Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पहले सावन सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर के द्वार

अचलेश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार।

ग्वालियर. सावन के प्रथम सोमवार पर अचलेश्वर मंदिर के कपाट रविवार की रात 12 बजे खोल दिये गये तभी से बाबा महादेव के दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सबसे पहले कांवडि़यों ने गंगाजल से भगवान भोले नाथ जलाभिषक किया। जिसके बाद आर श्रद्धालुओं के लिये मंदिरों के पट खोल दिये गये। तड़के सुबह 4 बजे से अचलेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव सहित प्रमुख शिवालयों में दर्शन के लिये लम्बी लाइनें लग गयी है। पूरा माहौल हर-हार महादेव और बम-बम भोले, के जयघोष से गूंजता रहा है। श्रावण महीने के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया है। मंदिरों के बाहर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर समेत पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रहीं है। भारी तादाद में युवक-युवतियां भी भगवान शिव का आर्शीवाद लेने मंदिर पहुंचे।

दूध-दही सहित पंचामृत से भगवान का अभिषेक करते भक्त।
सावन मेला धमेश्वर धाम पर लगेगा
भितरवार ब्लॉक में सिंध और पार्वती नदी के संगम स्थल स्थित प्राचीन धूमेश्वर धाम में भी सावन के पहले सोमवार पर विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है, ग्वालियर से लगभग 75 किमी दूर स्थित इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी प्रमुख शिवालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। मंदिरों के आसपास चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अलग से पुलिस बल लगाया गया है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
ट्रैफिक अपडेट
अचलेश्वर मंदिर रोड को सोमवार के लिए नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
इंदरगंज की ओर से रोशनी घर रोड स्थित पेट्रोल पंप से अचलेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
यह ट्रैफिक रोशनी घर रोड-जीवाजी क्लब-चेतकपुरी-माधवनगर होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
अचलेश्वर चौराहे से इंदरगंज की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा।
इस दिशा का ट्रैफिक थीम रोड-मेडिकल चौराहा-माधव डिस्पेंसरी-हॉस्पिटल रोड-जय स्तंभ चौराहा होते हुए इंदरगंज की ओर भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दो मकानों से 17 लाख की ज्वेलरी -नगदी की चोरी

चोरी के बाद बेड पर बिखरा पड़ा सामान।ग्वालियर. शहर में दिनों चोरों का खौंफ थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। बेखौफ बदमाशों ने थाटीपुर और महाराजपुर थाना इलाके में 2 सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये की नगदी और बेशकीमती ज्वेलरी पार कर दी। थाटीपुर इलाके के सुरेक्षनगर स्थित सरकारी मल्टी में चोरों ने एक सूने मकान के ताले चटकाते हुए लगभग 15 लाख रूपये सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी के वक्त पीडि़त परिवार साली के बेटे के कार्यक्रम में गये थे। सोमवार की सुबह परिवार लौटा तो चोरी का पता चला। घटना ठाठीपुर के सुरेशनगर स्थित सरकारी मल्टी की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाशना शुरू कर दिये है।
क्या है मामला
थाटीपुर थाना क्षेत्र की सरकारी मल्टी (सुरेश नगर) निवासी रानी वर्मा पत्नी कैलाश वर्मा परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहती हैं, जबकि तीसरी मंजिल पर उनका बेटा विजय वर्मा अपनी पत्नी सिमरन के साथ रहता है। दो दिन पहले विजय की साली को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।
रविवार को झांसी में साली का बच्चे के साथ घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। शनिवार दोपहर विजय अपनी पत्नी के साथ झांसी चला गया था और नीचे रहने वाली मां रानी को घर की देखभाल के लिए बोल गया था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात खाना खाने के बाद मां ऊपर बेटे के घर की कुंडी जांचना भूल गईं। सोमवार सुबह जब मां ऊपर सफाई करने पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे और कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
सूने मकान पर धावा 2 लाख रूपये का माल पार
दूसरा मामला महाराजपुरा थाना इलाके स्थित भारत मार्केट आटा मिल के पास का है। यहां रहने वाले पंकज रजक के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि चोरों ने पंकज के घर के ताले चटकाकर अंदर अलमारी से सोने की मनचली, मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी की करधोनी, पायल, बच्ची के चूड़े, बिछिया, ब्रेसलेट और 50 हजार रूपये नगद (कुल कीमती लगभग 2 लाख) के सामान समेट कर ले गये। घटना की भनक लगते ही पीडि़त ने पुलिस को खबर दी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जन-विश्वास शिविरों में मौके पर बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य, आयुष्मान और ई-केवाईसी सेवाएं भी मिलेंगी

ग्वालियर शुक्रवार 7 अगस्त को घाटीगांव विकासखंड में आयोजित होगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर के आयोजन से पहले सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी गाँव-गाँव जाकर सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दें। साथ ही समस्यायें चिन्हित कर उनके निराकरण की रूपरेखा तैयार करें। बैठक में बताया गया कि इस अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये हर गांव में विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय शासकीय सेवकों को शामिल कर “ग्राम जन-विश्वास दल” गठित किया जायेगा।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक हर शुक्रवार को “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत शिविर लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। प्राप्त सभी आवेदनों को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड कर नियमित मॉनीटरिंग की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हैल्पलाइन व जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण शिविर से पहले किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित जिले के एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिये बैठेगा मेडीकल बोर्ड
स्वास्थ्य शिविर, ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में मेडीकल बोर्ड भी बिठाएं। साथ ही बोर्ड के माध्यम से मौके पर ही दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जाएं। साथ ही चिन्हित एनसीडी मरीजों को दवायें उपलब्ध कराई जाएं। टीबी जाँच की व्यवस्था भी इन शिविरों में खासतौर पर रहे। कलेक्टर ने सड़क निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-विश्वास अभियान के दौरान अभियान बतौर सड़कों का पेच वर्क कराया जाए।
शिविर में उपलब्ध कराई जायेंगीं महत्वपूर्ण सेवायें 
सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतें, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा, न्यायालयीन आदेशों का पालन, किसान फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी सेवाओं, स्वास्थ्य सेवायें, खाद-बीज उपलब्धता व सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित अन्य शासकीय सेवायें शामिल हैं।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

फिर से दतिया में हारी भाजपा, 6056 मतों से कांग्रेस जीती

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभ्राा सीट पर हुए उपचुनाव में परिणाम 3 अगस्त 2026 को सामने आने वाले है। दतिया में 30 जुलाई का हुए उपचुनाव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दतिया में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के दामोदरसिंह यादव सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में है।


अंतिम राउंड में जीत अंतर घटा
मतगणना के 9वें राउंड तक कांग्रेस की कुल बढ़त 9519 वोटों की हो गयी थी। वहीं, राउंड में कांग्रेस को 6614 और बीजेपी को 3100 वोट मिले थे। जिससे कांग्रेस की लीड 7459 वोट हो गयी थी और बाद के राउंड में जीत का अंतर घटा और अंतिम परिणाम में कांग्रेस 6056 वोटों की हो गयी थी। वहीं 14वें राउंड में कांग्रेस को 6514 और बीजेपी 3100 वोट मिले थे। जिससे कांग्रेस की लीड 7459 वोट हो गयी थी। और बाद के राउंड में जीत का अन्तर घटा और अंतिम परिणाम में कांग्रेस 6056 वोटों से विजयी रहीं। 9वं राउंड की गिनती के दौरान ईवीएम रखने के स्थान को लेकर बीेजेपी और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोंकझोंक हुई। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
से विजयी रहीं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट में तीन नाम लिखे

ग्वालियर. लोन पास कराने और कूटचरित दस्तावेजों के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का शिकार हुए एक युवक जसपाल सिंह यादव ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि सिंधिया जी जब आप यह पत्र पढ़ेंगे तो मैं, यह दुनिया छोड़कर जा चुका होऊंगा। युवक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने 3 लोगों का जिक्र किया है, जिन्होंने उसे जमीन पर लोन दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपए की ठगी की है। जिसका 20 टका ब्याज वह भर चुका है। यह रकम 35 लाख हो गई है। सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके फर्जीवाड़े का पूरा ब्योरा दर्ज है। शनिवार से जसपाल सिंह लापता था और रविवार देर रात उसका शव झांसी रोड रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। सोमवार को सुबह परिजन ने शव की पहचान की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
आरोपियों ने बैंक का कथित सेंक्शन लेटर दिखाकर पीड़ित को भरोसे में लिया
सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपियों ने जसपाल सिंह यादव को झांसे में लेकर बताया था कि उनकी 1.5 करोड़ रुपए की जमीन पर पिरामल बैंक से 3 करोड़ 45 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हो गया है। आरोपियों ने बैंक का कथित सेंक्शन लेटर दिखाकर पीड़ित को भरोसे में लिया और लोन कराने के एवज में उनसे 23 लाख रुपए ऐंठ लिए।
पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी रुपए लेकर फरार हो गए
आरोपियों ने फरवरी 2025 में जसपाल सिंह यादव से पैसे लिए थे। जुलाई 2026 तक कोई काम नहीं कराया। जब पीड़ित ने अपने पैसे और लोन के बारे में दबाव बनाया तो आरोपी रुपए लेकर फरार हो गए। जसपाल ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि आरोपियों ने केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि इलाके के कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ड्राइवर ने रास्ते में गाड़ी रोककर की ईओ की हत्या, पुलिस के सामने ड्राइवर ने स्वीकार किया जुर्म

पटना. सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मगध के आईजी विकास वैभव ने बताया है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि ईओ की हत्या उनके ही ड्राईवर मिथिलेश कुमार ने की थी। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है।
इस पूरे मामले में पुलिस को सबसे पहले ड्राइवर मिथिलेश कुमार के बयान पर शक हुआ। घटना के बाद ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में गाड़ी रोककर ईओ के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन जांच के बीच पुलिस ने देखा कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद ड्राइवर के शरीर पर एक भी चोट या खरोंच के निशान नहीं थे। पुलिस के सामने सवाल था कि अगर अपराधियों ने गाड़ी रोककर हमला किया था तो ड्राइवर को कोई नुकसान क्यों नहीं हुआ। यहीं से पुलिस का शक ड्राइवर पर गहरा गया।
क्यों की EO की हत्या?
ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी दिन में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद रात में जब दोनों गाड़ी से पटना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में फिर विवाद हुआ.ड्राइवर के मुताबिक, उसने गाड़ी रोककर पेशाब करने जाने की बात कही थी, लेकिन EO ने गाड़ी नहीं रोकने को कहा।  इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई।  इसके बाद उसने गाड़ी रोक दी और गाड़ी में रखी रॉड से हमला कर दिया.पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने बताया कि पहले उसने गाड़ी के अंदर से रॉड से वार किया. इसके बाद जब EO नीचे उतरे तो उसने कई बार रॉड से हमला किया. घटनास्थल पर मिले खून के निशान और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में भूचाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से सस्पेंड

दतिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस संगठन में बडी हलचल देखने को मिली है। पार्टी आलाकमान ने कडा रूख अपनाते हुए दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
प्रदेश प्रभारी ने आदेश जारी किया
राजेद्र भारती के निलंबन से जुडा यह आधिकारिक आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीष चौधरी द्वारा जारी किया गया है। उपचुनाव के नतीजों के ठीक मुहाने पर पूर्व विधायक पर की गई इस अनुशासनात्मक कार्रवाई से पार्टी के आंतरिक घटनाक्रम और स्थानीय समीकरणों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।
मतगणना से ठीक पहले कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि दतिया उपचुनाव के लिए मतों की गिनती 3 अगस्त को होनी तय है। मतगणना से ठीक 24 घंटे पहले पार्टी द्वारा अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक को बाहर का रास्ता दिखाने के इस फैसले को राजनीतिक द्रष्टि से काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

खूनी संघर्ष -4 लोगों को मारी गोली, 2 की घटनास्थल पर ही हुई मौत, 2 को ग्वालियर किया रेफर

मुरैना. हटूंपुरा गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे सरकारी जमीन पर कब्जा और कांटो की बाड़ लगाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 8 लोगों ने 2 भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।
सुमावली पुलिस के अनुसार फायरिंग में राजवीर गुर्जर 42, और उनके छोटे भाई अजब सिंह उर्फ बंटू 30, को गोली लगी थी। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विकास गुर्जर और पप्पू उर्फ धीरेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों घायलों को ग्वालियर के लिये रेफर कर किया गया।

वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

मृतकों के शवों को लाया गया अस्पताल।
मृतकों के शवों को लाया गया अस्पताल।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।
सरकारी अस्पताल में 2 घायलों का इलाज चल रहा है।
सरकारी अस्पताल में 2 घायलों का इलाज चल रहा है।

सुबह हुआ था झगड़ा, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये
रविवार की सुबह एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। रामजीलाल के बेटे और उनके परिजन लाठी-डंडे लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिये पहुंचे थे। दूसरी तरफ से नाथूराम-छोटेलाल की ओर से लगभग 17 लोग पहले से ही खेतों के पास बंदूकें और लाठियां लेकर मौजूद थे। शुरूआत में गाली-गलौज से हुई। लेकिन कुछ ही देर में झगड़े ने हिंसक हो गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। नाथूराम-छोटेलाल पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर सीधे फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजवीर गुर्जर और उनके छोटे भाई अजब सिंह उर्फ बंटी गुर्जर गंभीर रूप् रूप् से जख्मी हो गये। दोनों को कमर के नीचे गोली लगी। अधिक खून बहने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में अजब सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास उर्फ विक्की और उनके बड़े भाई धीरेन्द्र उर्फ पप्पू को भी 22 गोलियां लगी है। दोनों घायलों को ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह वाले बयान पर मचा बवाल, समाज कर रहा विरोध

मुरैना. दिमनी के विधायक और मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह को गुलाटी मारने वाला और खुद की विश्वसनीयता को खंडित करने वाला कह दिया। इस बयान पर अब मुरैना से लेकर भोपाल तक के राजनीतिक गलियारों में हल्ला मच गया है। कुशवाह समाज के पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने विस अध्यक्ष के बयान पर कडी आपत्ति लेकर सबक सिखाने तक की बात कह रहे है। उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी विस अध्यक्ष के बयान को पिछडा वर्ग विरोधी बता दिया।
एक खंूटे से बंधकर रहने पर ही रहती है प्रतिष्ठा
भाजपा के मुरैना जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के आवास पर कुशवाह समाज का एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सैकडों कुशवाह लोग थे। इतनी भीड को देख विस अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लगा कि जिलाध्यक्ष कमलेश ने 2 से 4 लोगों के साथ चाय पर बुलाया है पर यहां इतने लोगों के दर्शन होंगे यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब कुशवाह समाज को भाजपा का समर्थक समाज मानते थे। जब बसपा जैसी पार्टियों का जन्म भी नहीं हुआ था उस कालखंड में भाजपा ने कालीचरण कुशवाह को टिकट दिया जब कोई पार्टी कल्पना भी नहीं कर सकती कि कुशवाह समाज को टिकट देना है।
पदाधिकारी का तो समय होता है, एक समय के बाद बदल जाता है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता सदैव रहता है। भाजपा कुशवाह समाज के प्रति समर्पित रही है लेकिन यह बात अलग है कि बीच-बीच में कुशवाह समाज थोडा इधर-उधर गुलाटें खाता रहा और उसके कारण आपने अपनी विश्वसनीयता को खंडित किया। लोकतंत्र में सवाल इस बात का है कि पूछा और प्रतिष्ठा उसी की रहती है जो एक खूंटे से बंधकर रहता है कि नहीं। इस बयान पर विस अध्यक्ष तोमर का सोशल मीडिया पर विरोध बढता जा रहा है दूसरी तरफ भाजपा समर्थक कुशवाह समाज के जनप्रतिनिधि भी फेसबुक-इंस्टाग्राम पर विस अध्यक्ष के समर्थन में पोस्ट कर रहे है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP पप्पू यादव पर शख्स ने चप्पल फेंकी तो समर्थकों ने पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रविवार शाम सांसद पप्पू यादव अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी किसी ने उन पर चप्पल फेंका।

नई दिल्ली. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर रविवार की शाम एक युवक ने अटैक कर दिया। पप्पू यादव पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इस दौरान एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक कर मारने का प्रयास किया। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर ले जाने लगे। लेकिन उनके सामने नहीं पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी को दौड़ा-दौडाकर पीटा है।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ बाबा रोज कहते हैं मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रूपये देंगे। हमने एक शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गयी है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
पप्पू यादव ने शुक्रवार को संसद में चंदा चोरी का नाटकर किया था, जिसके बाद लखनऊ के एक हिंदूवादी नेता ने उनका सिर लाने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था। हमले के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से कहा- आपके सामने ही हमला हुआ है? मेरा का क्या गुनाह है? गुनाह बृजभूषण तिवारी का है, चंपत राय का है। पकड़े गए आरोपी का नाम सुमित गिरी गोस्वामी बताया गया है। उसके साथी हैप्पी शर्मा ने मीडिया से कहा- हमने पप्पू यादव पर हमला नहीं किया। उन्होंने संंसद भगवा का अपमान किया था। हमने उनका विरोध किया तो उनके समर्थक पीटने लगे।

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş supertotobet giriş supertotobet jojobet giriş jojobet casibom casibom giriş jojobet giriş jojobet interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş marsbahis giriş marsbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel