MP में बस सफर होगा महंगा, इसी माह जारी होगी अधिसूचना
भोपाल. मध्य प्रदेश में विभिनन मार्गों पर संचालित हो रहीं यात्री बसों के किराये में इसी माह से 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। अभी किराया सवा रुपये प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित है जिसे बढाकर डेढ से पौने दो रुपये प्रति किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसकी अधिसूचना इसी माह जारी करने के तैयारी परिवहन विभाग ने की है।
मंगों पर मंत्रालय में बैठक हुई
बस ऑपरेटरों की किराये में वृद्धि सहित सात मांगों के संबंध में मंत्रालय में बैइक हुई। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महसमंत्री जयकुमार जैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू सम्मिलित हुए। संगठन ने किराया ढाई रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग रखी। इस पर मंत्री और अधिकारियों ने कहा कि किराया बोर्ड की बैठक के अनुसार इसमें वृद्धि का निर्णय हो चुका है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
आंदोलन हुआ स्थगित
बस संगठनों के प्रतिनिधियों के सुगम परिवहन सेवा के लिए मार्गों का राष्ट्रीयकरण करने का विरोध किया। बसों की आयु की 15 वर्ष सीमा समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जिस तारीख तक फिटनेस मान्य है बसों के संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके पहले सभी जिलों के बस मालिकों की बैठक 26 जुलाई को सागर में हुई थी जिसमें 7 अगस्त की रात 12 बजे से अनिशिचतकालीन आंदोलन का निर्णय लिया गया था लेकिन बैठक के बाद बस संगठनों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।

