वृन्दावन सावन महोत्सव में कृष्ण– सखियों ने रास -लीला और बृज बालाओं ने सावन लोकगीतों पर मगन होकर किया नृत्य

ग्वालियर- श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा सावन के इस मौसम में वृंदावन की झलक दिखाने वाला सावन महोत्सव आयोजित सिटी सेंटर सायाजी (सेंट्रलपार्क होटल) किया गया जिसमें समिति की सदस्य कृष्ण, कृष्ण सखी, राधा और अष्टसखी , ब्रज बाला, गोपी का रूप धारण कर के आईं। कार्यक्रम संयोजक- रश्मि सिंह, निशा सिंह सिसोदिया अंजू सिंह, डॉली भदौरिया ने वृन्दावन सावन महोत्सव में कृष्ण– सखियों ने रास -लीला प्रस्तुत की और बृज बालाओं नेसावन लोक गीतों पर मगन होकर नृत्य किया । अंत मे सभी कृष्ण और सखियों ने मिलकर महारास किया और वृंदावन के सावन को साकार किया।
महोत्सव में सब सदस्यों ने पर्यावरण सखी बनकर वृक्षारोपण- पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । कार्यक्रम का सुन्दर सृंचालन मोनिका भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में अजंली भदौरिया , पूनम तोमर एव नेहा सिसौदिया ने सावन पर आधारित मनभावन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में रेखा भदौरिया, साधना कुशवाह , संगीता भदौरिया , सुजाता सृंग्राम सिंह ने विशेष सहयोग दिया ।
वृंदावन सावन महोत्सव के प्रमुख पुरस्कार विजेता
बेस्ट श्री कृष्ण रूप- 1. रानू राजावत] 2. बीना कुशवाहा 3.मीना चौहान
बेस्ट राधारानी रूप -1. सुनीता भदौरिया] 2. नीति तोमर, 3. मोनिका चौहान
बेस्ट रास नृत्य: श्री कृष्ण – 1. नीलम जादौन, 2. अर्चना भदौरिया, 3. मीरा तोमर
बेस्ट नृत्य : अष्ट सखी – 1. आकांशा सिकरवार, 2. वर्षा भदोरिया, 3. सीमा तोमर
पर्यावरण सखी – 1. रजनी तोमर, 2. कुसुम राजावत, 3. सीमा भदौरिया

