मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए।

भोपाल में कांग्रेस-सपा नेताओं ने एक दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाकर बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। - Dainik Bhaskar
पीके को भाजपा-राजद के कुछ वोटो से भी ज्यादा वोट मिले
भाजपा के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 19324 वोट रहा। राजद की रेखा कुमारी 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भाजपा और राजद को मिलाकर 59100 वोट मिले जो अकेले प्रशांत किशोर के वोटों से 5051 कम है। यह उनकी मजबूत बढत को दिखाता है। चुनाव में कुल 130313 वोट पडे। इनमें से लगभग हर दूसरा वोट प्रशांत किशोर के पक्ष में गया। नोटा को 646 वोट मिले। वहीं शीर्ष तीन उम्मीदवारों के बाद कोई भी प्रत्याशी 1000 वोट तक नहीं पहुंच सका। चौथे स्थान पर रहे मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 937 वोट मिले।
दतिया में एएसपी ने कांग्रेस के वोट काटे
कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दतिया उपचुनाव में 66757 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60741 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 6016 वोट रहा। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव मंडल रहे। उन्हें 22527 वोट मिले। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कडा रहा लेकिन आजाद समाज पार्टी ने भी अच्छी-खासी हिस्सेदारी लेकर चुनाव को त्रिकोणीय बनाया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विक्की फैक्ट्री तिराहे पर की गई स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहनों की जाँच जारी 

वाहनों की जांच में  कमियां पाए जाने पर लगाया 42 हजार रुपए का जुर्माना 
ग्वालियर -स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के विक्की फैक्ट्री तिराहा पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न वाहनों पर कुल 42 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही कमियां पाए जाने पर संबंधित स्कूल व वाहन संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि ऋषिकुल विद्या निकेतन पर 5 हजार व कामदगिरि शिक्षा एवं सामाजिक संस्थान से जुड़े स्कूली वाहनों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह यात्री वाहनों पर 20 हजार व ऑटो रिक्शा पर 14 हजार रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी प्रवीण नाहर के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश में सितम्बर में होंगे छात्रसंघ के चुनाव-हाईकोर्ट

जबलपुर. मध्यप्रदेश में लगभग 9 साल बाद सितम्बर में छात्रसंघ चुनाव कराये जायेंगे। 2017 के बाद चुनाव नहीं हुए। इसे लेकर जबलपुर निवासी छात्र अदनान अंसारी ने जनहित याचिका दायर कर लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को चुनाव कराने के राज्य सरकार को निर्देश दिये है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रसंघ चुनाव कराये जायेंगे। इसके लिये सितम्बर महीने में प्रस्तावित है। राज्य सरकार के इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने याचिका में निराकरण कर दिया गया।
इससे पहले 3 सप्ताह पहले हुर्ह सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति सख्त रूप अपनाया था। हाईकोर्ट ने कहा था – अब केवल आश्वासन और बहानों से काम नहीं चलेगा। राज्य सरकार को चुनाव की निश्चित तारीख बतानी होगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार का 2026-27 का शैक्षणिक कलेंडर पेश करने के साथ छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और छात्रसंघ गठन की पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे।
2017 के बाद कोरोना का हवाला देकर नहीं कराए चुनाव
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अक्षरदीप ने बताया कि 2017 के बाद से सरकार ने पहले कोरोना महामारी और बाद में अन्य परिस्थितियों का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए। इसके कारण छात्रसंघों का गठन भी नहीं हो सका। अब सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सितंबर में चुनाव कराने की जानकारी दी है।
याचिकाकर्ता अदनान अंसारी का कहना है कि 2017 से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विश्वविद्यालय लगातार छात्रों से चुनाव शुल्क वसूल रहे हैं, जिसकी राशि अब करोड़ों रुपए तक पहुंच चुकी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस राशि का भी पूरा हिसाब कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करे।

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş supertotobet supertotobet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş ngsbahis ngsbahis giriş matbet matbet giriş casibom casibom giriş nakitbahis nakitbahis giriş marsbahis marsbahis giriş interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş betsmove betsmove giriş restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ jojobet jojobet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş sweet bonanza betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet